
संस्कृत में कहते हैं "ईश्वरम यत करोति, शोभनम एव करोति", हिन्दी में कहते हैं "भगवान जो करता है, अच्छा ही करता है" और अंग्रेजी में कहते हैं "It's all for the best", कहने का अभिप्राय यह है कि इस्लामिक आतंकवादियों को बचाने बेकसूर साधु-संतों को जेलों में डाल, उनकी सात्विकता भंग करने का परिणाम पहले भी 2019 चुनाव के दौरान आया था और दूसरा अब। चुनाव के दौरान साध्वी ने जब एक प्रेस वार्ता में ATS अधिकारी करकरे की मृत्यु पर उनकी प्रसन्नता का कारण पूछने पर मिले जवाब पर विपक्ष तिलमिला कर चुनाव आयोग के पास भागा और जनता में एक मृतक के लिए प्रसन्नता व्यक्त करने पर साध्वी के विरुद्ध माहौल बनाने का असफल प्रयास किया था। लेकिन तब साध्वी ने बेकसूर होते हुए जो यातनाएं झेली थी, उन सबका जिम्मेदार करकरे ही था। दूसरे, अब जिस साध्वी को कांग्रेस विधायक जिन्दा जलाने को बेचैन थे, कोरोना के कारण वह भी हट गए। विधि के विधान को कोई नहीं बदल सकता।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सैद जाफ़र ने कहा,
“डांगी कुछ दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। मंगलवार (15 सितंबर, 2020) सुबह उनका निधन हो गया।”
मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है।— MP Congress (@INCMP) September 15, 2020
ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें।
“श्रद्धांजलि और नमन” pic.twitter.com/huky2AolTO
अच्छा हुआ अब खुद ही जलेगा साध्वी प्रज्ञा को जलाने की बात कह रहा था— Sunil_Agarwal (@National__Sunil) September 16, 2020
दुख की बात ये है कि डांगी जी की हसरत की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को ज़िंदा जला देंगे पूरी न हो सकी। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।— DK Sharma (@kuckudevendra) September 15, 2020
इन विधायक महोदय ने साध्वी प्रज्ञा को जो धमकी दी थी ,,,ऊपरवाले ने पहले ही बुला लिया।— अखंड अटूट भारतवर्ष (@Katu_satya123) September 16, 2020
अब अगला कौन है जो चार्ज लेगा।
साध्वी प्रज्ञा को जिन्दा जलाने की दी थी धमकी
दिवंगत कांग्रेस विधायक गोवर्धन डांगी ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की खुलेआम धमकी दी थी। नवंबर 2019 में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ‘आतंकवादी’ कहे जाने के एक दिन बाद, ब्यावरा कांग्रेस के विधायक, गोवर्धन डांगी ने भोपाल के सांसद को धमकी देते हुए कहा था कि वह उन्हें जिंदा जला देंगे।
ब्यावरा के विधायक गोवर्धन डांगी ने तब कहा था:
“अगर वो मध्य प्रदेश की धरती पर कदम रखेंगी तो हम सिर्फ उनका पुतला नहीं जलाएँगे… हम उन्हें भी जिंदा जलाएँगे।”
इस धमकी के बाद, भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भोपाल में एक पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठी थीं। उनकी माँग थी कि कांग्रेस के विधायक गोवर्धन डांगी के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। लेकिन तब राज्य में कमलनाथ की सरकार थी और सांसद की माँग को थाने में अनसुना कर दिया गया था।
No comments:
Post a Comment