![]() |
रबी पीरजादा (बाएं) और फौजिया इलियास (दाएं) |
पीरजादा के समर्थन में उतरीं फौजिया इलियास ने कहा कि रबी पीरजादा ने कुछ भी गलत नहीं किया क्योंकि यह उनका जीवन और उनकी पसंद है। राजनीतिक कार्यकर्ता ने कहा, 'रबी पर निशाना साध रहे लोगों पर शर्म आती है। जो शरीर को लेकर महिलाओं को शिकार बनाते हैं।' फ़ौज़िया इलियास ने पीरजादा के साथ देते हुए खुद की नग्न तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा कि महिलाओं को अपने शरीर पर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए।
फौज़िया इलियास ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आपके शरीर में शर्म करने जैसा कुछ भी नहीं है। मुझे समझ में नहीं आता है कि हमेशा महिलाओं को सिर्फ उनके शरीर की वजह से परेशान क्यों किया जाता है। रबी पीरजादा ने कुछ भी गलत नहीं किया। यह उनका जीवन है और उनकी पसंद है। उन लोगों पर शर्म आती है जो उन्हें कोसते हैं। #IAmRabiPirzada #Nobodyshame #WestandwithRabi'
ब्रिटिश-ईरानी राजनीतिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार प्रचारक, मरियम नमाज़ी ने भी बाद में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से फौज़िया इलियास के ट्वीट को शेयर किया और कहा कि महिलाओं के शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के शरीर के बजाय गलतफहमी वाले इस्लामिक नजरिए और संस्कृति को अश्लील कहना चाहिए जो महिलाओं के शरीर और कामुकता को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं।
मरियम नमाज़ी ने ट्वीट किया, 'महिलाओं के शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं है। अश्लील क्या है- महिलाओं के शरीर के बारे में गलत नजरिया और शर्मनाक संस्कृति।'
पाकिस्तानी गायक रबी पीरजादा की न्यूड तस्वीरें लीक होने के पीछे पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड के नाम की चर्चा हो रही है। विवादित वीडियो को लेकर पैदा हुए विवादों के बाद रबी पीरजादा ने मनोरंजन उद्योग यानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैं रबी पीरजादा। मैंने मनोरंजन उद्योग से खुद को दूर करने का फैसला किया है। अल्लाह मेरे पापों को क्षमा करें और मेरे प्रति दूसरों के दिलों को नरम कर दें।'
میں رابی پیرذادہ شوبز سے کنارہ کشی اختیار کرتی ہوں ۔ اللہ تعالیٰ میرے گناہوں کو معاف کرے۔ اور میرے حق میں لوگوں کا دل نرم کرے۔— Rabi Pirzada (@Rabipirzada) November 4, 2019
وَتُعِزُ مَن تَشَاء وَتُذِلُ مَن تَشَاء#SaveaSoul
There is nothing obscene about women's bodies. What is obscene is the misogynist Islamic view of women's bodies and the shaming culture that aims to control and police women's bodies and sexuality.#IAmRabiPirzada@FauziaGilani https://t.co/RbZn4BNOIV— Maryam Namazie (@MaryamNamazie) November 4, 2019
There’s nothing to be ashamed on your body.I don’t understand why always more & more women get bullied just because of their body.— Fauzia Ilyas (@FauziaGilani) November 2, 2019
Rabi Pirzada done nothing wrong. Its her life. It’s her choice. Shame on those whose cursing her. #IAmRabiPirzada#Nobodyshame#WestandwithRabi pic.twitter.com/kRuwpTy7oY
रबी पीरजादा सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर करके पीएम मोदी को जानवर और सुसाइड बम दिखाकर धमकाने को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं।
No comments:
Post a Comment