दिल्ली : रिंकी शर्मा हत्या कांड : हिन्दुओं को लेकर ‘गाना’ की तंजिला का फिर दिखा ज​हर

जब से दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री बने हैं, किसी भाजपा शासित राज्य में किसी मुस्लिम की हत्या होने पर वहां अपनी राजनीती करने पहुँच जाते हैं, लेकिन दिल्ली में हो रही हिन्दुओं की हत्याओं पर चुप्पी साध लेते हैं, यह कौन-सी सियासत कर रहे हैं? अब दिल्लीवालों को अपनी आंखें खोलने का समय आ चूका है। मुफ्त के चक्कर में आम आदमी पार्टी को वोट देने की गलती नहीं करें। 

अयोध्या में राममंदिर के लिए चंदा जमा करने वाले उस रिंकी शर्मा की शांतिप्रिय लोगों द्वारा हत्या कर दी जाती है, यह वही रिंकी है, जिसने एक आरोपी की गर्भवती बीबी को खून दिया था। अब कोई 'गंगा-जमुनी तहजीब', 'हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई' आदि भ्रमित नारे लगाने वाले #not in my name, #intolerance, #mob lynching, #award vapasi आदि गैंगस्टर कहाँ है? किस मातम में डूबे हैं? मोदी सरकार को चाहिए दिल्ली में हुए हिन्दू-विरोधी दंगों में पकडे गए आरोपियों के बैंक खातों की जाँच की है, उसी तर्ज पर रिंकी शर्मा की हत्या में पकडे गए आरोपियों के साथ सख्ती से पेश आने के साथ-साथ इनके बैंक खातों की भी जाँच होनी चाहिए। बंगाल में राम नाम पर ममता बनर्जी के विरुद्ध मोर्चा खोला है, राममंदिर पर चंदा जमा करने वालों पर प्रहार क्यों? 
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या कर दी गई। रिंकू अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में सक्रिय थे। इससे इलाके के एक संप्रदाय के लोग नाराज थे। रिंकू के जय श्रीराम नारे के परेशान 15-20 लोगों ने घर में घुसकर 26 साल के रिंकू शर्मा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोहम्मद इस्लाम, दानिश नसीरुद्दीन, दिलशान और दिलशाद इस्लाम के तौर पर हुई है।

हत्या के अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दैनिक जागरण के अनुसार जिस इस्लाम ने रिंकू की बेरहमी से हत्या की उसकी पत्नी की जान बचाने के लिए रिंकू ने दो बार दिया था। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले मोहम्मद इस्लाम की पत्नी गर्भवती थी। उस दौरान हालत गंभीर होने पर इस्लाम की पत्नी को रोहिणी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे खून की जरूरत थी। उस समय रिंकू ने इस्लाम की पत्नी को बचाने के लिए एक नहीं बल्कि दो बार खून दिया। इतना ही नहीं रिंकू ने मोहम्मद इस्लाम के भाई शुकरु को कोरोना होने पर अस्पताल में भर्ती कराने पर भी मदद भी की थी। रिंकू ने कभी सोचा भी नहीं होगी कि एहसान का बदला कुछ इस तरह चुकाया जाएगा।

हत्या के बाद इलाके में तनाव है और सदमे से रिंकू के परिजनों की हालात खराब है। ऐसे समय में ट्विटर पर यूजर्स रिंकू के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं और #JusticeForRinkuSharma टॉप ट्रेंड कर रहा है-

हिन्दुओं को लेकर ‘गाना’ की तंजिला का फिर दिखा ज​हर, रिंकू शर्मा की हत्या को सही ठहराने की कोशिश

एक तरफ हिंदू युवक की नृशंस हत्या की घटना को लेकर लोग आक्रोशित हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ इस्लामवादी और वाम-उदारवादी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस हत्या का जश्न मना रहे है। ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘गाना’ की कंटेंट हेड तंजिला अनीस ने अपनी इस्लामी कट्टरता का प्रदर्शन करते हुए रिंकू शर्मा की हत्या को सही ठहराने की कोशिश की।

तंजिला अनीस ने ट्विटर पर कहा कि मृतक व्यक्ति बजरंग दल का कार्यकर्ता था और इतना ही काफी है। ट्वीट पर गौर करें तो जाहिर है कि तंजिला अप्रत्यक्ष तौर पर इस हत्या को सही ठहरा रही हैं, क्योंकि रिंकू शर्मा बजरंग दल के कार्यकर्ता थे, जो राम मंदिर निर्माण के लिए जारी धन संग्रह अभियान में भागीदारी कर रहे थे। तंजिला ने विवाद होने पर ट्वीट डिलीट करते हुए सफाई देने की कोशिश की है।

हिंदुओं और विशेष रूप से हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार करने में आगे रहने वाले हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या वाम-उदारवादियों और इस्लामवादियों द्वारा धर्मनिरपेक्षता के नाम पर सामान्य घटना के तौर पर गिना जाने लगा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए शुरू हुए दान अभियान के बाद से ही हिंदुओं के खिलाफ फैल रही नफरत में अचानक से वृद्धि देखी गई है।

हिंदुओं और उनकी संस्कृति के खिलाफ घृणा फैलाने वाले वामपंथी-उदारवादियों और इस्लामवादियों द्वारा हिंदुओं के खिलाफ लगातार डर पैदा किया जा रहा। जिसका उदाहरण तंजिला अनीस के ट्वीट से देखा जा सकता है, जहाँ वे बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की मौत पर जश्न मनाते हुए, हिंदुओं के प्रति अपनी घृणा को व्यक्त कर रही हैं।

ट्वीट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘गाना’ से तंजिला अनीस को बर्खास्त करने की माँग की है। इस मामले पर ऑपइंडिया ने भी ‘गाना’ का पक्ष जानने की कोशिश की है। अगर कंपनी हमारे प्रश्नों का जवाब देती है तो यह रिपोर्ट आगे अपडेट की जाएगी।

हिन्दुओं के प्रति तंजीला अनीस का जहर 

ट्विटर पर तंजीला अनीस का हिंदूफोबिक कृत्य कोई नया नहीं है। इससे पहले भी उसने हिन्दू भावनाओं को आहत करने वाले कई पोस्ट शेयर किए है। हालाँकि नेटिज़न्स ने इस तरह के नफरत को पालने और ऑनलाइन मनोरंजन उद्योग में हिन्दू और उनकी संस्कृति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली को जगह देने के लिए टाइम्स ग्रुप के प्रति अपने गुस्से का इजहार करते हुए कंपनी की काफी आलोचना की है। बता दें, ऑनलाइन म्यूजिक ऐप ‘गाना’ टाइम्स मीडिया नेटवर्क की एक सहायक कंपनी है

वहीं कई नेटिज़न्स ने तो यह कहते हुए भी टाइम्स ग्रुप को लताड़ा वह कभी भी ऐसे हिंदूफोबिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा, बल्कि उन्हें बढ़ावा देगा। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे टाइम्स ग्रुप ने सायमा जैसों को एक प्लेटफॉर्म प्रदान कर रखा है जो हिंदू विरोधी प्रोपेगेंडा में माहिर हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने पिछले दिनों गाना कर्मचारी द्वारा किए गए कई अपमानजनक ट्वीट का खुलासा किया है।


यहाँ तंजिला अनीस द्वारा पोस्ट किए गए कुछ ऐसे ट्वीट हैं, जिसमें न केवल हिंदुओं का मजाक उड़ाया गया हैं, बल्कि हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया।

तंजिला अनीस ने 2012 में हिंदू देवताओं का अपमान करते हुए भगवान शिव के लिए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था।

तंजिला अनीस द्वारा हिंदू भावनाओं को आहत करने का प्रयास कई बार किया जा चुका है।

2015 में तंजीला ने एक ट्वीट में कहा था कि किसी को भी इस बात के लिए नाराज होना चाहिए शेफ ज्यादातर पुरुष क्यों होते? ज्यादातर पोर्नस्टार महिलाएँ क्यों होती हैं? भारत में अधिक हिंदू क्यों हैं?

सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किए गए बेतुके ट्वीट्स में से एक में तंजिला को भगवान सीता और भगवान हनुमान पर अश्लील कमेंट करते हुए भी देखा जा सकता है।वहीं एक ट्वीट में उसने रामायण का भी मजाक उड़ाया था। एक और ट्वीट में उसने हिंदू संस्कृति और धार्मिक ग्रंथों का भी अपमान किया था। 

No comments: