रिंकू शर्मा हत्या कांड : ‘गाना’ वाली तंजिला के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेन

                     तंज़िला अनीस ने रिंकू शर्मा की हत्या को जायज ठहराने की कोशिश की थी
दिल्ली के मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हुई हत्या की पुलिस हर एंगल से जॉंच कर रही है। इस बीच, चंडीगढ़ में म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘गाना (Gaana)’ की कर्मचारी तंज़िला अनीस के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

चंडीगढ़ भाजपा के प्रवक्ता गौरव गोयल ने माँग की है कि तंज़िला अनीस को कंपनी तुरंत निकाल बाहर करे। तंजिला ने एक ट्वीट के जरिए रिंकू शर्मा की बर्बर हत्या को जायज ठहराने की कोशिश की थी। लोगों का आरोप है कि इस घृणित ट्वीट के माध्यम से वो न सिर्फ रिंकू शर्मा की हत्या का समर्थन कर रही थी, बल्कि इस घटना का जश्न भी मना रही थी।

गौरव गोयल ने ‘Gaana’ के CEO प्रशान अग्रवाल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कंपनी की कंटेंट हेड तंज़िला पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने के कारण रिंकू शर्मा की हत्या का जश्न मनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि वो धर्म की भूमि भारत में जन्म लेने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं, जहाँ हर सजीव वस्तु की पूजा की जाती है, क्योंकि इकोसिस्टम को बनाए रखने में सभी का किरदार है।

उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न धर्मों का पोषण करने वाला देश है, जहाँ कई भाषाएँ और संस्कृतियों के लोग साथ में शांति से निवास करते हैं। लेकिन, उन्होंने ये भी कहा कि समय-समय पर कई लोगों ने इस सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने की कोशिश की है और इसमें ताज़ा नाम तंज़िला अनीस का है। उन्होंने कहा कि ‘टाइम्स इंटरनेट’ समूह की ‘Gaana’ की इस पदाधिकारी ने अप्रिय, निंदात्मक और आपत्तिजनक ट्वीट्स किए हैं।

उन्होंने कहा कि तंज़िला ने अपनी कई ट्वीट्स में हिन्दू देवी-देवताओं को नीचा दिखाया है। उन्होंने प्रशान अग्रवाल से पूछा कि क्या आपकी कंपनी भी अपनी इस पदाधिकारी के विचारों का समर्थन करती है? उन्होंने लिखा कि वे स्वदेशी कंपनी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते, इसीलिए उन्हें जानना है कि तंज़िला के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर क्राइम में शिकायत देकर FIR दर्ज करने की माँग भी की गई है।

                                  तंज़िला के खिलाफ आपराधिक शिकायत, FIR दर्ज करने की माँग
रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या के बाद तंजिला अनीस ने एक ट्वीट किया था। इसमें कहा गया था: बजरंग दल का कार्यकर्ता। इतना काफी है। विवाद होने पर उसने ट्वीट डिलीट करते हुए सफाई देते हुए कहा था कि उसे हत्या के बारे में जानकारी नहीं हुई थी। उसके ट्वीट का मकसद केवल यह बताना था कि ‘कट्टरपंथी संगठन’ बजरंग दल से जुड़े व्यक्ति को ‘एक्टिविस्ट’ नहीं कहा जाना चाहिए।

उधर, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि रिंकू शर्मा हत्याकांड मामले में हर एंगल से जाँच जारी है। पुलिस ने कहा कि वो पीड़ित परिवार से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उनसे जो भी सूचना मिल रही है, उस पर काम किया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने किसी कम्युनल एंगल होने से इनकार किया था। लेकिन, अब राम नाम का नारा लगाए जाने के कारण हत्या होने के आरोपों पर हर एंगल से जाँच की बात कही गई है।

                     रिंकू के परिवार को बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने दिलाया न्याय का भरोसा
‘रिंकू शर्मा की हत्या करने वाली भीड़ में औरतें भी शामिल थीं, चाकू नहीं निकला तो पीठ में और धँसा दिया’

मृतक के परिवार ने बताया कि कैसे बुधवार देर रात 20-25 लोगों की भीड़ लाठियों, डंडों और चाकू लेकर उनके घर के अंदर घुस गई और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने रिंकू शर्मा को घर से बाहर खींच लिया और उसे नीचे गिरा दिया। उसके बाद उस पर बेरहमी से चाकू से वार किया गया।

भयावह घटना को याद करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख राकेश पांडे ने ऑपइंडिया से बातचीत में कहा कि उन्मादी हमलावर भीड़ में औरतें भी थीं।

घर में घुसने के बाद भीड़ ने रिंकू शर्मा के परिवार के सदस्यों पर लाठी और डंडों से धावा बोल दिया। उन्होंने कथित तौर पर गैस सिलेंडर भी लीक कर दिया। इस बीच रिंकू शर्मा ने वहाँ से भागने की कोशिश की। जिसके बाद भीड़ में से कुछ लोगों ने रिंकू को पकड़ लिया और एक तेज चाकू से उस पर वार किया।

सुदर्शन न्यूज़ से बात करते हुए, रिंकू शर्मा के भाई ने कहा कि हत्यारे पाँच मुस्लिम भाई अपने बच्चों, बीवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके घर में घुस गए और सभी ने मिलकर उनके परिवार के सभी सदस्यों को बहुत मारा और उसके भाई (रिंकू) को तो जान से ही मार डाला।

भाई ने कहा कि मुस्लिम भाइयों ने राम मंदिर के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के कारण उनके परिवार को पहले भी धमकी दी थी। ये सभी मंगोलपुरी में रहते हैं और श्री राम के नारे और कार्यक्रमों का विरोध करते थे।

बजरंग दल के एक अन्य कार्यकर्ता ने ऑपइंडिया को बताया कि जिस चाकू से रिंकू शर्मा को मारा गया था, वह उसकी पीठ में धँस गया था। आरोपितों ने शायद दोबारा चाकू मारने की मंशा से उसकी पीठ से चाकू बाहर निकालने की बहुत कोशिश की। लेकिन वे नाकामयाब रहे। फिर उन्होंने निर्दयतापूर्वक रिंकू की पीठ के अंदर चाकू को और धकेल दिया। जिससे रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह भाग गए। खून से लथपथ रिंकू को मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया।

रिंकू पश्चिम विहार के एक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की नौकरी करता था। रिंकू की माँ राधा देवी के अनुसार छुरा घोंपने के दौरान भी उनका बेटा जय श्री राम का नारे लगा रहा था। रिंकू पड़ोस के मुसलमानों के रडार में था, क्योंकि उसने अगस्त में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद इलाके में जय श्री राम के नारों के साथ एक रैली भी निकाली थी।

‘एक-दूसरे के करीब रेस्टोरेंट को खोलने’ वाले दिल्ली पुलिस के बयान के बारे में बात करते हुए राकेश पांडे ने कहा, “मुझे नहीं पता कि दिल्ली पुलिस क्या कह रही है। लेकिन अगर मामला इतना आसान था और घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था तो इलाके में हिंदुओं के बीच उतना गुस्सा नहीं होता। पुलिस मामले से मीडिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।”

बाहरी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी एस धामा ने 4 आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया था, “रिंकू शर्मा को 10 फरवरी को मंगोलपुरी में एक जन्मदिन की पार्टी में चाकू मार दिया गया। यह झड़प एक रेस्टोरेंट के बंद हो जाने की वजह से शुरू हुआ था। किसी भी अन्य मकसद से हत्या की बात गलत है।”

अवलोकन करें:-

दिल्ली : रिंकी शर्मा हत्या कांड : हिन्दुओं को लेकर ‘गाना’ की तंजिला का फिर दिखा ज​हर
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्ली : रिंकी शर्मा हत्या कांड : हिन्दुओं को लेकर ‘गाना’ की तंजिला का फिर दिखा ज​हर

इससे पहले सुदर्शन न्यूज़ को रिंकू के पिता अजय शर्मा ने रोते हुए अपने बेटे की बेरहमी से किए गए हत्या की जानकारी देते हुए बताया था कि, “वे (आरोपित) लाठी और चाकू से लैस थे। उन्होंने मेरे बेटे को मार डाला। वह हमेशा के लिए चला गया।” अजय शर्मा ने यह भी कहा था, “राम मंदिर के मुद्दे पर पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। इसके बाद दोषियों ने पीएम मोदी को गालियाँ दीं और कहा कि रिंकू बीजेपी से जुड़ा है।”

No comments: