Showing posts with label wears. Show all posts
Showing posts with label wears. Show all posts

भगवंत मान के पास फोन रिचार्ज के पैसे नहीं, लेकिन GUCCI के ढाई लाख रुपये के जूते पहनते हैं


आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठे वादे और झूठी कहानी से अब लोग भलीभांति परिचित हो चुके हैं। केजरीवाल के करीबी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उसी सफाई से झूठ बोलने में माहिर हो चुके हैं। आपको याद होगा दो महीने पहले अक्टूबर में गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भगवंत मान ने लोगों से कहा था हमने आपको कोई दिहाड़ी देकर नहीं बुलाया है, हमारे पास पैसे वैसे नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं भगवंत मान ने तो यहां तक कह दिया कि उनके पास कॉल करने तक के पैसे नहीं हैं। उन्होंने रैली में कहा कि मेरे मोबाइल में भी बैलेंस नहीं रहता है और अरविंद केजरीवाल के भी मोबाइल में बैलेंस नहीं रहता। अब आप सोचिए कि जिसके पास मोबाइल रिचार्ज के पैसे नहीं होंगे वो क्या ढाई लाख रुपये का जूता पहन सकता है। सोशल मीडिया पर भगवंत मान का एक फोटो शेयर किया गया है जिसमें वे GUCCI कंपनी के 3500 डॉलर कीमत के जूते पहने दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता में आने से पहले आम आदमी थे। जनता को भरोसा दिलाया था कि सत्ता में आन पर न सरकारी बंगला लेंगे और न ही सुरक्षा। लेकिन सत्ता में आते ही आलीशान बंगला भी लिया और सुरक्षा भी। अब आम से इतने खास बन चुके हैं कि जनता के पैसे पर मौज-मस्ती करने में बड़े-बड़े उद्योगपतियों को भी पीछे छोड़ चुके हैं। महंगे होटलों में रूकना और सुविधाएं लेना आम बात हो गई है।

गुजरात में भगवंत मान ने कहा- मेरे और केजरीवाल के फोन में जीरो बैलेंस

इसी साल अक्टूबर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे मोबाइल में भी बैलेंस नहीं रहता है और अरविंद केजरीवाल के भी मोबाइल में बैलेंस नहीं रहता। जनता को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने बताया कि हमने आपको कोई भी दिहाड़ी देकर नहीं बुलाया है, हमारे पास पैसे वैसे नहीं है। उसके बाद उन्होंने कहा, ‘उन्होंने एक बार केजरीवाल को फोन किया था और बैलेंस ना होने के बाद फोन कट गया था। जिसके बाद उन्होंने दूसरे से फोन लगवा कर कहा कि सॉरी सर, मेरा बैलेंस खत्म हो गया था। जिस पर केजरीवाल ने कहा कि वह वापस फोन कर ही नहीं पाए क्योंकि उनके फोन में बैलेंस रहता ही नहीं है। केवल कॉल आती है।’

रिचार्ज का पैसा नहीं, चार्टर प्लेन से सफर करते हैं

भगवंत मान के फोन रिचार्ज नहीं होने की बात कहने के बाद सोशल मीडिया में लोगों ने खूब मजे लिए थे। मोहसिन खान नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया, ‘ रिचार्ज का पैसा नहीं है लेकिन होटल में 22 लाख का समोसा खाते हैं और चार्टर प्लेन में बैठ कर तीन करोड़ रुपया खर्च करके चुनाव प्रचार करने जाते हैं। गजब का झूठ बोलते हैं।’ अनुभव नाम के एक यूज़र लिखते हैं – कुछ भी, दोनों राज्य के सीएम अपना मोबाइल फोन रिचार्ज नहीं करा पाते हैं। भाई इतना झूठ कैसे बोल पाते हो?

गेस्ट हाउस की जगह होटल में 3 घंटे लग्जरी स्टे पर 2.18 लाख रुपये खर्च

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल जालंधर के एक चार सितारा होटल रेडिसन में 3 घंटे रुके थे, जबकि थोड़ी दूरी पर सर्किट हाउस था। अब होटल ने जिला प्रशासन को 2.18 लाख रुपये का बिल थमा दिया है। दरअसल 15 जून, 2022 को केजरीवाल और भगवंत मान ने जालंधर से नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बसों को हरी झंडी दिखाई थी। आरटीआई से मिली जानकारी से पता चला कि वह करीब 3 घंटे होटल में रुके। इस दौरान 6 कमरों का 1.37 लाख और 38 लंच बॉक्स पर 80,712 रुपये खर्च किए गए। बिल में 17788 रुपये केजरीवाल की रूम सर्विस, 22,836 रुपये सीएम मान की रूम सर्विस के अलावा दिल्ली AAP नेताओं के प्रवास खर्च भी शामिल है। दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत पर 15460 रुपये, AAP नेता राम कुमार झा के स्टे पर 50,902 रुपये, प्रकाश झा पर 22416 रुपये और केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी की रूम सर्विस के बदले 8062 रुपये चार्ज किए गए।