Showing posts with label cricket world cup. Show all posts
Showing posts with label cricket world cup. Show all posts

पाकिस्तान की हार का ‘बदला’ भारत से लेने के लिए हिरोइन ने बांग्लादेश की टीम को दिया ऑफर; ढाका में मछली खाकर बिताएगी रात, बंगाली लड़का होगा साथ…

पाकिस्तान की एक हिरोइन है- सहर शिनवारी (Sehar shinwari)। आए दिन ऊल-जलूल ट्वीट करती रहती है। अब उसने क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत से पाकिस्तान की हार का ‘बदला’ लेने के लिए बांग्लादेश की टीम को ऑफर दिया है। इसके मुताबिक बांग्लादेश की जीत पर सहर शिनवारी ढाका जाकर बंगाली लड़के साथ रात में मछली खाएँगी।

सहर शिनवारी ने एक्स/ट्विटर पर पोस्ट कर कहा है, “इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंदू अगले मैच में हमारा बदला लेंगे। अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊँगी और बंगाली लड़के के साथ फिश डिनर डेट करूँगी।” क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश की 19 अक्टूबर को भिड़ंत होनी है।

 इससे पहले 14 अक्टूबर को पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने उसे 7 विकेट से रौंद दिया था। वैसे विश्व कप में पाकिस्तान अब तक तीन मैचों में से केवल एक ही हारा है, लेकिन जिस तरीके से टीम प्रदर्शन कर रही है उससे उसकी क्षमताओं पर सवाल उठ रहे हैं।

वैसे सहर शिनवारी ऐसे ट्वीट करती रहती है। 2022 में जब क्रिकेट का टी 20 वर्ल्ड कप चल रहा था तो वह अपने निकाह वाले ट्वीट को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। उसने ट्वीट किया था, “मैं जिम्बाब्वे के लड़के से निकाह करूँगी, अगर उनकी टीम रोमांचक तरीके से अगले मैच में भारत को हरा देती है तो।” उसके बाद भी इसी तरह एक ट्वीट करते हुए उसने लिखा था, “अगर आज श्रीलंका जीत जाती है तो मैं श्रीलंकाई लड़के से निकाह करूँगी।”

अन्य देश के खिलाड़ियों से निकाह का बार-बार प्रस्ताव देने पर शिनवारी का सोशल मीडिया में खूब मजाक भी बना था। शिनवारी भारत, बीजेपी और पीएम मोदी को लेकर भी अपनी नफरत दिखाती रहती है। 19 अक्टूबर 2023 को ऐसे ही एक पोस्ट में उसने कहा है, “मेरे ज्योतिषीय ज्ञान के मुताबिक, 2025 के आखिर तक कश्मीर को भारतीय कब्जे से आजादी मिल जाएगी। प्रधानमंत्री राहुल गाँधी संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में वहाँ जनमत संग्रह कराएँगे और अंततः 100% वोट भारत से आजादी के पक्ष में होगा। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ कश्मीर विश्व और OIC के नक्शे पर 59वाँ मुस्लिम मुल्क बन जाएगा।”

सहर शिनवारी पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में पैदा हुई। कोहट के शिनवारी समुदाय से उनका ताल्लुक हैं। परिवार के एक्टिंग करियर के खिलाफ होने के बाद भी साल 2014 में वो इस पेशे में आई थी। उनका पहला कॉमेडी सीरियल ‘शेर सवा शेर’ था। इंटरनेट की भाषा में कहें तो शिनवारी जो कर रही हैं, उसे ‘टट्टी पोस्टिंग’ और ‘बेटिंग’ कहा जाता है। आम तौर पर मशहूर होने के लिए, फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए या फिर किसी का रिएक्शन पाने के लिए ऐसे ट्वीट किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ होने के लिए यह एक आम हथकंडा है।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने ट्वीट कर कहा है, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तानी पत्रकारों की वीजा में देरी और मौजूदा विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान फैंस के लिए वीजा पॉलिसी की गैरमौजूदगी पर आईसीसी के सामने एक और औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने 14 अक्टूबर 2023 को भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम को निशाना बनाकर किए गलत व्यवहार के बारे में भी शिकायत दर्ज कराई है।”


हिन्दुओं पर गोमूत्र और शाकाहार वाला तंज, काली माँ का मजाक… भारत से घृणा करने वाली पाकिस्तानी एंकर को ICC ने बनाया वर्ल्ड कप का प्रेजेंटर

                                          पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास (साभार-इंस्टाग्राम/Zainab)
आईसीसी ने भारत में होने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास को प्रेजेंटर बनाया है। जैनब अब्बास ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर अपनी तस्वीर के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। हालाँकि इस खबर के सामने आते ही जहाँ कुछ ने जैनब अब्बास को बधाई दी, तो वहीं बहुतों ने उसके पुराने हिंदूफोबिक ट्वीट्स के लिए उसे सोशल मीडिया पर घेर लिया। लोगों ने उसके पुराने यूजर नेम के साथ ही उसके हिंदूफोबिक ट्वीट्स भी शेयर करने शुरू कर दिए।

खैर, जैनब के हिंदूफोबिक ट्वीट्स के बारे में तो हम आगे बता ही रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये वही जैनब अब्बास है, जिसने पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को उस समय पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच रहे मिकी आर्थर का बेटा तक कह दिया था। हालाँकि इस मामले में बाबर आजम ने उसे बहुत डाँट लगाई थी। देखिए, उसका ट्वीट और बाबर आजम की डाँट वाले ट्वीट का स्क्रीनशॉट…

हिंदूफोबिक टिप्पणियों से भरा रहा है जैनब अब्बास का इतिहास, अब लोग माँग रहे हिसाब

जैनब अब्बास के एक्स हैंडल का पुराना यूजर नेम ZainabLovessrk था। उसने साल 2014 में शाकाहारियों और भारत में तेज गेंदबाजों की कमीं को लेकर हिंदूफोबिक ट्वीट किया था, जिसमें उसने भारतीयों के शाकाहारी होने का भी मजाक उड़ाया था। कुछ ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट हम आपके साथ शेयर भी कर रहे हैं।

जैनब के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉन देखिए…
                                                           जैनब का पुराना ट्वीट वायरल

जैनब ने एक और ट्वीट में गाय का मजाक उड़ाया था। उसके ऐसे कई पुराने ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग उससे पूछ रहे हैं कि क्या ये वही जैनब है, जो हिंदूफोबिक हुआ करती थी।
                                                       जैनब का आपत्तिजनक ट्वीट

अब लोग जैनब से माँग रहे हिसाब

मयंक नाम के एक्स यूजर ने जैनब से पूछा है कि ये तुम्हीं हो?

यूजर नेम से जुड़े सवाल का जवाब

वैसे, ये सवाल आपके मन में आ रहा होगा कि जैनब की वर्तमान आईडी का यूजर नेम अलग है और हम जिस यूजर नेम का जिक्र कर रहे हैं, वो अलग है।
इसके लिए आपको ट्विटर पर कुछ सर्च करने होंगे। जैसे कि उसके पुराने ट्विटर यूजर नेम @ZainabLovesSRK को सर्च करना होगा, इससे जुड़ा बहुत सारा कंटेंट आपको मिल जाएगा।

साल 2015 में क्रिकेट की दुनिया में रखा कदम

जैनब अब्बास एक स्पोर्ट्स एंकर है। कभी वो सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट हुआ करती थी। जैनब अब्बास साल 2015 तक अपने स्टूडियो में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी। लेकिन साल 2015 में उसने दुनिया न्यूज चैनल के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान सईद अजमल और इमरान नजीर के साथ टीवी शो किया। इसके बाद से उसकी गाड़ी निकल पड़ी। फिर मेकअप का काम छोड़कर जैनब ने स्पोर्ट्स एंकरिंग शुरू कर दी। उसे उनकी माँ ने भी खूब बढ़ावा दिया।

माँ भी थी एंकर, बाद में इमरान खान की पार्टी से बनी सांसद

जैनब अब्बास की उम्र 35 साल है। जैनब का परिवार काफी प्रभावशाली रहा है। उसकी माँ अंदलीब अब्बास जनवरी 2023 तक पाकिस्तानी सेंट्रल असेंबरी की मेंबर (सांसद) रही हैं। वो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अभी जेल में बंद पाकिस्तान के विश्व विजेता क्रिकेट कप्तान इमरान खान की करीबी हैं और उनकी पार्टी पीटीआई के टिकट पर ही सीनेट की सदस्य रही हैं। अंदलीब अब्बास खुद साल 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्रजेंटर रह चुकी हैं। वहीं, अंदलीब अब्बास के पति और जैनब अब्बास के पिता नासिर अब्बास फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं।
जैनब ने चार साल पहले पाकिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री और पाकिस्तानी स्टेट बैंक के पूर्व गवर्नर शाहिद हफीज करदार के बेटे हमजा करदार से शादी की थी। हमजा करदार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पहले कप्तान अब्दुल हाफीज करदार का पोता है। जैनब का भाई हुसैन अब्बास मिर्जा फिटनेस ट्रेनर है, वो इसी साल फरवरी 2023 में पहली बार पीएसएल की टीम मुल्तान सुल्तान्स के साथ बतौर फिटनेस एक्सपर्ट जुड़ा है।

धोनी 'बलिदान बैज' मामलाः धोनी की पहचान देश की पहचान है, सेना की पहचान है और यह राजनीति नहीं है। : किरन रिजिजू,खेल मंत्री

MS Dhoni Kiran Rijiju
नवनियुक्त खेल मंत्री किरन रिजिजू ने शुक्रवार(जून 7) को कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों पर बने सेना के चिन्ह पर उठे विवाद पर पूर्व कप्तान के साथ खड़े रहना चाहिए। रिजिजू ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मुझे उम्मीद है कि बीसीसीआई इस मुद्दे को आईसीसी के पास ले जाएगी और मुद्दा सुलझा लिया जाएगा। धोनी की पहचान देश की पहचान है, सेना की पहचान है और यह राजनीति नहीं है। बीसीसीआई को धोनी के साथ खड़ा रहना चाहिए।'
रिजिजू ने साथ ही कहा कि सरकार खेल संघों के मामलों में दखल नहीं देगी। उन्होंने कहा, "मैं एक बात साफ कह देना चाहता हूं कि सरकार खेल संघों के मामले दखल नहीं देगी। बीसीसीआई या कोई और संघ, वो स्वतंत्र हैं और अपना काम स्वतंत्र रूप से कर रही हैं।" रिजिजू ने कहा कि आईसीसी से इस मुद्दे पर बात करते वक्त बीसीसीआई को भारतीय नागरिकों का ध्यान भी रखना चाहिए। 
रिजिजू ने कहा, "विश्व कप के दौरान जो मुद्दा उठा वह भारत के सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि बीसीसीआई को अपने स्तर पर इस मुद्दे को आईसीसी के पास ले जाना चाहिए और भारतीय नागरिकों की भावना को ध्यान में रखना चाहिए।" उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि बीसीसीआई इस मुद्दे को सलीके से आईसीसी के समक्ष ले जाए और अगर जरूरी हो तो सरकार को खबर करे।" प्रशासकों की समिति (सीओए) ने आईसीसी से अपील की है कि वह धोनी को अपने दस्तानों पर सेना के चिन्ह का उपयोग करने दें।
MS Dhoni
ICC ने ख़ारिज की BCCI की माँग 
महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपिंग के दस्तानों पर कृपाण वाले चिन्ह ने भारतीय क्रिकेट प्रशासकों को आईसीसी के खिलाफ लाकर खड़ा कर दिया क्योंकि बीसीसीआई ने विश्व संस्था के इसे हटाने के अनुरोध को मानने के बजाय इस स्टार खिलाड़ी द्वारा इसे लगाये रखने की अनुमति मांगी है। प्रशासकों की समिति प्रमुख विनोद राय ने कहा कि धोनी इसे लगाना जारी रख सकते हैं क्योंकि यह सेना से जुड़ा नहीं है। हालांकि विश्व संस्था ने बीसीसीआई की मांग को खारिज कर दिया है क्योंकि नियमों के अनुसार विकेटकीपर के दस्ताने पर केवल एक ही प्रायोजक का ‘लोगो’ लगाने की अनुमति दी जाती है। धोनी के मामले में वह पहले ही अपने दस्तानों पर एसजी का लोगो पहनते हैं। उन्हें इस चिन्ह को लगाये रखना ‘उपकरण प्रयोजन उल्लघंन’ होगा।
भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान धोनी के दस्तानों पर कृपाण वाला चिन्ह बना हुआ था जो कि सेना के प्रतीक चिन्ह जैसा लग रहा था। राय ने पीटीआई से कहा, ‘बीसीसीआई पहले ही मंजूरी के लिये आईसीसी को औपचारिक अनुरोध कर चुका है। आईसीसी के नियमों के अनुसार खिलाड़ी कोई व्यावसायिक, धार्मिक या सेना का लोगो नहीं लगा सकता है। हम सभी जानते हैं कि इस मामले में व्यावसायिक या धार्मिक जैसा कोई मामला नहीं है।’
MS Dhoniउन्होंने कहा, ‘‘और यह अर्द्धसैनिक बलों का चिन्ह भी नहीं है और इसलिए धोनी ने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।’ उनका यह बयान आईसीसी के बीसीसीआई से किये उस अनुरोध के बाद आया है जिसमें विश्व में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था से धोनी को दस्ताने से चिन्ह हटाने के लिये कहने को कहा था। इस संदर्भ में उसने नियमों का हवाला दिया जो खिलाड़ियों को ‘‘राजनीतिक, धार्मिक या जातीय गतिविधियों या किसी उद्देश्य के लिये संदेश का प्रदर्शन करने से रोकते हैं। ’’
बीसीसीआई के आग्रह के बाद आईसीसी क्रिकेट संचालन टीम इस मसले पर विश्व कप प्रतियोगिता तकनीकी समिति के साथ इस पर चर्चा करेगी। इन दोनों के प्रमुख ज्योफ अलारडाइस हैं। 

बीसीसीआई को यह साबित करना होगा कि धोनी के दस्ताने पर बना कृपाण का चिन्ह सेना का प्रतीक नहीं है और अगर प्रतियोगिता तकनीकी समिति उससे सहमत हो जाती है तो धोनी को आगे भी उसे लगाने की अनुमति मिल जाएगी। धोनी प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट के मानद लेफ्टिनेंट हैं और यह चिन्ह उनके प्रतीक चिन्ह का हिस्सा है।
राय ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम द्वारा सीआरपीएफ जवानों को श्रृद्धांजलि देने के लिये सेना की टोपी पहनने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अगर उन्हें (आईसीसी) लगता है कि तो हम इसकी अनुमति ले लेंगे जैसा हमने पहले किया था। अगर आपको याद हो हमने सेना की कैप वाले मामले में ऐसा किया था। और अगर आईसीसी के कुछ नियम हैं तो हम उनका पालन करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘सीओए ने धोनी से बात नहीं की है।’
राय की साथी सदस्य डायना इडुल्जी ने भी धोनी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘यह कोई मुद्दा है ही नहीं। हमने टीम से बात नहीं की है लेकिन हम धोनी का समर्थन करेंगे, बल्कि हम किसी भी भारतीय खिलाड़ी का समर्थन करेंगे।’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘धोनी विवाद पैदा करने वाले व्यक्ति नहीं है, मुझे कोई मुद्दा नहीं दिखता। उन्होंने पहले भी विशेष कैप पहनने की अनुमति दी थी। उम्मीद करते हैं कि मैच से पहले यह सब निपट जायेगा।’ 
सीओए प्रमुख ने इस संदर्भ में कहा कि अर्द्धसैनिक बल के कृपाण वाले चिन्ह में ‘बलिदान’ शब्द लिखा है जबकि धोनी ने जो लोगो लगा रखा उस पर यह शब्द नहीं लिखा है। लेकिन अगर आईसीसी ने कड़ा रवैया अपनाया तो यह तर्क भी नहीं चल पाएगा। सीओए ने यह प्रतिक्रिया आईसीसी की आपत्ति को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद दी है। 

विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये : ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह

Harbhajan Singh
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत को पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर आगामी विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये।हरभजन ने कहा कि भारत अगर 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच गंवा भी देता है तो भी इतना मजबूत है कि विश्व कप जीत सकता है। आइए जानते हैं कि हरभजन सिंह ने अपने इस बयान में क्या कुछ कहा है।
हरभजन सिंह ने ‘आज तक’ चैनल से बातचीत के दौरान कहा, ‘भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये। भारतीय टीम इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान से खेले बिना भी विश्व कप जीत सकती है।’ हरभजन ने कहा, ‘यह कठिन समय है। हमला हुआ है, यह अविश्वसनीय है और बहुत गलत है। सरकार जरूर कड़ी कार्रवाई करेगी। जहां तक क्रिकेट का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि हमें उनके साथ कोई भी संबंध रखना चाहिये वरना ऐसा चलता रहेगा।’
उन्होंने कहा, ‘हमें देश के साथ खड़े होना चाहिये। क्रिकेट या हॉकी या किसी भी खेल में हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिये।’ गौरतलब है कि इससे पहले भी कई क्रिकेटर व खेल जगत की हस्तियां सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
अवलोकन करें:-
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने भारत में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और म.....

सीसीआई (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) ने फरवरी 16 को और पंजाब क्रिकेट संघ ने मोहाली में फरवरी 17 को इमरान खान और अन्य पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर हटा दिए थे। जबकि, आईएमजी रिलायंस ने पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान सुपर लीग 2019 (पीएसएल) का प्रसारण करने से इनकार कर दिया। इससे पहले, भारत में पीएसएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर डी स्पोर्ट ने पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में टूर्नामेंट के प्रसारण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

सीसीआई की मांग- वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का बायकॉट करे भारत

इमरान खान की तस्वीर ढकने वाले सीसीआई की मांग- वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का बायकॉट करे भारत
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
पुलवामा अटैक (Pulwama Terror Attack) के बाद भारत का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया है. उसने हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान से ‘पसंदीदा देश’ (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का दर्जा तो छीन ही लिया है. अब वह पाकिस्तान को अलग-थलग करने के प्रयासों में जुट गया है. इसके लिए खेलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने मांग की है कि भारत को क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहिए. क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2019) इंग्लैंड में 30 मई से होना है. इसमें भारत-पाकिस्तान समेत 10 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मैच 16 जून को होना है. 
मुंबई का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई), पहला ऐसा क्लब है, जिसने अपने स्टेडियम (ब्रेबोर्न) से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाईं या उन्हें ढक दिया. क्लब ने फरवरी 16 को ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर ढक दी है. क्लब ने कहा है कि यह तस्वीर हटाई जाएगी या नहीं, इस पर बाद में फैसला लिया जाएगा. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यह तस्वीर हटाई जाएगी. इसकी जगह वीनू मांकड़ की तस्वीर लगाई जा सकती है. 
IND vs PAKएएनआई के मुताबिक सीसीआई के सचिव सुरेश बाफना ने फरवरी 17 को कहा, ‘हम इस आतंकी हमले की निंदा करते हैं, जिसमें हमारे 42 जवान शहीद हुए हैं. हालांकि, सीसीआई एक खेल संघ है, लेकिन देश, खेलों से पहले आता है.’ उन्होंने कहा, ‘भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहिए. इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं. अगर उनको लगता है कि इस हमले में उनके देश की कोई भूमिका नहीं है, तो उन्हें सामने आकर इस पर बात करनी चाहिए थी. उन्होंने ऐसा नहीं किया, जो इस बात का संकेत है कि कहीं ना कहीं पाकिस्तान इसमें शामिल है.’ सोशल मीडिया पर भी यह मांग जो पकड़ रही है कि भारत को विश्व कप में पाकिस्तान का बायकॉट करना चाहिए. 
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में अब तक छह मैच खेले गए हैं. इन मुकाबलों में भारत के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने ये सभी छह मुकाबले जीते हैं. दोनों टीमें विश्व कप में पहली बार 1992 में लीग मैच में आमने-सामने आई थीं. इसके बाद भारत ने 1996 में उसे क्वार्टर फाइनल में हराया. इसके बाद 1999, 2003, 2011 और 2015 के विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की. 2011 में उसने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराया था. 
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने ऑफिस से हटाई पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. अब ये आक्रोश देश के क्रिकेट में भी नजर आने लगा है. मिली जानकारी के अनुसार देश के कई क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने दफ्तरों से पाकिस्तान के क्रिकेटों की फोटो हटाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में राजस्थान क्रिकेट एकेडमी में भी सोमवार की सुबह करीब 40 पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटा दिया. 
इन सभी क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटाकर आरसीए दफ्तर के स्टोर में रख दिया गया है. गौरतलब है कि रविवार को कई क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटाने की मांग की थी जिसके बाद आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी ने इन क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटाने के आदेश दिए थे. बीती शाम क्रिकेटरों की तस्वीर हटाने की मांग के बाद आरसीए ने तुरंत प्रभाव से कदम उठाते हुए इन तस्वीरों को हटाने का निर्णय लिया.
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा हमले का ग्रहण लाहौर बस सेवा पर भी लग गया है। शनिवार(फरवरी 16) को पाकिस्तान से बस में सिर्फ एक पुरुष यात्री भार...

आरसीए एकेडमी और आरसीए कार्यालय से करीब 40 से ज्यादा तस्वीरों को हटाया गया है. इनमें से ज्यादातर तस्वीरें वकार यूनुस, वसीम अकरम, मोहम्मद यूसुफ और शाहीद आफरीदी की है. इसके साथ ही एसएमएस स्टेडियम में आयोजित हुई कई द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के दौरान की तस्वीरों को भी आरसीए कार्यालय से हटाया गया है.
इससे पहले फरवरी 16 को मुंबई स्थित क्रिकेट क्लब आफ इंडिया ने भी इस आतंकवादी हमले का अनूठा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पोस्टर ढक दिया था. सूत्रों के मुताबिक इमरान खान की तस्वीर को हटाई जाएगी और उसकी जगह विनोद मांकड़ की तस्वीर लगाई जाएगी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है.

आज फरवरी 18 को पुलवाना हमले के विरोध में भारत बंद के दौरान दिल्ली जामा मस्जिद पर भारतीय मुसलमानों ने पाकिस्तान की इस कायरना हरकत का मीना बाजार व्यापार संघ के नेतृत्व में विरोध दर्ज़ किया गया। (एजेंसीज इनपुट्स सहित)