महिलाओं पर कोड़े बरसा रहे तालिबानी (साभार: वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)
अफगानिस्तान में तालिबानी शासन आने के बाद महिलाओं के पास नाम के अधिकार भी नहीं बचे हैं। इसका ताजा सबूत एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो शख्स कोड़े बरसाते नजर आ रहे हैं और महिला के चीखने की आवाज सुनाई दे रही है। महिला गाड़ी के पीछे छिपी हुई है।
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान का है। NRF (national resistance front) से जुड़ी खबरों को ट्विटर पर शेयर करने वाले पेज Panjshir_Province ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें तालिबान लड़ाकों द्वारा एक महिला को कोड़े मारते दिखाया जा रहा है। पेज पर लिखा गया, “यह बर्बर है। तालिबान एक महिला को बेरहमी से कोड़े मार रहा है, जबकि वह बेबस होकर चिल्ला रही है।”
This is the savage #Taliban brutally flogging a woman #Afghanistan, whilst she screams helplessly. #AfghanWoman pic.twitter.com/Gk80n7LOwz
— Panjshir_Province (@PanjshirProvin1) September 13, 2021
This is the tragic reality . I don’t think the suffering of Afghans can be faked.
— BILAL SARWARY (@bsarwary) September 12, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि तालिबानी अफगान महिला पर कोड़े बरसा रहे हैं और वह दर्द से चीख रही है। वीडियो में एक गाड़ी और आसपास कुछ लोग खड़े देखे जा सकते हैं। अभी तक ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा चुके हैं जो तालिबान के अत्याचारों का दावा करते हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों पर तालिबान को गोली बरसाते हुए भी देखा जा चुका है।
इस बीच अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में दो तालिबानी समूहों के बीच सशस्त्र संघर्ष की भी खबर आ रही है। तीन चश्मदीद ने अफगानी न्यूज चैनल से इसकी पुष्टि की है। हालाँकि इसमें किसी तरह की कोई हताहत नहीं होने की बात कही जा रही है।
An armed clash took place between two Taliban groups in nortern Mazar-e-Sharif. Three eyewitnesses confirmed to @afintlbrk. There are no reports of casualties yet.
— Tajuden Soroush (@TajudenSoroush) September 12, 2021
इधर तालिबान के एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि तालिबान सैनिकों ने बल्ख में पीडी8 मजार-ए-शरीफ में हथियारबंद अपहरणकर्ताओं को ढूँढने के लिए छापा मारा। इस दौरान 4 अपहरणकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 2 को हिरासत में लिया गया एवं बच्चों को मुक्त कर दिया गया। एक अफगानी रिपोर्टर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी पर नियंत्रण हासिल करने के बाद तालिबान कत्लेआम मचा रहा है। कथित तौर पर वह रेजिस्टेंस फ्रंट के नेताओं के परिजनों और अन्य नागरिकों की हत्या कर रहा है। बीते हफ्ते तक यह इलाका रेजिस्टेंस फ्रंट के नियंत्रण में था। फ्रंट के नेताओं के पहाड़ियों में पनाह लेने के बाद से तालिबानी तेजी से गाँवों में घुस रहे हैं और जो भी मिलता है उसे प्रताड़ित और हत्याएँ कर रहे हैं।
हाल ही में पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई रोहुल्लाह सालेह की हत्या कर दी गई थी। तालिबान ने जब पंजशीर पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया उसके बाद पंजशीर का शेर और अफगान नायक कहे जाने वाले अहमद शाह मसूद के मकबरे को भी नष्ट कर दिया था।

No comments:
Post a Comment