भाजपा के सारे मुख्यमंत्री मिलकर भी जो न कर सके, वो कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी ने अकेले महाराष्ट्र में कर दिया

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठजोड़ की सरकार है। यह दुर्भाग्य की बात है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने महाराष्ट्र में जो कर दिया है, वो देश के 17 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री भी नहीं कर पाए। जी हां, हम बात कर रहे हैं कोरोना संक्रमित मरीजों के मामलों की। महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के मामले में देश में अव्वल राज्य है। महाराष्ट्र में 5 जून, 2020 को कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 77,793 पहुंच चुका है, जबकि मृतकों की संख्या 2710 हो गई है। महाराष्ट्र में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 33,681 है।
अब अगर देश में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों पर नजर डालें तो वे सारे राज्य मिलकर भी महाराष्ट्र के आंकड़ों से पीछे हैं। भाजपा शासित राज्यों में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 53,909, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 32,563 और कुल मृतकों की संख्या 1907 है। यानी भाजपा शासित राज्यों में कुल मरीजों की संख्या महाराष्ट्र से लगभग 35 प्रतिशत कम है। जबकि भाजपा साशित राज्यों में सबसे अधिक आबादी वाला यूपी और एमपी भी शामिल है।
भाजपा और सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति             *आरोग्य सेतु ऐप के आंकड़े(05/06/2020)
राज्य का नामकोरोना मरीजठीक हुए मरीजमृतक
गुजरात18584166671155
उत्तर प्रदेश92377104245
मध्य प्रदेश87625637377
बिहार4493221029
कर्नाटक4320161057
हरियाणा3281213424
असम19884424
उत्तराखंड115329710
त्रिपुरा6441730
हिमाचल प्रदेश3831795
गोवा166570
मणिपुर124380
नगालैंड8000
अरुणाचल प्रदेश4210
मेघालय33131
मिजोरम1710
सिक्किम200
कुल संख्या53909325631907
उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कोरोना महामारी से लड़ने में जबरदस्त तैयारी दिखाई है। इन राज्यों में न सिर्फ मरीजों की संख्या कम है, बल्किक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बहुत ज्यादा है।

No comments: