Showing posts with label woman took off underwear. Show all posts
Showing posts with label woman took off underwear. Show all posts

फ्लाइट में अंडरवियर उतारने के आरोप में महिला को सीट से बांध लैंड होते ही गिरफ्तार

                                      फ्लाइट में बाँधी गई महिला (बाएँ), थाने में पूछताछ (दाएँ)
जमीन से दसियों हजार फ़ीट ऊपर उड़ रही एक फ्लाइट में एक यात्री को पकड़ कर रस्सियों से बाँधना पड़ा। न तो वो यात्री कोई आतंकी था और न ही कोई अपराधी। असल में वो एक महिला थी, जो बार-बार अपना अंडरवियर उतार दे रही थी। रूस की इस फ्लाइट में उक्त महिला की हरकतों के बाद उसे रस्सियों और टेप की मदद से सीट से बाँध दिया गया। बताया जा रहा है कि 39 वर्षीय महिला ने ड्रग्स ली हुई थी।

जैसे ही हवाई जहाज ऊपर उड़ा, महिला अपने सीट से उठ गई और बिना किसी काम के इधर-उधर घूमने लगी। वो केबिन में मँडरा रही थी। फ्लाइट के व्लादिवोस्तोक (Vladivostok) से उड़ान भरने के 15 मिनट के भीतर ही उसने ये हरकतें शुरू कर दी। उसने अपने कपड़े उतार लिए और फिर उन्हें पहन लिया। खुद की सुरक्षा और महिला की सुविधा के लिए अन्य यात्रीगणों ने फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ मिल कर उसे उसकी सीट से बाँध दिया।

फ्लाइट के भीतर फुटेज भी वायरल हो गया, जिसमें उक्त महिला को सीट से बाँधा हुआ देखा जा सकता है। फ्लाइट जब तक नोवोसिबर्स्क (Novosibirsk) के तोलमचेवो (Tolmachevo) एयरपोर्ट पर नहीं उतर गई, तब तक उसे बाँध कर ही रखा गया। वहाँ लैंड करते ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि फ्लाइट में चढ़ने से पहले उसने सिंथेटिक ड्रग्स ली थी।

एक अन्य वीडियो में उसे अपने हैंडबैग से कुछ चीजें निकाल कर पुलिस को दिखाते हुए देखा जा सकता है। ड्रग्स का उसके शरीर पर कितना प्रभाव हुआ है, इसकी जाँच के लिए उसका मेडिकल टेस्ट भी किया गया। इंटीरियर मंत्रालय ने बताया कि उसके खिलाफ ‘तुच्छ उपद्रव’ का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे मामले की जाँच कर रही है। सोशल मीडिया पर ये महिला खासी वायरल हो रही है।