एक तरफ हिन्दू वोट लेने राहुल गाँधी कोट पर जनेऊ पहन घूमते हैं, एक मंदिर से दूसरे मंदिर जाकर माथा टेकते हैं, ये वही राहुल गाँधी हैं, जो मंदिर जाने वालों पर क्या व्यंग करते थे। और प्रियंका भी मंदिरों के चक्कर काटने के साथ-साथ गंगा में भी डुबकी लगा रही हैं। लेकिन इसके विपरीत खुद को कांग्रेस का पदाधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। ट्विटर पर ‘राजाराम कांग्रेस’ नाम से सक्रिय उक्त व्यक्ति (असली नाम राजाराम वर्मा) ने अपना परिचय उत्तर प्रदेश के हरदोई में कांग्रेस सेवादल के जिला प्रवक्ता के रूप में दे रखा है। लोगों ने उसे याद दिलाया कि उसके नाम में ही ‘राजा राम’ है, ऐसे में वो अपने माता-पिता की आस्था का भी अपमान कर रहा है।
वैसे कांग्रेस के किसी भी व्यक्ति से अभद्र टिप्पणी पर हैरानी की कोई बात नहीं, क्योकि अपने यूपीए राज में कांग्रेस ने राम को काल्पनिक कहा था, उसी तरह रामसेतू को भी। मुस्लिम वोट लेने के लिए वास्तविकता को छुपाकर कोर्ट में झूठ बोलते रहे। फिर जो पार्टी देश के गौरवविंत इतिहास को धूमिल कर आतताई मुग़लों को महान बताती हो, बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकियों के मरने पर आंसू बहाती हो, उस पार्टी से और क्या कल्पना की जा सकती है।
मैं राम मंदिर के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं दूँगा।
— Dharmveer Yadav Advocate (@AdvDharmveer) February 26, 2021
आप न दे फूटी कौड़ी कोई दिक्कत नही ओर एक बार इस सत्य घटना पर भी ध्यान दे। कोई कारण होगा दान न करने का और शायद आपके हिसाब से वो जायज हो पर ऐसा जरूरी नही के वो जायज है। pic.twitter.com/S34gPYtdob
— पं०किम जोंग मिश्रा(अयोध्या वाले)🚩🇮🇳 (@PanditKim) February 27, 2021
दरअसल, नई दिल्ली के एक वकील धर्मवीर यादव ने लिखा कि वो राम मंदिर के नाम पर ‘एक फूटी कौड़ी’ तक नहीं देगा। इसी ट्वीट की रिप्लाई करते हुए ‘राजाराम कांग्रेस’ ने लिखा – “आप फूटी कौड़ी न देने की बात कह रहे हैं। हम तो राम मंदिर पर मू&#गे भी नहीं।” उसकी इस टिप्पणी के बाद लोग आक्रोशित हो गए। कइयों ने उसे समझाया तो कुछ ने हरदोई पुलिस को टैग कर के कार्रवाई की माँग की।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्वीट के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
— hardoi police (@hardoipolice) February 27, 2021
उक्त सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/QfKvlEiFK0
बहोत बहोत धन्यवाद सर 🙏🏻
— श्याम पाण्डेय (@ShyamP05) February 27, 2021
इस प्रकरण में और इसके अलावा के हर उस प्रकरण में जहाँ आप सबने जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए और समाज में संतुलन बनाये रखने के लिए अपना 100% दिया उस हर बात के लिए बहोत बहोत से धन्यवाद🙏🏻🙏🏻💐💐💐 CC : @dgpup @UPGovt pic.twitter.com/ehZOvCwpoo
वोट पाने की चाहत मे भगवा धारण किए पप्पू और पिंकी... 👇👇😂😂 pic.twitter.com/YdFCzFdmeE
— 🇮🇳पुष्पा मिश्रा हिन्दू 🇮🇳🚩🚩 (@Pushpam81500551) February 27, 2021
हरदोई पुलिस ने बताया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्वीट के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है और विवेचना के बाद शीघ्र ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। राजाराम के ट्विटर हैंडल को खंगालने पर पता चलता है कि उसने कांग्रेस के कई कार्यक्रमों की तस्वीरें शेयर कर रखी हैं।
@INCIndia @OfficeOfRG @MahilaCongress @sushmitadevmp @RajBabbarMP @divyaspandana @RuchiraC @iPrashantSingh उ o प्र o में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आयोजित धरना प्रदर्शन में उर्मिला वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसे उर्दू हिन्दी मीडिया ने प्रमुखता से छापा। pic.twitter.com/raTvLeKcnZ
— Rajaram (@RajaramCongress) February 9, 2018
एक ऐसी लींचिंग, जिसकी बात किसी लिबरल पत्रकार ने नहीं की! pic.twitter.com/QW61qJzRpn
— Mrityunjay Kumar (@MrityunjayUP) February 27, 2021
राम मंदिर हम को किसी ने दिया नहीं वो हम सब हिन्दुओं ने लड़ के कोर्ट के माध्यम से लिया है । यदि भाईचारा निभाना है तो मथुरा और काशी पूर्ण रूप से हमें दें ।।#मथुरा_कृष्णकी_काशी_शिवकी #हम_हिन्दू_एक_हैं pic.twitter.com/KRLRq1VoJH
— Devkinandan Thakur Ji (@DN_Thakur_Ji) February 27, 2021
हाल ही में उसने बताया था कि उसकी पत्नी का नाम उर्मिला वर्मा है। उसकी पिछली ट्वीट्स में उसने दावा किया है कि उसकी पत्नी जिला कांग्रेस कमिटी, हरदोई की अनुसूचित जाति विभाग की उपाध्यक्ष हैं। उसने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उसकी पत्नी कांग्रेस के पोस्टरों के साथ सम्बोधित करते हुए दिख रही हैं। कांग्रेस के दफ्तरों में बैठकों की तस्वीरें भी उसने शेयर कर रखी है। वो प्रधानमंत्री मोदी पर अक्सर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करता रहता है।
स्थानीय अखबार या न्यूज़ पोर्टलों पर उर्मिला वर्मा को लेकर कई ख़बरें हैं और कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठकों में उनका जिक्र आता है। एक खबर में हमने पाया कि दिसंबर 2018 में पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग में राजाराम वर्मा को जिला महासचिव और उर्मिला वर्मा को जिला उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। दोनों पति-पत्नी कांग्रेस के पदाधिकारी हैं, ऐसा इन ख़बरों से झलकता है।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए देश भर के लोगों ने दिल खोल कर निधि समर्पण अभियान में हिस्सा लिया, अपना-अपना योगदान दिया। 44 दिन तक चलने वाले राम मंदिर निधि समर्पण अभियान से कुल 1100 करोड़ रुपए आने की उम्मीद की गई थी, आ गए 2100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा। 44 दिनों तक चला राम मंदिर निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी 2021 को मकर संक्रांति के अवसर पर शुरू किया गया था। यह 27 फरवरी 2021 को संत रविदास जयंती के मौके पर समाप्त हुआ।
No comments:
Post a Comment