बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है, जिसमें शामिल होने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन भी आ रहे हैं। बता दें कि तमिलनाडु में बिहारियों की प्रताड़ना का आरोप लगा कर वीडियो शेयर करने वाले बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु की जेल में ही रखा गया है। उन पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगा दिया गया है। इसे लेकर एमके स्टालिन का बिहार में विरोध हो रहा है।
सोशल मीडिया पर भी लोग ‘Go Back Stalin’ ट्रेंड करा रहे हैं। इससे पहले नीतीश कुमार भी तमिलनाडु के पूर्व CM करुणाननिधि के मेमोरियल के उद्घाटन के लिए वहाँ जाने वाले थे, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें ये योजना रद्द करनी पड़ी। बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जल संसाधन मंत्री संजय झा उनकी तरफ से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। पटना में शुक्रवार (23 जून, 2023) को 20 विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है।
आप में से कितने लोगों को आज भी मनीष कश्यप याद हैं.?
— Chandan Sharma (@ChandanSharmaG) June 21, 2023
विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए तमिलनाडु का मुख्यमंत्री स्टालिन 23 जून को बिहार आ रहा है
आपको याद करना होगा स्टालिन ने हमारे भाई मनीष कश्यप पर NSA लगाया है!
आज शाम 6 बजे #GoBackStalin का ट्रेंड चलेगा, आपका समर्थन चाहिए… pic.twitter.com/dliGq8Mp1K
तुम तैयार रहबे करेगा! तुम्हारे जैसे गंदी मानसिकता वालों के वजह से आज मनीष कश्यपवा खिचड़ी खा रहा है😊😊
— Dinesh Yadav AAP (@iYadavDinesh) June 21, 2023
राजनीतिक विश्लेषक चंदन शर्मा ने लिखा, आप में से कितने लोगों को आज भी मनीष कश्यप याद हैं? विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए तमिलनाडु का मुख्यमंत्री स्टालिन 23 जून को बिहार आ रहा है। आपको याद करना होगा स्टालिन ने हमारे भाई मनीष कश्यप पर NSA लगाया है!” उधर ‘ब्राह्मण ऑफ भारत’ नामक ट्विटर पेज ने भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया। बिहार के कई लोग स्टालिन के पटना दौरे का विरोध कर रहे हैं।
मनीष कश्यप को जेल से रिहा करने को लेकर, बिहार के लोगों ने चलाया #GoBackStalin का ट्रेंड !
— Ritesh Kashyap (@meriteshkashyap) June 21, 2023
आपको बता दें कि बिहार में विपक्षी एकता को लेकर महागठबंधन की बैठक की जा रही है जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन भी आये हैं।
बिहार के जाने-माने पत्रकार मनीष कश्यप तमिलनाडु के जेल में… pic.twitter.com/uCIQnf6fmS
हिंदी से नफ़रत, मज़दूर पर अत्याचार#GoBackStalin From Bihar
— Dhiraj Kumar (@DhirajSingh2020) June 21, 2023
‘पाञ्चजन्य’ के पत्रकार रितेश कश्यप ने लिखा, “मनीष कश्यप को जेल से रिहा करने को लेकर, बिहार के लोगों ने चलाया #GoBackStalin का ट्रेंड ! आपको बता दें कि बिहार में विपक्षी एकता को लेकर महागठबंधन की बैठक की जा रही है जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन भी आ रहे हैं। बिहार के जाने-माने पत्रकार मनीष कश्यप तमिलनाडु के जेल में बंद है। उन्हीं के समर्थन मे पूरे बिहार में स्टालिन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है और यह ट्रेंड चलाया जा रहा है।”
23 जून को स्टालिन का विरोध बिहार में जम के होना चाहिए अगर बिहारियों को लगता है की मनीष कश्यप के साथ गलत हुआ है।#GoBackStalin pic.twitter.com/vQ37nYN54K
— RJJP Gaya (@RJJPGAYA) June 21, 2023
RJJP (राष्ट्रीय जन-जन पार्टी) की गया यूनिट ने ऐलान किया कि 23 जून को स्टालिन का विरोध बिहार में जम के होना चाहिए, अगर बिहारियों को लगता है की मनीष कश्यप के साथ गलत हुआ है। ‘EWS कम्युनिटी’ नामक ट्विटर पेज ने ऐलान किया कि आशुतोष कुमार के नेतृत्व में 23 जून को बिहार के हर एक जिले और खासकर पटना में जोरदार विरोध किया जाएगा। 23 जून को स्टालिन के विरोध में बिहारवासियों का आक्रोश देखने को मिलेगा, ये तय है।
No comments:
Post a Comment