Showing posts with label congress anti-women party. Show all posts
Showing posts with label congress anti-women party. Show all posts

क्या राहुल गाँधी झूठ की मशीन हैं?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके और सांसद  राहुल गांधी को अगर झूठ की मशीन कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। राजनीतिक फायदे के लिए राहुल गांधी अनेकों बार झूठ बोल चुके हैं। आइए, आपको बताते हैं कि राहुल गांधी ने कब-कब और किन किन मुद्दों पर झूठ बोला।
करीब एक दशक पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सेना में पुरुषों की तरह महिला अधिकारियों के लिए भी स्थायी कमीशन के गठन को कहा था। सोमवार(फरवरी 17) को सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। शीर्ष अदालत ने कहा कि शरीर-क्रिया सम्बन्धी बाधाओं और सामाजिक पहलुओं के आधार पर महिलाओं को सेना में परमानेंट कमीशन न देना एक व्यथित करने वाला तर्क है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महिला अधिकारियों ने काफ़ी बहादुरी भरा प्रदर्शन किया है और विभिन्न सम्मान लेकर आई हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने सेना में महिलाओं को शामिल किए जाने को एक ‘विकासवादी प्रक्रिया’ करार दिया।
17/02/2020
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के उच्चतम न्यायालय में यह दलील देकर हर महिला का अपमान किया है कि महिला सैन्य अधिकारी कमान मुख्यालय में नियुक्ति पाने या स्थायी सेवा की हकदार नहीं हैं क्योंकि वे पुरुषों के मुकाबले कमतर होती हैं लेकिन हकीकत यह है कि इस संबंध में 2010 में ही उच्चतम न्यायलय में अपील की गई है, उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।  
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गॉंधी इस मसले पर भी केंद्र सरकार को घेरने से बाज नहीं आए। लेकिन, इस चक्कर में वे वैसी ही गलती कर बैठे जैसा उन्होंने उत्तराखंड में पदोन्नति के आरक्षण मामले में किया था। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार के समर्थन में फ़ैसला देते हुए पिछले दिनों कहा था कि प्रमोशन में रिजर्वेशन देने के लिए राज्य को मजबूर नहीं किया जा सकता। उत्तरखंड में भाजपा की सरकार है, इसीलिए राहुल ने मोदी-शाह और संघ को निशाने पर लिया। लेकिन वे भूल गए कि यह मामला 2012 का था, जब उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार थी। अब उन्होंने फिर से अपनी बेइज्जती कराई है।
राहुल गाँधी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सेना में ‘स्थायी सेवा’ या फिर ‘कमांड पोस्ट’ नहीं देना चाहती थी, इसीलिए उसने सभी महिलाओं का अपमान किया है। उनका निशाना मोदी सरकार पर था। उन्होंने बड़ी बेशर्मी से दावा कर दिया कि एक-एक महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर मोदी सरकार को, भाजपा की सरकार को ग़लत साबित कर दिया। हालाँकि, इस दौरान वो ये भूल गए कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार नहीं, मनमोहन सरकार लेकर गई थी। 2010 में जब हाई कोर्ट ने महिलाओं के पक्ष में फ़ैसला सुनाया था, तभी कांग्रेस के नेतृत्व में चल रही यूपीए-2 की सरकार इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुँची थी।

राहुल गाँधी अपनी पार्टी के सरकार की करनी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अब सवाल उठता है कि मोदी सरकार इस बारे में क्या सोचती है? पीएम मोदी ने अगस्त 15, 2018 को ही अपने सम्बोधन के दौरान इस बारे में घोषणा कर दी थी कि पुरुष अधिकारियों की तरह अब महिला अधिकारियों को भी सेना में ‘परमानेंट कमीशन’ की सुविधा दी जाएगी। 72वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से उन्होंने ऐलान किया था कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सेना में महिला अधिकारियों को पुरुष साथियों की तरह सुविधाएँ व अधिकार मिलें।
जहाँ तक महिलाओं के अधिकार की बात है, पहली मोदी कैबिनेट में जितनी महिलाओं की संख्या थी, उतनी आजादी के बाद से किसी भी सरकार में नहीं रही। उस दौरान पीएम ने इस बात की भी चर्चा की थी कि सुप्रीम कोर्ट में भी 3 महिला जज हैं, जो आजादी के बाद से अब तक सर्वाधिक है।

कांग्रेस एक नेतृत्वहीन पार्टी -- अमित शाह

Amit Shahहम छल प्रपंच की नहीं विकास की राजनीति करते हैं। मैं इस मंच से कह रहा हूं कि हमने आगामी विधानसभा के लिए छत्तीसगढ़ में डॉ रमन के नेतृत्व में और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राहुल गांधी बताएं कि वे इनके सामने किनका चेहरा रखकर चुनाव लड़ेंगे। यह बातें अक्टूबर 5 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में आयोजित वनवासी सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने यहां अटल विकास यात्रा में शामिल होकर तेंदुपत्ता संग्राहकों को बोनस का वितरण किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर सवा बारह बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रमेश बैस, विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इसके बाद वे सीधे कांकेर जिले के नरहरपुर पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश के आदिवासी बाहुल्य इस हिस्से को छत्तीसगढ़ राज्य के रूप में मान्यता दी और यहां डॉ रमन के नेतृत्व में लगातार इस राज्य का विकास हो रहा है।
यहां आदिवासियों का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज के समय में एक नेतृत्वहीन पार्टी है। यह अपने मार्ग से भटक चुकी है और इसका अस्तित्व कमजोर हो चुका है।
मिशन 65 प्लस की रणनीति
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 65 प्लस के तहत अमित शाह ने 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसी लक्ष्य की रणनीति तय करने के लिए अमित शाह यहां पहुंचे हैं। 

राहुल सीडी बांट कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए जमकर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष ने दुर्ग में विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को केवल हराना ही नहीं है बल्कि समाप्त करना है। उन्होंंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से राज्य की सत्ता पर काबिज होगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'आपने (राहुल गांधी)  सीडी बांट कर प्रदेश की माताओं-बहनों का अपमान किया है। आज जो कांग्रेस माताओं-बहनों को लज्जित कर, चुनाव के लिए निकली है उन्हें केवल हराना नहीं है बल्कि उन्हें समाप्त करना है। ये काम यहाँ मातृ शक्ति को करना है।'
तीन तलाक की बात करते हुए अमित शाह ने कहा, 'मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक के खिलाफ अध्यादेश लाने का काम किया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ट्रिपल तलाक के बिल को पास नहीं होने दे रही है।
'Aapne (Rahul Gandhi) gandi cd baant kar pradesh ki mataon-behno ka apmaan kiya hai.Aaj jo Congress mataon-behno ko lajjit kar, chunav ke liye nikli hai, unhe keval harana nahi hai balki unhe samapt karna hai.Yeh kaam yahan ki maatri shakti ko karna hai: Amit Shah in Chhattisgarh pic.twitter.com/WLkOUss8cq
— ANI (@ANI) October 5, 2018स्वच्छ भारत अभियान की बात करते हुए उन्होंने कहा, 'दशकों तक राज करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी गरीबों के लिए शौचालय नहीं बना पाई, मोदी सरकार ने देश में 7.5 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।'
शाह कहते हैं कि, अभी कांग्रेस देश में धीरे-धीरे करके अपना वर्चस्व खो चुकी है और आगे आने वाले समय में भी वह ऐसा ही अपमान सहेगी। शाह कहते हैं कि, कांग्रेस को ना सिर्फ चुनावों में शिकस्त देनी है बल्कि उनको पूरी तरह से समाप्त करना लक्ष्य है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इन दिनों भाजपा पर हमलावर हैं और राफेल विमान सौदे को लेकर भाजपा पर वार कर रहे हैं।