दिल्ली के शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार हँगामा कर रही है। यूँ तो राजनीति में आने के बाद से अब तक AAP का चेहरा कई बार बेनकाब हो चुका है। हालाँकि अब सिसोदिया मामले में सहानुभूति बटोरने के लिए आम आदमी पार्टी नेता छोटे-छोटे बच्चों का शोषण कर रहे हैं। आखिर इतने बड़े बड़े शराब घोटाले को शिक्षा से जोड़ क्यों शिक्षा मंत्री पद को बदनाम किया जा रहा है? अरविन्द केजरीवाल को जवाब देना होगा कि शिक्षा मंत्री को शराब मंत्री क्यों बनाया? क्या दूसरों के कंधों पर बंदूक रख घोटाले करवा अपने आपको ईमानदार साबित कर रहे हैं?
राजनीतिक फायदे के लिए बच्चों का उपयोग करती रही है आम आदमी पार्टी
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की शिक्षा टीम की प्रमुख सदस्य रहीं, AAP विधायक आतिशी मार्लेना ने शुक्रवार को ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बच्चे हाथ से लिखे हुए कार्ड लिए मनीष सिसोदिया से जल्द वापस आने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस ट्वीट के साथ आतिशी मार्लेना ने लिखा, “भाजपा वालों: तुम कितने भी झूठे इल्जाम लगा लो, पर जो दिल्ली के बच्चों का मनीष सिसोदिया के लिए जो प्यार है, उसे तुम हिला नहीं सकते।”
भाजपा वालों: तुम कितने भी झूठे इलज़ाम लगा लो, पर जो दिल्ली के बच्चों का @msisodia के लिए प्यार है, उसे तुम हिला नहीं सकते हो pic.twitter.com/a7eXShIVdV
— Atishi (@AtishiAAP) March 3, 2023
नन्हें बच्चों को यह भी बताओ @AamAadmiParty वालों कि शराब बिक्री की हेराफेरी में #ManishSisodiaArrested हुए। शराब की अनैतिक कमाई से किसी का भला नही होता, यह नैतिकता का पाठ #Delhi के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी किस की है #AAP वालो? बच्चों को गुमराह न करो।
— kanwar manjit singh (@punjabtoday1) March 3, 2023
👌🤣🤣🤣🤣💯 ये बढ़िया था गुरु।।
— Needle in Haystack (amit mudgal मिट्टी द बावा) (@Uppr_Caste) March 3, 2023
आतिशी मार्लेना के अलावा आम आदमी पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता जनता से सहानुभूति हासिल करने और अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव डालने के लिए इसी तरह की हरकतों में लगे हुए हैं। खुद को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बताने वाले राजेन्द्र ठाकुर ने छोटे बच्चों की फोटो शेयर करते हुए कहा, “तुम एक मनीष सिसोदिया को रोकोगे तो दिल्ली के स्कूलों से 18 लाख मनीष सिसोदिया निकलेंगे। एड़ी-चोटी का जोर लगा लो, चाहे जितने तोता-मैना उड़ा लो शिक्षा क्रांति तो नहीं रुकने वाली।”
तुम एक मनीष सिसोदिया को रोकोगे तो दिल्ली के स्कूलों से 18 लाख मनीष सिसोदिया निकलेंगे
— 🇮🇳 Rajender Thakur (@RajenderThakurG) March 3, 2023
एड़ी-छोटी का ज़ोर लगा लो, चाहे जितने तोता-मैना उड़ा लो शिक्षा क्रांति तो नहीं रुकने वाली #ILoveManishSisodia#ManishSisodia pic.twitter.com/CQWmrIY3zQ
ये 18 लाख पुरे होनेके बाद नए 4 आये है। इन्हें भी पढ़ना चाहिए। pic.twitter.com/8KYj4wK5B1
— 🚩🚩धर्मो रक्षति रक्षितः🚩🚩 (@TN191965) March 3, 2023
— Rahul Vyas 🇮🇳 (@ImRahulVyas1973) March 3, 2023
इसी तरह तारिषी शर्मा नामक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने लिखा है, “एक नन्ही छात्रा का मोदी सरकार से सवाल-“आपने मनीष सर को जेल क्यों डाला? ये तो गलत है।”
एक नन्ही छात्रा का मोदी सरकार से सवाल-
— Tarishi Sharma (@tarishi_sharma) March 3, 2023
"आपने मनीष सर को जेल क्यों डाला? ये तो ग़लत है।" pic.twitter.com/0Ikt17oTD8
आवकारी (शराब) मंत्री को बचाने के लिये अबोध बच्चों को ढाल @AAPDelhi के हीं लोग बना सकते हैं। यह कुछ वैसा हीं है जब कोई आतंकी चारो तरफ से घीर जाते हैं तो बचने के लिये महिलाओं और बच्चों को सामने कर निकलने का प्रयास करते हैं। कुछ तो शर्म कर लो आपिये।
— Braj Bhushan Mishra 🇮🇳 (@BBMHINDU) March 3, 2023
2B की अमोलिका को ‘क्यूँ’ का उच्चारण नहीं पता।
— Nikhilesh Shandilya (@AcharyaKoutilya) March 3, 2023
9A की सरिता ‘नहीं’ में अनुस्वार नहीं लगा सकी।
6E की वीणा ने ‘शिक्षा’ को शीक्षा लिखा,‘हैं’ को है और पूर्णविराम लगाया ही नहीं। 9A की ऋचा ‘सिखाए’ को सीखाए लिखती है,‘मैं’ को मै, परीक्षा के बाद ‘में’ लिखना रह गया।पूर्णविराम नहीं लगाती। 😝
बच्चों को बताओ उनके तथाकथित चाचा शराब की दलाली करने में जेल गये हैं और शिक्षा में अच्छा काम करने की जहां तक बात है तो उनको नोबेल पुरस्कार मिलने ही वाला है।
— k n (@tiwarykn) March 3, 2023
बच्चों अपने शराब के दलाल चाचा को ठीक से पहचानो, किसी के बहकावे में मत आओ ॥
खुद को दिल्ली सरकार के एजुकेशन टास्क फोर्स का सदस्य बताने वाले शैलेश ने ट्वीट कर कहा है, “समाज के लोगों ने आज दिल्ली में बहुत से स्कूलों के बाहर I Love Manish Sisodia डेस्क लगाई है। जिस पर दिल्ली के बच्चे इस बुरे समय में अपने शिक्षामंत्री के साथ खड़े है। और लेटर के माध्यम से अपना प्यार और सम्मान दिखा रहे हैं।”
समाज के लोगों ने आज दिल्ली में बहुत से स्कूलों के बाहर I Love Manish Sisodia डेस्क लगाई है।
— Shailesh (@24shailesh) March 3, 2023
जिस पर दिल्ली के बच्चे इस बुरे समय में अपने शिक्षामंत्री के साथ खड़े है। और लेटर के माध्यम से अपना प्यार और सम्मान दिखा रहे हैं।#ILoveManishSisodia pic.twitter.com/5htJDLzEix
मासूम बच्चों की भावनात्मक अपील का फायदा उठाते हुए AAP नेता सरिता सिंह ने एक वीडियो अपलोड किया। इसमें कई स्कूली बच्चे कुर्सियों पर कागज के टुकड़े लिए नजर आ रहे हैं। इन कागजों पर कुछ लिखा हुआ है, जो स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा। हालाँकि इन बच्चों के पीछे एक बड़ा बैनर लगा हुआ है। इस बैनर पर लिखा है, “आई लव मनीष सिसोदिया।” दिलस्चप बात यह है कि वीडियो के बैकग्राउंड में एक महिला इन बच्चों को कहती दिख रही है “कृपया हमारी भावनाएँ मनीष सर तक पहुँचाई जाएँ।” वीडियो से स्पष्ट है कि इन बच्चों को सच्चाई का पता नहीं है। ये मासूमियत के साथ वही दोहरा रहे हैं जो उन्हें कहने के लिए कहा जा रहा है।
हमारी भावनाएं @msisodia सर तक पहुंचा देना।#IStandWithManishSisodia #ILoveManishSisodia pic.twitter.com/ikfIglmnW1
— Sarita Singh (@AapsaritaSingh) March 3, 2023
@AapsaritaSingh
— Pandey ji शुद्ध सनातनी 🚩🚩 बजरंगी भक्त🚩🚩 (@Navneet42090994) March 3, 2023
जबरदस्ती बच्चों से पत्र लिखवा कर उनकी मासूमियत का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना pic.twitter.com/OapULyaJ8T
इस पूरे मामले पर एनसीपीसीआर ने एक्शन लिया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राजनीतिक एजेंडे के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने और ट्विटर पर ‘नाबालिग की तस्वीर’ पोस्ट करने के मामले में आप नेता आतिशी के खिलाफ जाँच और कार्रवाई करने के लिए दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है।
The National Commission for Protection of Child Rights writes to the Delhi Chief Secretary & Commissioner of Police to probe & take action against AAP leader Atishi for using children & for posting "picture of minor" on Twitter for alleged political agenda.
— ANI (@ANI) March 3, 2023
Kitno ko notice doge? Puri AAP party corrupt logo ko bachane k liye bachcho ka use kar rahi hai.Aise me to bachcho k parents ko bhi virodh me aage aana chahiye. Ye aapiye unke bachcho ko aaj criminals ko support karna sikha rahe hai, kal ko a@tankwadio ko support karna sikhayenge
— Rahul (@meerahul_) March 3, 2023
It is disgusting that Aam Aadmi Party is using children's for Manish Sisodia pic.twitter.com/lVvo7qcpW6
— Sakshi Singh (@ThePlaycardGirl) March 3, 2023

No comments:
Post a Comment