
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर सवा बारह बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रमेश बैस, विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इसके बाद वे सीधे कांकेर जिले के नरहरपुर पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश के आदिवासी बाहुल्य इस हिस्से को छत्तीसगढ़ राज्य के रूप में मान्यता दी और यहां डॉ रमन के नेतृत्व में लगातार इस राज्य का विकास हो रहा है।
यहां आदिवासियों का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज के समय में एक नेतृत्वहीन पार्टी है। यह अपने मार्ग से भटक चुकी है और इसका अस्तित्व कमजोर हो चुका है।
मिशन 65 प्लस की रणनीति
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 65 प्लस के तहत अमित शाह ने 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसी लक्ष्य की रणनीति तय करने के लिए अमित शाह यहां पहुंचे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए जमकर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष ने दुर्ग में विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को केवल हराना ही नहीं है बल्कि समाप्त करना है। उन्होंंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से राज्य की सत्ता पर काबिज होगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'आपने (राहुल गांधी) सीडी बांट कर प्रदेश की माताओं-बहनों का अपमान किया है। आज जो कांग्रेस माताओं-बहनों को लज्जित कर, चुनाव के लिए निकली है उन्हें केवल हराना नहीं है बल्कि उन्हें समाप्त करना है। ये काम यहाँ मातृ शक्ति को करना है।'
तीन तलाक की बात करते हुए अमित शाह ने कहा, 'मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक के खिलाफ अध्यादेश लाने का काम किया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ट्रिपल तलाक के बिल को पास नहीं होने दे रही है।
'Aapne (Rahul Gandhi) gandi cd baant kar pradesh ki mataon-behno ka apmaan kiya hai.Aaj jo Congress mataon-behno ko lajjit kar, chunav ke liye nikli hai, unhe keval harana nahi hai balki unhe samapt karna hai.Yeh kaam yahan ki maatri shakti ko karna hai: Amit Shah in Chhattisgarh pic.twitter.com/WLkOUss8cq
— ANI (@ANI) October 5, 2018स्वच्छ भारत अभियान की बात करते हुए उन्होंने कहा, 'दशकों तक राज करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी गरीबों के लिए शौचालय नहीं बना पाई, मोदी सरकार ने देश में 7.5 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।'
शाह कहते हैं कि, अभी कांग्रेस देश में धीरे-धीरे करके अपना वर्चस्व खो चुकी है और आगे आने वाले समय में भी वह ऐसा ही अपमान सहेगी। शाह कहते हैं कि, कांग्रेस को ना सिर्फ चुनावों में शिकस्त देनी है बल्कि उनको पूरी तरह से समाप्त करना लक्ष्य है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इन दिनों भाजपा पर हमलावर हैं और राफेल विमान सौदे को लेकर भाजपा पर वार कर रहे हैं।
राहुल सीडी बांट कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए जमकर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष ने दुर्ग में विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को केवल हराना ही नहीं है बल्कि समाप्त करना है। उन्होंंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से राज्य की सत्ता पर काबिज होगी।भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'आपने (राहुल गांधी) सीडी बांट कर प्रदेश की माताओं-बहनों का अपमान किया है। आज जो कांग्रेस माताओं-बहनों को लज्जित कर, चुनाव के लिए निकली है उन्हें केवल हराना नहीं है बल्कि उन्हें समाप्त करना है। ये काम यहाँ मातृ शक्ति को करना है।'
तीन तलाक की बात करते हुए अमित शाह ने कहा, 'मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक के खिलाफ अध्यादेश लाने का काम किया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ट्रिपल तलाक के बिल को पास नहीं होने दे रही है।
'Aapne (Rahul Gandhi) gandi cd baant kar pradesh ki mataon-behno ka apmaan kiya hai.Aaj jo Congress mataon-behno ko lajjit kar, chunav ke liye nikli hai, unhe keval harana nahi hai balki unhe samapt karna hai.Yeh kaam yahan ki maatri shakti ko karna hai: Amit Shah in Chhattisgarh pic.twitter.com/WLkOUss8cq
— ANI (@ANI) October 5, 2018स्वच्छ भारत अभियान की बात करते हुए उन्होंने कहा, 'दशकों तक राज करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी गरीबों के लिए शौचालय नहीं बना पाई, मोदी सरकार ने देश में 7.5 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।'
शाह कहते हैं कि, अभी कांग्रेस देश में धीरे-धीरे करके अपना वर्चस्व खो चुकी है और आगे आने वाले समय में भी वह ऐसा ही अपमान सहेगी। शाह कहते हैं कि, कांग्रेस को ना सिर्फ चुनावों में शिकस्त देनी है बल्कि उनको पूरी तरह से समाप्त करना लक्ष्य है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इन दिनों भाजपा पर हमलावर हैं और राफेल विमान सौदे को लेकर भाजपा पर वार कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment