Showing posts with label vijaya nirmala. Show all posts
Showing posts with label vijaya nirmala. Show all posts

मशहूर अभिनेत्री और डायरेक्टर विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में निधन

एक्टर महेश बाबू ने मां विजया निर्मला को दी अंत‍िम व‍िदाई, भावुक द‍िखा पर‍िवार
टॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया. उनकी पार्थिव देह को नानकरामगुडा स्थित उनके घर लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजल‍ि दी. 
एक्टर महेश बाबू ने मां विजया निर्मला को दी अंत‍िम व‍िदाई, भावुक द‍िखा पर‍िवार
सोशल मीड‍िया पर विजया निर्मला के अंत‍िम संस्कार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में उनके बेटे साउथ स्टार महेश बाबू पार्थ‍िव शरीर पर फूल चढ़ाते नजर आए.
एक्टर महेश बाबू ने मां विजया निर्मला को दी अंत‍िम व‍िदाई, भावुक द‍िखा पर‍िवार
रिपोर्ट के मुताबिक विजय निर्मला उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं. कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया. 
एक्टर महेश बाबू ने मां विजया निर्मला को दी अंत‍िम व‍िदाई, भावुक द‍िखा पर‍िवार
विजय निर्मला को अंत‍िम वि‍दाई देती उनकी बहू नम्रता श‍िरोडकर. 
एक्टर महेश बाबू ने मां विजया निर्मला को दी अंत‍िम व‍िदाई, भावुक द‍िखा पर‍िवार
विजया निर्मला की फैमली में उनके पति कृष्णा और बेटा नरेश हैं. इसके अलावा महेश बाबू और मंजुला घट्टामनेनी उनके सौतेले बच्चे हैं.
एक्टर महेश बाबू ने मां विजया निर्मला को दी अंत‍िम व‍िदाई, भावुक द‍िखा पर‍िवार
विजया निर्मला के निधन के बाद टॉलीवुड में शोक की लहर छाई हुई है. उनके न‍िधन के बाद सोशल मीड‍िया पर लगातार सेलेब्स और फैन उन्हें श्रद्धांजल‍ि दे रहे हैं. एक्टर मंचू मनोज ने ट्विटर पर विजया को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा- ”आप आईं, आपने इतिहास बनाया और अब आप चली गईं.
एक्टर महेश बाबू ने मां विजया निर्मला को दी अंत‍िम व‍िदाई, भावुक द‍िखा पर‍िवार
आपको बता दें कि विजया को साल 2008 में तेलुगू सिनेमा के पुरस्कार रघुपीठ वेंकैया अवॉर्ड से नवाजा गया था. उन्होंने 7 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम की लगभग 200 फिल्मों में काम किया. अदाकारी के साथ उन्होंने 44 तेलुगू फिल्मों का निर्देशन भी किया. इस वजह से उनका नाम ग‍िनीज बुक ऑफ वर्ल्ड र‍िकॉर्ड्स में दर्ज है.