Showing posts with label war with Russia. Show all posts
Showing posts with label war with Russia. Show all posts

मेरी जमीन पर जो आयेगा, मरेगा-- अनास्तासिया लेना, यूक्रेन की “ब्यूटी क्वीन”

यूक्रेन से एक से एक तस्वीरें सामने आ रही हैं। खासकर तब से जब से रूसियों ने कीव की राजधानी पर कब्जा करने की कोशिश की है। रूसी सेना का मुकाबला करने के लिये आम लोग सुरक्षा बलों में शामिल हो गये हैं। इसी कड़ी में एक ब्यूटी क्वीन और पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन, अनास्तासिया लेना, कथित तौर पर रूसी आक्रमण के खिलाफ संघर्ष करने के लिये यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं। यूक्रेन Ukraine और रूस के बीच भीषण जंग छिड़ी है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। रूस की सेना यूक्रेन पर कब्जे के लिए बड़े शहरों में घुस गई है यूक्रेन की सेना ताकतवर रूस की सेना को कड़ी टक्कर दे रही है वहीं, यूक्रेन के नागरिकों ने भी हथियार उठा लिए हैं यहां तक कि महिलाएं भी युद्ध में उतर गई हैं यूक्रेन की मॉडल और पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना Anastasiia Lenna ने भी बंदूक उठा ली है उन्होंने बंदूक के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह बंदूक पकड़े दिख रही हैं अनास्तासिया लेना की तस्वीरें पूरी दुनिया में चर्चा बटोर रही हैं

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेना ने कहा कि उन्होंने अपने घर की रक्षा करने की ठानी है। रूसियों को मुंहतोड़ जवाब दूंगी। हर कोई जो आक्रमण करने के इरादे से यूक्रेनी सीमा पार करता है उसे मार दिया जाएगा! 

शनिवार को अंग्रेजी में बनाई गई एक पोस्ट में सशस्त्र सैनिकों की एक तस्वीर के साथ सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने की बात कही गई है। लेना ने साल 2015 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व किया था।
इंस्टाग्राम पर एक अन्य पोस्ट में मॉडल हथियार के साथ पोज देती नजर आई।
इससे पहले यूक्रेन की सांसद किरा रुडिक ने बंदूक पकड़े अपनी एक तस्वीर साझा की थी। किरा रुडिक ने लिखा- मैं कलाश्निकोव का इस्तेमाल करना सीख रही हूं और हथियार उठाने की तैयारी कर रही हूं। यह असली लगता है, क्योंकि अभी कुछ दिन पहले तक यह मेरे दिमाग में कभी नहीं आया था। हमारी #महिलाएं हमारे #पुरुषों की तरह ही हमारी मिट्टी की रक्षा करेंगी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की भी यूक्रेन के सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध में भाग ले रहे हैं। ये कुछ ऐसे उदाहरण हैं जिनमें नागरिक हथियार उठा रहे हैं और देश को रूसी आक्रमण से बचाने के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।