Showing posts with label two vaccine dose in ten minutes. Show all posts
Showing posts with label two vaccine dose in ten minutes. Show all posts

राजस्थान : गहलोत सरकार की महान उपलब्धि! महिला को 10 मिनट में ही दी टीके की दो डोज

एक तरफ वैक्सीन का शोर मचाने वाली कांग्रेस राजस्थान में हो रही इतनी बड़ी लापरवाही पर क्यों मौन है? यदि दुर्भाग्यवश, दो डोज़ दस मिनट के अंतराल में देने पर कोई अनहोनी हो गयी, यही कांग्रेस और इसके समर्थक पार्टियां वैक्सीन के विरुद्ध शोर मचा देते। 
कोरोना वैक्सीन की बर्बादी के बाद राजस्थान की कांग्रेसी गहलोत सरकार एक बार फिर चर्चा में है। राज्य के दौसा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार, 28 मई को दौसा जिले में 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंगल बेरसी के वैक्सीनेशन सेंटर पर किरण शर्मा नाम की एक महिला को 10 मिनट के अंदर ही कोरोनो वैक्सीन के दो डोज दे दिए गए। दो डोज लगने के बाद खेरवाल गांव की 43 वर्षीय महिला किरण रात में सो नहीं पाईं।

असल में एक डोज लगाकर किरण शर्मा सेंटर पर बैठी हुई थी। एक स्वास्थ्यकर्मी उनके आधार कार्ड का वेरिफिकेशन कर रही थी। वेरिफिकेशन करने के बाद उस स्वास्थ्यकर्मी ने किरण शर्मा को वैक्सीन की एक और डोज लगा दी। 10 मिनट में दो डोज लगने के बाद महिला घर आ गई। महिला को ये नहीं पता था कि वैक्सीन एक बार लगेगी या दो बार। महिला ने जब घर आकर अपने पति को इस बारे में बताया तो सब हैरान हो गए। ऐसे में प्रश्न यह भी होता है कि 'क्या आधार कार्ड वेरिफिकेशन और टीका एक ही डॉक्टर अथवा नर्स थी?' अब सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है।