समाजवादी पार्टी ने दो महिला नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। इनके नाम हैं- रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह। इन दोनों ने रामचरितमानस पर पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अनर्गल टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई थी। साथ ही मानस को जलाए जाने का विरोध किया था।
सपा ने गुरुवार (16 फरवरी 2023) को ट्वीट कर रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी। निष्कासन के बाद दोनों महिला नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सपा को महिला विरोधी बताते हुए रामद्रोहियों के खिलाफ आवाज उठाते रहने की बात कही है।
श्रीमती रोली तिवारी मिश्रा और सुश्री ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 16, 2023
रोली तिवारी मिश्रा ने रामचरितमानस के पन्नों को जलाने और स्वामी प्रसाद मौर्य की विवादित टिप्पणियों का विरोध किया था। इस मामले में पार्टी की तरफ से कोई एक्शन न लेने पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने मौर्य के बयान वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा था, “स्वामी प्रसाद का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों को प्रतिबंधित करवाएँगे। 2012 में रोटी कपड़ा सस्ती हो दवा पढ़ाई मुफ्त हो, इस नारे के साथ अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। क्या ‘मानस का मुद्दा’ लेकर सपा पुनः सरकार बना पाएगी?”
स्वामी प्रसादजी का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनीं तो श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों को प्रतिबंधित करवाएँगे
— Dr Roli Tiwari Mishra पण्डित डॉ रोली तिवारी मिश्रा (@RoliTiwariMish1) February 16, 2023
2012में
"रोटी कपड़ा सस्ती हो दवा पढ़ाई मुफ़्ती हो" इस नारे के साथ आ0 @yadavakhileshजी यूपी के मुख्यमंत्री बने
क्या "मानस का मुद्दा" लेकर सपा पुनः सरकार बना पायेगी ? pic.twitter.com/wGkS94KLmQ
यही नहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, “श्रीरामचरितमानस के सम्मान स्वाभिमान की लड़ाई धर्मद्रोहियों से लड़ती रहूँगी। मैं छल, कपट, धूर्त्तता, धोखेबाजी, कूटयोजना से मेरा अपमान करने वालों को खुली चुनौती देती हूँ। मर्द हो तो सामने से लड़ो।”
श्रीरामचरितमानस के सम्मान स्वाभिमान की लड़ाई धर्मद्रोहियों से लड़ती रहूँगी
— Dr Roli Tiwari Mishra पण्डित डॉ रोली तिवारी मिश्रा (@RoliTiwariMish1) February 8, 2023
मैं छल, कपट, धूर्त्तता, धोखेबाजी, कूटयोजना से मेरा अपमान करने वालों को खुली चुनौती देती हूँ
मर्द हो तो सामने से लड़ो
तभी कहते हैं शिक्षा लेना बहुत ज़रूरी है pic.twitter.com/cGF0wcahF7
— Dr Roli Tiwari Mishra पण्डित डॉ रोली तिवारी मिश्रा (@RoliTiwariMish1) February 8, 2023
वहीं ऋचा सिंह ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “छद्म समाजवादी स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी की नींव डॉ. राम मनोहर लोहिया से बड़े हो गए हैं? डॉ. लोहिया ने 1961 में रामायण मेले कि परिकल्पना की थी। स्वामी प्रसाद रामचरित मानस का निरंतर अपमान कर रहे हैं। क्या समाजवादी पार्टी अब राम मनोहर लोहिया के बदले स्वामी प्रसाद मौर्य के सिद्धान्तों पर चलेगी??”
छद्म समाजवादी @SwamiPMaurya
— Dr.Richa Singh (@RichaSingh_Alld) January 29, 2023
समाजवादी की नींव डॉ राम मनोहर लोहिया से बड़े हो गये हैं?
डॉ लोहिया ने 1961 में रामायण मेले कि परिकल्पना की थी।
स्वामी प्रसाद रामचरित मानस का निरंतर अपमान!
क्या समाजवादी पार्टी अब राम मनोहर लोहिया के बदले स्वामी प्रसाद मौर्य के सिद्धान्तों पर चलेगी?? pic.twitter.com/taiQ3y9mFf
पार्टी से निकाले जाने के बाद ऋचा सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर समाजवादी पार्टी को महिला विरोधी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “महिलाओं का अपमान करने वाले लंपटों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी डीजीपी ऑफिस पहुँच जाते हैं और महिलाओं के-जन अधिकारों के लिये संघर्ष करने वाली महिलाओं को बिना कारण बताए निष्कासित कर दिया जाता है। समाजवादी पार्टी का महिला विरोधी चेहरा।”
महिलाओं का अपमान करने वाले लंपटों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी डीजीपी ऑफिस पहुंच जाते हैं और महिलाओं के-जन अधिकारों के लिये संघर्ष करने वाली महिलाओं को बिना कारण बताए निष्कासित कर दिया जाता है।
— Dr.Richa Singh (@RichaSingh_Alld) February 16, 2023
महिला विरोधी चेहरा समाजवादी पार्टी@yadavakhilesh @dimpleyadav
उन्होंने यह भी कहा है, “संविधान के भाग 3, फंडामेंटल राइट पृष्ठ की शुरुआत भगवान राम लक्ष्मण और भगवती सीता के चित्र से होती है। राम भारत की आत्मा हैं। यहाँ तक कि अल्लामा इक़बाल ने उनको इमामे हिंद माना है। ऐसे में भारत की आध्यात्मिक एवं संवैधानिक आत्मा के साथ मैं खड़ी थी और खड़ी रहूँगी।”
संविधान के भाग 3,फंडामेंटल राइट पृष्ठ की शुरुआत भगवान राम लक्ष्मण और भगवती सीता के चित्र से होती है । राम भारत की आत्मा हैं । यहाँ तक कि अल्लामा इक़बाल ने उनको इमामे हिंद माना है । ऐसे में भारत की आध्यात्मिक एवं संवैधानिक आत्मा के साथ मैं खड़ी थी और खड़ी रहूँगी ।@yadavakhilesh
— Dr.Richa Singh (@RichaSingh_Alld) February 16, 2023
वहीं रोली तिवारी मिश्रा ने कहा है, “16 वर्षों की निष्ठा के इस पुरस्कार के लिए आभार आदरणीय अखिलेश यादव जी। राष्ट्रद्रोहियों, सनातन धर्मद्रोहियों, रामद्रोहियों के खिलाफ आवाज उठाती थी, उठाती रहूँगी। सनातन धर्म के स्वाभिमान प्रभु श्रीराम, श्रीरामचरितमानस के सम्मान के लिए ऐसे हजारों निष्कासन स्वीकार। धर्मो रक्षति रक्षितः।”
16 वर्षों की निष्ठा के इस पुरस्कार के लिए आभार आदरणीय @yadavakhileshजी
— Dr Roli Tiwari Mishra पण्डित डॉ रोली तिवारी मिश्रा (@RoliTiwariMish1) February 17, 2023
राष्ट्रद्रोहियों,सनातन धर्मद्रोहियों,रामद्रोहियों के खिलाफ़ आवाज़ उठाती थी उठाती रहूँगी
सनातन धर्म के स्वाभिमान
प्रभु श्रीराम,श्रीरामचरितमानस के सम्मान के लिए ऐसे हज़ारों निष्कासन स्वीकार#धर्मो_रक्षति_रक्षितः pic.twitter.com/2qUMkwkXFO
No comments:
Post a Comment