Showing posts with label obscene. Show all posts
Showing posts with label obscene. Show all posts

मोदी विरोध के चक्कर में हिन्दू घृणा : संस्कृत श्लोक में कांग्रेस ने खोजी अश्लीलता

कांग्रेस पार्टी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी घृणा में संस्कृत भाषा और हिन्दू धर्म को लेकर अश्लीलता फैलाने में लग गई है। मोदी ने दिल्ली में ‘ऑल इंडिया डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटीज’ की पहली बैठक को दिल्ली में 30 जुलाई, 2022 को सम्बोधित किया, जिसमें उन्होंने एक संस्कृत श्लोक पढ़ा। बस फिर क्या था, कांग्रेस ने इस श्लोक के एक शब्द को पकड़ कर अश्लील बताना शुरू कर दिया। ये समस्या केवल कांग्रेस ही नहीं, समस्त भाजपा विरोधियों के साथ है, जिन मुद्दों पर सरकार का विरोध करना चाहिए, उन पर सबके मुंह में दही जमा है। 

अब कांग्रेस के इस कृत्य में वामपंथी और लिबरल गिरोह साथ न दे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। हिन्दू धर्म को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर ‘अश्लील नरेंद्र’ ट्रेंड कराया जाने लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस श्लोक के जरिए न्यायपालिका का महत्व को समझा रहे थे, लेकिन विरोधियों को इन सबसे कोई मतलब नहीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में भारतीय इतिहास में क्या कहा गया है। कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “सॉरी, क्या कहा?”

बताते हैं कि वो श्लोक कौन सा है। मोदी ने जिस संस्कृत श्लोक का जिक्र किया, वो है – “अंगेना गात्रम नयनेन वक्रतम न्यानेन राज्यम लवनेन भोज्यम। धर्मेना हीनं खालू जीवितं चा न राजते चंद्रमासा बिना निशा।।” इस श्लोक का अर्थ है कि बिना किसी अंग के मानव शरीर, आँखों के बिना चेहरा, एक प्रभावी और शक्तिशाली न्यायपालिका के बिना एक राष्ट्र, बिना नमक के पका हुआ भोजन, धर्म के बिना मानव जीवन और धर्म का पालन करना, वास्तव में आकाश में चंद्रमा एक अंधेरी रात की तरह अलंकृत या दैदीप्यमान नहीं कहा जाता है।

इस श्लोक में जिक्र है कि न्यायपालिका के बिना देश को प्रकाश विहीन समझा जाए, यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझाना चाह रहे थे। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना और केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। अब भारत के अलग-अलग हिस्सों के लोगों के उच्चारण अलग-अलग हैं, क्योंकि यहाँ कुछ ही किलोमीटर पर बोली और भाषाएँ बदल जाती हैं। इसी ही मुद्दा बना कर कॉन्ग्रेस हंगामा कर रही है।

इस दौरान कई लोगों ने जवाहर लाल नेहरू की तस्वीरें शेयर कर के कांग्रेस को बताया कि असली अश्लील कौन है। कुछ ने दिग्विजय सिंह की तस्वीरें भी डालीं। शशि थरूर के भी जिक्र आए। लोगों का कहना है कि संस्कृत को बदनाम कर के कांग्रेस पार्टी ने हिन्दू धर्म के प्रति अपनी घृणा दिखाई है, मोदी के विरोध के चक्कर में। कांग्रेस का हिन्दू विरोध का इतिहास पुराना रहा है। ये कोई पहली बार पार्टी के नेता इस तरह की हरकत नहीं कर रहे हैं।

सेक्स, कामुकता, शराब और रिलेशनशिप की बातें: चेन्नई में 3 यूट्यूबर्स गिरफ्तार

                                                   'चेन्नई टॉक्स' चैनल के एक वीडियो में महिलाओं से बात करते यूट्यूबर
ग्रेटर चेन्नई की पुलिस ने 3 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार किया है। वो यूट्यूब पर ‘चेन्नई टॉक्स’ नामक चैनल चलाते हैं। चैनल के एक वीडियो में ये लोग एक महिला के साथ सेक्स और शराब पीने के बारे में चर्चा कर रहे थे, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। 200 वीडियो वाले इस चैनल के अधिकतर वीडियो वॉक्स-पॉप फॉर्मेट में हैं, जिसमें कई लोगों से अलग-अलग मुद्दों पर बात की जाती है और उन्हें एडिट कर के एक साथ लाया जाता है।

पुलिस का कहना है कि इनमें से अधिकतर वीडियोज में युवक-युवतियाँ सेक्स, कामुकता, रिलेशनशिप और शराब पीने को लेकर चर्चा करते दिखते हैं। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि ये लोग अधिकतर अपने वीडियो को बसंत नगर बीच पर शूट करते थे। कैमरा और माइक्रोफोन लेकर लोगों से सवाल पूछे जाते थे। पुलिस ने चैनल के मालिक दिनेश (31), वीजे असेन बादशाह (23) और कैमरापर्सन अजय बाबू (24) को गिरफ्तार किया है।

इन सबके खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने के साथ-साथ यौन शोषण का भी आरोप लगाया गया है। कुछ लोगों ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि बीच पर ये लोग प्रैंक वीडियो शूट कर रहे थे और रोकथाम के लिए आए लोगों को गाली दे रहे थे। पुलिस ने कहा कि महिलाओं से उनके व्यक्तिगत जीवन के डिटेल्स भी पूछे जाते थे। इसी तरह के एक वीडियो में देखी गई एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला इस वीडियो में खुल कर बात करती दिख रही है। लेकिन, उसका कहना है कि इसके वायरल होने के बाद उसे ‘स्लट-शेमिंग’ का सामना करना पड़ा और कई लोगों ने उसे गालियाँ बकीं। महिला का कहना है कि चैनल ने कमेंट्स डिसेबल करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। महिला ने वीडियो के लिए 1500 रुपए लेने की बात कबूल करते हुए कहा कि वीडियो का स्क्रिप्ट ही वायरल होने के लिए तैयार किया गया था।

इन यूट्यूबर्स के खिलाफ IPC की धारा-294(b) (किसी भी सार्वजनिक स्थान या उसके आस पास कोई अश्लील गाना या बातचीत), 354(b) (किसी शख्स द्वारा जबरन किसी महिला के कपड़े उतरवाना या फिर इसके लिए उकसाना), 509 (किसी स्त्री की एकान्तता का अतिक्रमण, किसी शब्द का वस्तु के प्रदर्शन से महिला को ठेस पहुँचाना) और 506 (ii) (किसी को देख लेने की धमकी) के साथ-साथ तमिलनाडु में महिला अपराध के खिलाफ बने कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उनके सारे उपकरणों को जब्त कर के आरोपितों को जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। चैनल पर 7 करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं। पुलिस चैनल को डिलीट करने के लिए भी प्रयास कर रही है। हालाँकि, वीडियो में क्या अवैध था, इस सम्बन्ध में पुलिस ने मीडिया को कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने बताया कि चैनल के लोग ही वीडियो में आसपास से गुजरते लोगों का भी रोल करते थे और इसे नेचुरल रूप में दिखाते थे।

नवंबर 2020 में भी एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया था। बिहार मूल के यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी ने 4 महीनों में सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले में फ़ेक न्यूज़ का फैलाकर 15 लाख रुपए कमाए थे। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने बारे में झूठे दावों के कारण उस पर 500 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। 25 वर्षीय राशिद सिद्दीकी सिविल इंजिनियर था और उसके चैनल पर 3.70 लाख सब्सक्राइबर्स थे।

फौजिया इलियास ने शेयर की न्यूड तस्वीरें, बोलीं- महिला शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं

Fauzia Ilyas and Rabi Peerzada photo
रबी पीरजादा (बाएं) और फौजिया इलियास (दाएं) 
Fauzia Ilyas supports Rabi Peerzada: डच-पाकिस्तानी स्पीकर, राजनीतिक कार्यकर्ता और पाकिस्तान एथेस्ट एंड एग्नोस्टिक गठबंधन की अध्यक्ष और सह-संस्थापक फौज़िया इलियास ने ट्विटर पर इस्लामिक कट्टरपंथियों पर निशाना साधते हुए अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर की हैं। वह एक विवाद के बीच पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा के समर्थन में उतर आई हैं। रबी पीरजादा के अश्लील वीडियो और फोटोज कुछ दिन पहले इंटरनेट पर लीक होने के बाद वायरल हो गए थे और इसे लेकर लोगों ने उनकी आलोचना करने के साथ ही मजाक बनाया था।
पीरजादा के समर्थन में उतरीं फौजिया इलियास ने कहा कि रबी पीरजादा ने कुछ भी गलत नहीं किया क्योंकि यह उनका जीवन और उनकी पसंद है। राजनीतिक कार्यकर्ता ने कहा, 'रबी पर निशाना साध रहे लोगों पर शर्म आती है। जो शरीर को लेकर महिलाओं को शिकार बनाते हैं।' फ़ौज़िया इलियास ने पीरजादा के साथ देते हुए खुद की नग्न तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा कि महिलाओं को अपने शरीर पर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए।
फौज़िया इलियास ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आपके शरीर में शर्म करने जैसा कुछ भी नहीं है। मुझे समझ में नहीं आता है कि हमेशा महिलाओं को सिर्फ उनके शरीर की वजह से परेशान क्यों किया जाता है। रबी पीरजादा ने कुछ भी गलत नहीं किया। यह उनका जीवन है और उनकी पसंद है। उन लोगों पर शर्म आती है जो उन्हें कोसते हैं। #IAmRabiPirzada #Nobodyshame #WestandwithRabi'
ब्रिटिश-ईरानी राजनीतिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार प्रचारक, मरियम नमाज़ी ने भी बाद में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से फौज़िया इलियास के ट्वीट को शेयर किया और कहा कि महिलाओं के शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के शरीर के बजाय गलतफहमी वाले इस्लामिक नजरिए और संस्कृति को अश्लील कहना चाहिए जो महिलाओं के शरीर और कामुकता को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं।
मरियम नमाज़ी ने ट्वीट किया, 'महिलाओं के शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं है। अश्लील क्या है- महिलाओं के शरीर के बारे में गलत नजरिया और शर्मनाक संस्कृति।'
पाकिस्तानी गायक रबी पीरजादा की न्यूड तस्वीरें लीक होने के पीछे पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड के नाम की चर्चा हो रही है। विवादित वीडियो को लेकर पैदा हुए विवादों के बाद रबी पीरजादा ने मनोरंजन उद्योग यानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैं रबी पीरजादा। मैंने मनोरंजन उद्योग से खुद को दूर करने का फैसला किया है। अल्लाह मेरे पापों को क्षमा करें और मेरे प्रति दूसरों के दिलों को नरम कर दें।'



रबी पीरजादा सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर करके पीएम मोदी को जानवर और सुसाइड बम दिखाकर धमकाने को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं।