Showing posts with label world leader. Show all posts
Showing posts with label world leader. Show all posts

कोरोना से लड़ाई में विश्व नेता बना भारत!

वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई के दौरान दुनिया के देशों की समय पर मदद करने और अपने देश को संभालने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का आज पूरा विश्व कायल है। मोदी के समर्थ नेतृत्व के कारण ही आज भारत इस संकट की घड़ी में वैश्विक नेता के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट के दौर में न केवल सबसे समर्थ देश अमेरिका समेत बल्कि के कई अन्य देशों की मदद की है। तभी तो आज संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने तो दुनिया के दूसरे देशों को भी भारत से सीख लेने की बात कही है। गुटेरेस का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को कोरोनावायरस संक्रमण से निजात दिलाने वाली दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति की थी।
पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के प्रकोप से कराह रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। इस महामारी से दुनियाभर में 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 150,000 का आंकड़ा पार कर गई है। लेकिन इस वायरस के खिलाफ जारी जंग में भारत ने न सिर्फ अपने यहां लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए स्थितियों को कंट्रोल में रखा है, साथ ही वो लगातार कोरोना से बुरी तरह प्रभावित देशों की मदद भी कर रहा है। 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
इंदौर के मच्छी बाजार और बंबई बाजार में मछलियों की ख़रीद-बिक्री के बीच दवाओं का कारोबार चल रहा है। सिर्फ़ दवाएँ ही नही....
भारत के इसी जज्बा को देखकर यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उसे सलाम किया है। इसके साथ ही दुनिया के देशों को भी भारत से सीखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि मुश्किल समय में कैसा व्यवहार करना चाहिए और दूसरों की मदद की भावना से काम करना चाहिए वह भारत से सीखने की जरूरत है।