![]() |
कांग्रेस यूथ नेता प्रतीक मिश्रा और अरुण बुराड़े का सच |
अब ये प्रतीक कुमार मिश्रा और अरुण बुराड़े वास्तविकता में कौन हैं और इनका कांग्रेस से क्या संबंध है? इसी की पड़ताल करने के लिए ऑपइंडिया ने इनका सोशल मीडिया अकॉउंट खँगाला। ज्यादा स्क्रॉल किए बिना ही ये साबित हो गया कि इन दोनों युवकों ने पकड़े जाने के बाद अपनी जो पहचान बताई, ये वही हैं। यानी यूथ कांग्रेस के सदस्य।

दोनों में से एक आरोपित यानी अरुण बुराडे के अकॉउंट को देखने पर मालूम पड़ता है कि वह न केवल यूथ कांग्रेस का सदस्य है, बल्कि सायन कोलीवाडा विधानसभा में इंडियन यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष भी है।
अरुण की प्रोफाइल से मालूम चलता है कि वो लगातार भाजपा के ख़िलाफ़ और कांग्रेस के पक्ष में पोस्ट करता रहा है। उसकी तस्वीरों में वह कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भी मौजूद है।

प्रतीक मिश्रा
अरुण बुराडे की तरह प्रतीक मिश्रा की प्रोफाइल से हालाँकि एक नजर में ये स्पष्ट नहीं होता कि वह कांग्रेस से जुड़ा है। मगर उसके पोस्ट पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि वो भी न केवल लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ था, बल्कि सक्रिय होकर उनके लिए काम भी कर रहा था।



इसके अलावा उसकी टाइमलाइन पर और पीछे जाते हुए उसके कनेक्शन कांग्रेस से और भी मजबूत होते दिखते हैं। वे कांग्रेस के कार्यक्रमों से लेकर उनके धरने तक की हर तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते पाया जाता है।
कल रात अर्नब पर हमले के तुरंत बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यूथ कांग्रेस की वाहवाही में पोस्ट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ही अर्नब के ख़िलाफ़ यूथ कांग्रेस को सड़क पर उतरने को उकसाया और अब उनकी जय-जयकार कर रही हैं। बता दें अलका लांबा ने देर रात ट्वीट करके “युवा कांग्रेस जिंदाबाद” लिखा था।
अवलोकन करें:-
No comments:
Post a Comment