Showing posts with label chennai. Show all posts
Showing posts with label chennai. Show all posts

चेन्नई :AR रहमान के कंसर्ट में महिलाओं के यौन शोषण : किसी का स्तन दबोचा, कोई गश खाकर गिर पड़ी…

चेन्नई में AR रहमान के म्यूजिक कंसर्ट में भगदड़, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में संगीत निर्देशक AR रहमान के कंसर्ट में भगदड़ मच गई और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी हुआ। कई महिलाओं ने इस कंसर्ट के आने बुरे अनुभव साझा किए हैं। 31 साल की एक फिल्म निर्देशक ने बताया कि कंसर्ट के दौरान उन्हें पैनिक अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने एक व्यक्ति को ‘अन्ना’ (बड़ा भाई) कह कर संबोधित किया और पूछा कि बाहर जाने का रास्ता किधर से है। महिला ने बताया, “उसने मेरी आँखों में देखा और अगली चीज मुझे याद है कि उसके हाथ मेरे स्तन के ऊपर थे और उसने मुझे दबोच लिया।

पीड़िता ने बताया कि वो वहीं खड़ी की कड़ी रह गई और एक इंच भी इधर-उधर नहीं खिसक सकी। उसने इसे एक ऐसा डरावना और आघात पहुँचाने वाला अनुभव करार दिया, जिससे वो शायद ही बाहर निकल सके। सिर्फ यही महला नहीं, बल्कि AR रहमान के इस कंसर्ट में छेड़खानी को लेकर कई अन्य महिलाओं ने शिकायत की है। ये कंसर्ट ‘मराकुम्मा नेंजम’ (अर्थ – क्या दिल कभी भूलेगा?) नाम से चेन्नई के ECR (ईस्ट कोस्ट रोड) में आयोजित किया गया था।

एक व्यक्ति ने बताया कि उसने कभी नहीं सोचा था कि AR रहमान के किसी कंसर्ट में लोग शो को रोकने के लिए चिल्लाएँगे। कई लोग टिकट मिलने के बावजूद भीतर नहीं जा सके। जो अंदर गए, उनमें से कइयों को पैनिक अटैक आया। कइयों को घुटन महसूस हुई। कई बच्चे भी खो गए। पीड़ितों ने बताया कि ट्रैफिक का भी ठीक से प्रबंधन नहीं किया गया था। शाम 7:30 बजे ही लोग घर जाने लगे। बताया जा रहा है कि आयोजनों ने भी क्षमता से ज़्यादा टिकट्स भेजे हैं।

चेन्नई के एक NGO में काम करने वाली 23 वर्षीय महिला ने बताया कि कंसर्ट शुरू होने से पहले ही भगदड़ मच गई थी। टिकट होने के बावजूद कंसर्ट में घुसने के लिए टैग लेने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। कई जब भीतर घुसे तो देखा कि सीट फुल है। खड़े होने तक की जगह नहीं थी। ताम्बरम के पुलिस कमिश्नर ने मामले के जाँच के आदेश दिए हैं। आयोजक ‘ACTC इवेंट्स’ ने इन सबके बावजूद कंसर्ट को ‘बड़ी सफलता’ बताते हुए अपनी पीठ थपथपाई, और ‘जो अटेंड न कर पाए’, उनसे माफ़ी माँगी।

आयोजकों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी पर कुछ नहीं कहा। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में बच्चों को अभिभावकों से बिछड़ कर रोते हुए देखा जा सकता है। लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। एक 22 वर्षीय महिला वकील ने बताया कि उनकी और उनके माँ को आधे घंटे के भीतर कई बार गलत तरीके से छुआ गया, जब वो बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने खुद को मानसिक, शारीरिक और भावुक रूप से एक थकी हुई पीड़िता करार दिया।

एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मेडिकल मदद की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। कुछ महिलाएँ रोने लगीं। प्रबंधन के लिए काफी कम वॉलंटियर्स मौजूद थे। एक अर्थराइटिस की मरीज ने बताया कि उन्हें 3 किलोमीटर चलने के बाद कई घंटे पैदल खड़ा रहना पड़ा, क्योंकि कोई मदद करने वाला नहीं था। हालाँकि, AR रहमान ने बाद में इन घटनाओं के लिए माफ़ी माँगते हुए कहा है कि वो किसी पर उँगली नहीं उठाना चाहते, लेकिन शहर बड़ा हो रहा है और संगीत के प्रति दीवानगी भी बढ़ रही है।

एक महिला ने कहा कि वो कभी अब जीवन में किसी कंसर्ट में नहीं जाएगी। वहीं एक 45 वर्षीय महिला ने बताया कि उनकी बेटी अब तक सदमे में है। पवित्रा नाम की एक पीड़िता ने लिखा कि उसके भीतर AR रहमान का जो फैन था, वो अब मर गया है। चारुलता रंगराजन नाम की महिला ने अपनी उँगलियों के निशान दिखाते हुए बताया कि कैसे उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ। वीडियो में पीड़ितों ने इस कंसर्ट को पैसों की वसूली करार दिया। बताया जा रहा है कि कंसर्ट में लगभग 50,000 लोग पहुँच गए थे।

कुछ पीड़ितों ने पूछा कि AR रहमान जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रहे हैं, सिर्फ ‘सॉरी’ कह देने से क्या हो जाएगा। हालाँकि, एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने दावा किया कि वो इस घटना को लेकर बेहद दुःखी हैं और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि एक संगीत निर्देशक के रूप में उनका काम लोगों का मनोरंजन था, उन्हें लगा कि बाकी चीजों का ख्याल रख लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एक प्राथमिक विषय है और वहाँ महिलाएँ-बच्चे थे। AR रहमान ने कहा है कि जो लोग टिकट होने के बावजूद कंसर्ट में नहीं आ पाए, वो उन्हें ईमेल पर टिकट की कॉपी और अपनी शिकायतें भेजें, उसका निदान किया जाएगा।


सेक्स, कामुकता, शराब और रिलेशनशिप की बातें: चेन्नई में 3 यूट्यूबर्स गिरफ्तार

                                                   'चेन्नई टॉक्स' चैनल के एक वीडियो में महिलाओं से बात करते यूट्यूबर
ग्रेटर चेन्नई की पुलिस ने 3 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार किया है। वो यूट्यूब पर ‘चेन्नई टॉक्स’ नामक चैनल चलाते हैं। चैनल के एक वीडियो में ये लोग एक महिला के साथ सेक्स और शराब पीने के बारे में चर्चा कर रहे थे, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। 200 वीडियो वाले इस चैनल के अधिकतर वीडियो वॉक्स-पॉप फॉर्मेट में हैं, जिसमें कई लोगों से अलग-अलग मुद्दों पर बात की जाती है और उन्हें एडिट कर के एक साथ लाया जाता है।

पुलिस का कहना है कि इनमें से अधिकतर वीडियोज में युवक-युवतियाँ सेक्स, कामुकता, रिलेशनशिप और शराब पीने को लेकर चर्चा करते दिखते हैं। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि ये लोग अधिकतर अपने वीडियो को बसंत नगर बीच पर शूट करते थे। कैमरा और माइक्रोफोन लेकर लोगों से सवाल पूछे जाते थे। पुलिस ने चैनल के मालिक दिनेश (31), वीजे असेन बादशाह (23) और कैमरापर्सन अजय बाबू (24) को गिरफ्तार किया है।

इन सबके खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने के साथ-साथ यौन शोषण का भी आरोप लगाया गया है। कुछ लोगों ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि बीच पर ये लोग प्रैंक वीडियो शूट कर रहे थे और रोकथाम के लिए आए लोगों को गाली दे रहे थे। पुलिस ने कहा कि महिलाओं से उनके व्यक्तिगत जीवन के डिटेल्स भी पूछे जाते थे। इसी तरह के एक वीडियो में देखी गई एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला इस वीडियो में खुल कर बात करती दिख रही है। लेकिन, उसका कहना है कि इसके वायरल होने के बाद उसे ‘स्लट-शेमिंग’ का सामना करना पड़ा और कई लोगों ने उसे गालियाँ बकीं। महिला का कहना है कि चैनल ने कमेंट्स डिसेबल करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। महिला ने वीडियो के लिए 1500 रुपए लेने की बात कबूल करते हुए कहा कि वीडियो का स्क्रिप्ट ही वायरल होने के लिए तैयार किया गया था।

इन यूट्यूबर्स के खिलाफ IPC की धारा-294(b) (किसी भी सार्वजनिक स्थान या उसके आस पास कोई अश्लील गाना या बातचीत), 354(b) (किसी शख्स द्वारा जबरन किसी महिला के कपड़े उतरवाना या फिर इसके लिए उकसाना), 509 (किसी स्त्री की एकान्तता का अतिक्रमण, किसी शब्द का वस्तु के प्रदर्शन से महिला को ठेस पहुँचाना) और 506 (ii) (किसी को देख लेने की धमकी) के साथ-साथ तमिलनाडु में महिला अपराध के खिलाफ बने कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उनके सारे उपकरणों को जब्त कर के आरोपितों को जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। चैनल पर 7 करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं। पुलिस चैनल को डिलीट करने के लिए भी प्रयास कर रही है। हालाँकि, वीडियो में क्या अवैध था, इस सम्बन्ध में पुलिस ने मीडिया को कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने बताया कि चैनल के लोग ही वीडियो में आसपास से गुजरते लोगों का भी रोल करते थे और इसे नेचुरल रूप में दिखाते थे।

नवंबर 2020 में भी एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया था। बिहार मूल के यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी ने 4 महीनों में सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले में फ़ेक न्यूज़ का फैलाकर 15 लाख रुपए कमाए थे। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने बारे में झूठे दावों के कारण उस पर 500 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। 25 वर्षीय राशिद सिद्दीकी सिविल इंजिनियर था और उसके चैनल पर 3.70 लाख सब्सक्राइबर्स थे।

मद्रास ITI में लगे पोस्टर से बढ़ा विवाद, शाकाहारी और मांसाहारी छात्रों के लिए बने अलग-अलग गेट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के भोजनालय में शाकाहारी और मांसाहारी छात्रों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार तथा अलग-अलग वाश बेसिन संबंधी पोस्टर चिपकाये जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है और कुछ विद्यार्थियों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों द्वारा साझा की जा रही तस्वीरों में भोजनालय के द्वारों के समीप चिपकाए गए इन पोस्टरों में एक स्थानीय कैटरर का नाम भी है। 
संस्थान के एक अधिकारी ने इस संबंध में अनभिज्ञता प्रकट की और कहा कि यदि ऐसे पर्चे सही में मिले तो उन्हें हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही बता दें कि एक विद्यार्थी ने कहा कि हिमालय मेस भोजनालय परिसर के दूसरे तल पर उत्तर भारतीय मेस के दो प्रवेश द्वारों के समीप ये पोस्टर चिपकाए गए हैं। इसके साथ ही बता दें कि उनमें शााकाहारी और मांसाहारी छात्रों के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार और वाशबेसिन इंगित किए गए हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में एक पोस्टर में लिखा है शाकाहारी छात्र हैंड वाश, दूसरे पोस्टर में शीतकालीन मेस- भोजन प्रबंधन. मांसाहारी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश/निकास, इसके साथ ही बता दें कि इस संबंध में संपर्क करने पर आईआईटी एम की मेस निगरानी एवं नियंत्रण समिति के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पोस्टरों की जानकारी नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि जैन भोजन बिना लहसुन प्याज के तैयार करने की व्यवस्था तो की गयी है लेकिन वह शाकाहारी और मांसाहारी के आधार पर भेदभाव संबंधी इंतजाम से अनभिज्ञ हैं।