पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब की AAP सरकार को लताड़ लगाई है। हाई कोर्ट ने भगवंत मान की सरकार से सरकारी विज्ञापन पर खर्च किए गए पैसे की जानकारी देने को कहा है। भगवंत मान सरकार ने हाई कोर्ट को बताया था कि फोरेंसिक लैब्स अपग्रेड करने का पैसा उसके पास नहीं है। हाई कोर्ट ने यह भी पूछा है कि पुलिस अधिकारियों के लिए कितनी गाड़ियाँ सरकार ने इस ‘फंड की कमी’ के बीच खरीदी।
हाई कोर्ट ने पंजाब की AAP सरकार से विज्ञापन का माँगा हिसाब; मंत्रियों की गाड़ियों पर फूँके करोड़ों, पर फोरेंसिक लैब के लिए पैसे नहीं: महीनों से अटकी है एक CD की जाँच
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब की AAP सरकार को लताड़ लगाई है। हाई कोर्ट ने भगवंत मान की सरकार से सरकारी विज्ञापन पर खर्च किए गए पैसे की जानकारी देने को कहा है। भगवंत मान सरकार ने हाई कोर्ट को बताया था कि फोरेंसिक लैब्स अपग्रेड करने का पैसा उसके पास नहीं है। हाई कोर्ट ने यह भी पूछा है कि पुलिस अधिकारियों के लिए कितनी गाड़ियाँ सरकार ने इस ‘फंड की कमी’ के बीच खरीदी।
चंदाखोरी कैंपेन चलाने वाली कांग्रेस के चेक नहीं ले रहे बैंक, बिजली बिल भरने के भी पैसे नहीं: रोने के बाद मिली राहत
कांग्रेस ने आयकर विभाग पर आरोप लगाया है कि पार्टी से जुड़े खातों को फ्रीज कर दिया गया है। इसमें युवा कांग्रेस का खाता भी शामिल है। पार्टी का कहना है कि आयकर विभाग ने उसके बैंक खाते सील कर दिए हैं और 210 करोड़ रुपए के टैक्स की डिमाँड की है। कांग्रेस का दावा है कि यह कार्रवाई चुनावी बॉन्ड पर रोक लगने के एक दिन बाद हुई है। हालाँकि कांग्रेस के आरोप लगाने के बाद ही जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस के खातों पर लगी रोक को हटा लिया गया है। इस मामले में आयकर विभाग के ट्रिब्यूनल में बुधवार को सुनवाई की जाएगी।
कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि कांग्रेस के सभी बैंक खाते सील कर दिए। उन्होंने कहा पार्टी की ओर से जारी किए गए चेक कोई बैंक ले नहीं रहा है। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली माँगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा से दो सप्ताह पहले ये कदम उठाकर सरकार क्या संदेश देनी चाहती है? अजय माकन ने कहा कि ये पैसा किसी पूँजीपति का नहीं है, बल्कि ये पैसा देश के गरीबों का है। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को दान के माध्यम से ये पैसा दिया।
#WATCH | Congress Treasurer Ajay Maken says "We got information yesterday that banks are not honouring the cheque we are issuing. On further investigation, we got to know that the Youth Congress bank accounts have been frozen. The accounts of the Congress party have also been… pic.twitter.com/JsZL1FEy9d
— ANI (@ANI) February 16, 2024
अजय माकन ने आगे कहा, “अभी हमारे पास ख़र्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। न बिजली का बिल भरने के लिए। न ही अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए। सब कुछ प्रभावित होगा। न केवल न्याय यात्रा, सारी ही राजनीतिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा।”
#WATCH | Congress Treasurer Ajay Maken says "Right now we don't have any money to spend, to pay electricity bills, to pay salaries to our employees. Everything will be impacted, not only Nyay Yatra but all political activities will be impacted..." pic.twitter.com/61xILbtuVZ
— ANI (@ANI) February 16, 2024
इस मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ़्रीज़ करने का क़दम भारतीय लोकतंत्र पर हमला है। बीजेपी ‘असंवैधानिक’ पैसा का इस्तेमाल चुनावों में करेगी, मगर कांग्रेस ने चंदा इकट्ठा कर के जो पैसा जुटाया, उस पैसे को ज़ब्त कर लिया गया है।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने इसीलिए पहले ही कहा था कि आगे से कोई चुनाव नहीं होंगे। मैं ज्यूडिशरी से ये अपील करता हूँ कि वो देश के मल्टी-पार्टी सिस्टम को बचाए और भारत के लोकतंत्र की रक्षा करे। इसके लिए हम सड़कों पर उतर कर लड़ेंगे और ऐसी तानाशही का जोरदार विरोध करेंगे।”
Power drunk Modi Govt has frozen the accounts of the country’s largest Opposition party - the Indian National Congress - just before the Lok Sabha elections.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 16, 2024
This is a deep assault on India's Democracy !
The UNCONSTITUTIONAL money collected by the BJP would be utilised by them…
आयकर विभाग की इस कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया।
#WATCH | Delhi: Indian Youth Congress national president Srinivas BV and other leaders detained by Police. pic.twitter.com/zLQlmAX4zQ
— ANI (@ANI) February 16, 2024
आयकर विभाग ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालाँकि, विभाग के सूत्रों ने कहा है कि कॉन्ग्रेस पार्टी पर टैक्स चोरी के आरोप है। सूत्रों ने कहा कि विभाग ने पार्टी को कई बार नोटिस भेजा था, लेकिन पार्टी ने उनका जवाब नहीं दिया।
थोड़े समय बाद ही हटाया गया बैन
#Congress pic.twitter.com/pEJtCXaSly
— NDTV (@ndtv) February 16, 2024
भगवंत मान के पास फोन रिचार्ज के पैसे नहीं, लेकिन GUCCI के ढाई लाख रुपये के जूते पहनते हैं
आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठे वादे और झूठी कहानी से अब लोग भलीभांति परिचित हो चुके हैं। केजरीवाल के करीबी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उसी सफाई से झूठ बोलने में माहिर हो चुके हैं। आपको याद होगा दो महीने पहले अक्टूबर में गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भगवंत मान ने लोगों से कहा था हमने आपको कोई दिहाड़ी देकर नहीं बुलाया है, हमारे पास पैसे वैसे नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं भगवंत मान ने तो यहां तक कह दिया कि उनके पास कॉल करने तक के पैसे नहीं हैं। उन्होंने रैली में कहा कि मेरे मोबाइल में भी बैलेंस नहीं रहता है और अरविंद केजरीवाल के भी मोबाइल में बैलेंस नहीं रहता। अब आप सोचिए कि जिसके पास मोबाइल रिचार्ज के पैसे नहीं होंगे वो क्या ढाई लाख रुपये का जूता पहन सकता है। सोशल मीडिया पर भगवंत मान का एक फोटो शेयर किया गया है जिसमें वे GUCCI कंपनी के 3500 डॉलर कीमत के जूते पहने दिखाई दे रहे हैं।
जिस पार्टी के पास फ़ोन रिचार्ज के भी पैसे नहीं होते
— Social Tamasha (@SocialTamasha) December 14, 2022
वो GUCCI के जूते पहन रहा है 🤔 pic.twitter.com/mzbkFM2gdF
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता में आने से पहले आम आदमी थे। जनता को भरोसा दिलाया था कि सत्ता में आन पर न सरकारी बंगला लेंगे और न ही सुरक्षा। लेकिन सत्ता में आते ही आलीशान बंगला भी लिया और सुरक्षा भी। अब आम से इतने खास बन चुके हैं कि जनता के पैसे पर मौज-मस्ती करने में बड़े-बड़े उद्योगपतियों को भी पीछे छोड़ चुके हैं। महंगे होटलों में रूकना और सुविधाएं लेना आम बात हो गई है।
दिल्ली सर्कार हर विधायक को हर महीने ₹ १०००० फोन रिचार्ज भत्ता देती है...
— thakursahab (@65thakursahab) October 4, 2022
लोकसभा से भगवंत मान को ३ फोन बिल्कुल मुफ्त मिले हैं...
क्या ये दोनों झूठ नहीं बोल रहे ?
और अगर ये दोनों, अपने फोन रिचार्ज नहीं करवा पाते, तो इनके कार्यशैली पर सवाल उठेंगे के नहीं उठेंगे ? pic.twitter.com/HvCRnFIzHN
🙏
— thakursahab (@65thakursahab) October 4, 2022
गुजरात में भगवंत मान ने कहा- मेरे और केजरीवाल के फोन में जीरो बैलेंस
इसी साल अक्टूबर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे मोबाइल में भी बैलेंस नहीं रहता है और अरविंद केजरीवाल के भी मोबाइल में बैलेंस नहीं रहता। जनता को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने बताया कि हमने आपको कोई भी दिहाड़ी देकर नहीं बुलाया है, हमारे पास पैसे वैसे नहीं है। उसके बाद उन्होंने कहा, ‘उन्होंने एक बार केजरीवाल को फोन किया था और बैलेंस ना होने के बाद फोन कट गया था। जिसके बाद उन्होंने दूसरे से फोन लगवा कर कहा कि सॉरी सर, मेरा बैलेंस खत्म हो गया था। जिस पर केजरीवाल ने कहा कि वह वापस फोन कर ही नहीं पाए क्योंकि उनके फोन में बैलेंस रहता ही नहीं है। केवल कॉल आती है।’
बेचारे केजरीवाल जी और भगवंत मान जी फोन रिचार्ज का एक-एक पैसा जोड़ कर प्राईवेट जेट में बड़ी मुश्किल से यात्रा कर पाते हैं 😄😄😄 pic.twitter.com/xgh9nCQrqf
— Adv Anil Bhargav (@anilkumarbharga) October 10, 2022
रिचार्ज का पैसा नहीं, चार्टर प्लेन से सफर करते हैं
भगवंत मान के फोन रिचार्ज नहीं होने की बात कहने के बाद सोशल मीडिया में लोगों ने खूब मजे लिए थे। मोहसिन खान नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया, ‘ रिचार्ज का पैसा नहीं है लेकिन होटल में 22 लाख का समोसा खाते हैं और चार्टर प्लेन में बैठ कर तीन करोड़ रुपया खर्च करके चुनाव प्रचार करने जाते हैं। गजब का झूठ बोलते हैं।’ अनुभव नाम के एक यूज़र लिखते हैं – कुछ भी, दोनों राज्य के सीएम अपना मोबाइल फोन रिचार्ज नहीं करा पाते हैं। भाई इतना झूठ कैसे बोल पाते हो?
केजरीवाल ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी 15 जून 2022 को जब पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट तक वॉल्वो बस चलाने का उद्घाटन करने जालंधर आये थे,तो वो अपने चेले चांटों के साथ 3 घण्टे के लिए जालंधर के 4 स्टार होटल में रुके थे,
— Pardeep Kumar (@Pardeep19661) August 29, 2022
जिसका बिल(3 घण्टे के लिए) 2.18 लाख रु आया
धन्य हैं यह आम आदमी pic.twitter.com/otlgF8afQ0
गेस्ट हाउस की जगह होटल में 3 घंटे लग्जरी स्टे पर 2.18 लाख रुपये खर्च
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल जालंधर के एक चार सितारा होटल रेडिसन में 3 घंटे रुके थे, जबकि थोड़ी दूरी पर सर्किट हाउस था। अब होटल ने जिला प्रशासन को 2.18 लाख रुपये का बिल थमा दिया है। दरअसल 15 जून, 2022 को केजरीवाल और भगवंत मान ने जालंधर से नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बसों को हरी झंडी दिखाई थी। आरटीआई से मिली जानकारी से पता चला कि वह करीब 3 घंटे होटल में रुके। इस दौरान 6 कमरों का 1.37 लाख और 38 लंच बॉक्स पर 80,712 रुपये खर्च किए गए। बिल में 17788 रुपये केजरीवाल की रूम सर्विस, 22,836 रुपये सीएम मान की रूम सर्विस के अलावा दिल्ली AAP नेताओं के प्रवास खर्च भी शामिल है। दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत पर 15460 रुपये, AAP नेता राम कुमार झा के स्टे पर 50,902 रुपये, प्रकाश झा पर 22416 रुपये और केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी की रूम सर्विस के बदले 8062 रुपये चार्ज किए गए।



