केजरीवाल की गिरफ्तारी में कांग्रेस का हाथ! फिर क्रेडिट क्यों नहीं ले रही पार्टी; शिकायत पर हुई कार्यवाही का विरोध क्यों कर रही कांग्रेस? वाह रे दोगली कांग्रेस


दिल्ली की सत्ता हथियाने कांग्रेस की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जेल में भेजने 370 आरोपों से जनता को भ्रमित करने वाले अरविन्द केजरीवाल शीला दीक्षित को तो जेल नहीं करवा पाए, लेकिन कांग्रेस ने केजरीवाल को जेल भिजवा दिया। लेकिन कांग्रेस का दोगलापन देखिए, शिकायत पर कार्यवाही होने पर उसका श्रेय लेने की बजाए विरोध कर रही है। 
अगर किसी कारणवश केजरीवाल के विरुद्ध दर्ज शिकायत पर कार्यवाही नहीं हुई होती, यही कांग्रेस मोदी सरकार को केजरीवाल का समर्थन करने विलाप कर रही होती। परन्तु मोदी-योगी विरोध में कांग्रेस की इतनी अधिक बुद्धि भ्रष्ट हो गयी है कि अपनी शिकायत हुई कार्यवाही का जश्न मनाने की विरोध कर अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी मारने को विवश हो चुकी है। इसी को कहते हैं, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'। यदि अभी भी कांग्रेस होश में आकर अपनी शिकायत पर हुई कार्यवाही का श्रेय लेना शुरू कर दे, उससे कांग्रेस को ही लोक सभा चुनाव ही नहीं भविष्य में होने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी की बजाए कांग्रेस को लाभ होगा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल सोनिया गांधी और राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शराब घोटाला मामले में कांग्रेस ने ही केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 

दो साल पहले 3 जून, 2022 को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस आयुक्त के सामने शराब नीति के खिलाफ शिकायत की थी। कांग्रेस ने उस समय शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी और जांच शुरू होने पर अपनी प्रसन्नता भी जाहिर की थी। कांग्रेस नेता अजय माकन, संदीप दीक्षित, अल्का लांबा और सुप्रिया श्रीनेत्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। कांग्रेस नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन चुनावी गठबंधन के कारण कांग्रेस आज केजरीवाल की गिरफ्तारी का क्रेडिट लेने से बच रही है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस की मजबूरी पर सवाल कर रहे हैं।

No comments: