कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रहते भी पार्टी में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा सिर्फ प्रियंका वाड्रा के भाषणों तक ही है। कांग्रेस की ‘कथनी और करनी’ में बड़ा फर्क है। कांग्रेस नेता महिला हितैषी होने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन महिलाओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। यहां तक कि महिलाओं के प्रति घटिया सोच भी रखते हैं। ताजा मामला कर्नाटक के कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल का है। उन्होंने रेप पीड़िता को लेकर विवादित बयान दिया है। अमरेगौड़ा पाटिल से जब उनके एक सहयोगी संगनगौड़ा पाटिल के खिलाफ बलात्कार की शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़ित परिवार को चुप रहने हिदायत देते हुए कहा कि एक अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता, इसके लिए कम से कम 2-3 लोग चाहिए। अमरेगौड़ा का ये ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Former Karnataka Congress MLA Amaregouda Patil tells a rape survivor’s family, “How can one man rape one woman? It needs at least 3-4 men. Can you clap with one hand?”
— Poulomi Saha (@PoulomiMSaha) November 22, 2023
I’m glad he lost the 2023 assembly poll.
But this mindset is here to stay. pic.twitter.com/10kybIdDDO
— Prashanth G S (@prashanth_gs) November 22, 2023
वायरल ऑडियो में अमरेगौड़ा पाटिल कहते हैं कि ‘एक महिला का रेप करने के लिए आपको कम से कम दो-तीन लोगों की जरूरत होती है। इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो अकेले में किसी का रेप कर सके। मुझे दिखाओं। चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कोई भी ऐसा नहीं कर सकता।’ इतना ही नहीं अपने सहयोगी का बचाव करते हुए अमरेगौड़ा यह भी कहते हैं कि ‘वह बलात्कार कैसे कर सकता है? वह जरूर चिल्लाई होगी। कोई एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता। इसके लिए दो हाथों की जरूरत होती है। आप एक तंदरूस्त आदमी लाओ, और मैं एक महिला भेजूंगा, उससे पूछो। उसका बलात्कार करो, देखते हैं।’
Shocker from Congress leader in Karnataka
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 22, 2023
Congress leader victim shames & victim blames a rape survivor ! Just like Gehlot said “most rape cases are fake” & Shanti Dhariwal said “mardon ka pradesh” now this shocker.
In a viral audio, Karnataka Cong leader Amaregouda Patil is… pic.twitter.com/h6mRtK4E6y
कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा। दिए गए बयानों और कांग्रेस नेताओं की हरकतों से साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की नजर में महिलाओं की क्या हैसियत है और वे किस तरह महिलाओं का अपमान करते हैं
दलित महिला नेता अर्चना गौतम के साथ हुई बदसलूकी
कांग्रेसियों ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल और दलित महिला नेता अर्चना गौतम से बदसलूकी और मारपीट कर महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है। अर्चना गौतम ने हाल ही में जो आपबीती सुनाया है, वह काफी हैरान करने वाला है। इससे पता चलता है कि कांग्रेसी महिलाओं से कितना नफरत करते हैं। महिलाएं उनके लिए सिर्फ मनोरंजन और वोट का साधन हैं और मकसद पूरा होते ही फेंक देते हैं।
Ex Biggboss Contestant #ArchanaGautam got assaulted by Party workers....#BiggBosaOTT #BiggBoss pic.twitter.com/CUCHczbWUO
— Biggboss Khabri (@BiggbossKaTadka) September 29, 2023
कांग्रेस मुख्यालय में दलित महिला नेता और उसके बुजुर्ग पिता से मारपीट
रियलिटी टीवी शो बिग बॉस से मशहूर हुईं अर्चना गौतम का एक वीडियो सोशिल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो चिल्लाती हुई और भागती हुई नजर आती है। अर्चना के साथ कुछ लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं। दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट कर रहे हैं। इस वीडियो में ऑफिस में दोबारा नहीं आने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। अर्चना के साथ उनके बुजुर्ग पिता गौतम बुद्ध भी थे, जो अर्चना को बचाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई, जिसकी वजह से वो सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर हो रहा यह हंगामा किस जगह पर हुआ, इसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह हंगामा दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुआ। अर्चना और उसके पिता सड़क पर पार्क की गई गाड़ियों के बीच खुद को बचाते हुए नजर आए।
Bigg Boss 16's 3rd runner-up, Archana Gautam, a staunch supporter of the Congress party, was reportedly manhandled by Congress party workers.
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) September 29, 2023
pic.twitter.com/ye8nf8D13S
She was accompanied by her father and had come to congratulate party leader Priyanka Gandhi and national…
मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की- अर्चना
जब इस घटना को लेकर अर्चना गौतम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को कांग्रेस मुख्यालय में उनके बाल खींचे गए और सड़क पर मेरे साथ रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। मैं मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। अर्चना गौतम ने बताया कि उन्हें कांग्रेस कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हमें बताया गया कि ऊपर से आदेश है कि आपको अंदर जाने की अनुमति नहीं है। मैं इसकी वजह जानने की कोशिश की। लेकिन मेरे साथ बदसलूकी की गई। मैं वहां से किसी तरह बचकर निकली। मैं महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद बधाई देने गई थी। मुझे उम्मीद था कि मेरा अच्छे से स्वागत किया जाएगा, क्योंकि बिग बॉस खत्म होने के बाद मैं कार्यालय नहीं गई थी। मेरे कार्यालय पहुंचते ही कुछ महिलाएं सामने आ गईं और मेरा विरोध करने लगीं। उन्हें मेरा अपमान करने के लिए खास तौर पर भेजा गया था।
In her press conference, Archana thanked her fans for their support.
— Archu - TheChamp (@Th3_Ch4mp) October 1, 2023
WE STAND WITH ARCHANA
and always support you Archu.
Full video on YThttps://t.co/edsAtMZTvN#ArchanaGautam pic.twitter.com/EQG2vRfMv1
प्रियंका गांधी के पीए संदीप कुमार महिलाओं की इज्जत नहीं करते- अर्चना
अर्चना गौतम ने संदीप कुमार पर महिलाओं की इज्जत नहीं करने का आरोप लगाया। अर्चना ने कहा कि संदीप की पार्टी में प्रभाव और ताकत की वजह से महिलाएं उसके खिलाफ आवाज तक नहीं उठाती। जो भी आवाज उठाता है, उसको बाहर कर दिया जाता है। अर्चना ने आगे कहा कि संदीप सिंह जैसों की छाती पर बैठकर मूंग दलने का काम करूंगी और उसका हर चिट्ठा खोलूंगी। उसका सबूत मेरे पास हैं। संदीप सिंह ने जो घोटाले किए हैं, जो झूठ बोला है, उसका पर्दाफाश करूंगी। मैंने संदीप के शिकायत के लिए प्रियंका वाड्रा से मिलने के लिए गई थी, लेकिन संदीप ने उन्हें मिलने नहीं दिया। संदीप कुमार ने धमकी दी थी कि ज्यादा बोलेगी तो जेल में डलवा दूंगा।
Bigg Boss फेम Archana Gautam ने लगा दी Priyanka Gandhi की क्लास! |https://t.co/FigXdWQN0y#Vnews #Vidrohianand @Vnewslive24 #ArchanaGautam #ArchanaGautam_Bigg_Boss #Priyanka_Gandhi #Congress #Sandeep_Singh #PriyankaGandhivsArchanaGautam @archanagautamm @priyankagandhi
— V News (@Vnewslive24) March 10, 2023
कांग्रेस में महिलाओं को नहीं मिलता अपना पक्ष रखने का मौका
Archana Gautam News: Archana Gautam's father assaulted, Congress workers misbehaved outside the office https://t.co/GVn8muwLuq
— Zoom News (@Zoom_News_India) September 30, 2023
कांग्रेस महिलाओं के साथ इंसाफ की बात करती है। लेकिन उसने अर्चना को अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया। कांग्रेस के मेरठ जिलाध्यक्ष अवीनाश काजला और शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि अर्चना को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 31 मई 2023 को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने कहा कि बेटी के निलंबन का कोई पत्र अभी तक हमें नहीं दिया गया है। हम पर जो कांग्रेसी फर्जी मुकदमा करने और अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस से उम्मीद है कि इन आरोपों की जांच करके सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बड़े नेता संदीप कुमार के इशारे पर उनके साथ मारपीट की गई।
UP Police have booked Sandeep Singh, an aide of Priyanka Gandhi under the SC/Act. An FIR has been registered at Partapur PS in Meerut District on the complaint of Archana Gautam, an actress & Congress candidate from the Hastinapur assembly seat. @TheNewIndian_in @TheNewIndian_in pic.twitter.com/oW5OkeDn8O
— Pramod Kumar Singh (@SinghPramod2784) March 7, 2023
राहुल गांधी ने की शर्मनाक हरकत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 9 अगस्त, 2023 को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा के बाद अभद्रता का परिचय दिया। राहुल ने अपनी हरकतों से महिलाओं का अपमान किया। अपना संबोधन पूरा करने के बाद राहुल गांधी सदन से रवाना हो गए लेकिन जाते समय उन्होंने एक छिछोरी हरकत कर दी। संसद से बाहर जाते समय उन्होंने महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।
कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर झारखंड के कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला के साथ अश्लील बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बन्ना गुप्ता कांग्रेस कोटे से राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं। हालांकि उनका कहना है कि वीडियो फर्जी है, लेकिन इससे राजनीतिक गलियारे में फोन पर वीडियो कॉल से की गई अश्लील बातचीत से सनसनी फैल गई है।
यह है @INCIndia का चरित्र,झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है।महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना,कॉंग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना,काश गॉंधी परिवार समझ पाता,यदि यह सही है तो कॉंग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है pic.twitter.com/5Wg3EOcivu
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 23, 2023
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परेशान करने का आरोप
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर गंभीर आरोप लगे हैं। यूथ कांग्रेस असम की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने आरोप लगाया है कि श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान किया और लिंग के आधार पर मेरे साथ भेदभाव किया। मेरे मूल्य और संस्कार अब मुझे इसकी अनुमति नहीं देते। मामले को कई बार सामने लाने के बावजूद नेतृत्व में इसे अनसुना कर दिया। अंगकिता दत्ता ने कहा है कि बीवी श्रीनिवास को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और उन्हें पार्टी बड़े नेताओं का आशीर्वाद है इसलिए वह संगठन में एक महिला को परेशान और नीचा दिखा सकता है। युवा कांग्रेस की असम अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है उन्हें राहुल गांधी पर बहुत ज्यादा विश्वास था और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में श्रीनिवास के उत्पीड़न और अपमानजनक बर्ताव के बारे में बताया भी था लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है।
How can a sexist and chauvinistic lead @IYC torture and demean a woman every single time. What happened to @priyankagandhi ladki hoon ladk Shakti hoon https://t.co/opLpmcLLbh
— Dr Angkita Dutta (@angkitadutta) April 18, 2023
महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता जयंत साहू पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला ने जयंत साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बेमेतरा इलाके की रहने वाली महिला कार्यकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत रायपुर एसपी से की है। कांग्रेस नेता जयंत साहू धरसींवा से कांग्रेस पार्टी से पूर्व जनपद सदस्य रह चुके हैं। धरसींवा में ही वह काफी सक्रिय है। जयंत साहू पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कथित रूप से महिला को उच्च पद पर पहुंचाने का लालच दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जयंत मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता था। इतना ही नहीं महिला ने एसपी को शिकायत करते हुए यह भी कहा कि जयंत ने मुझसे ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए लिए हैं। फिलहाल मामला रायपुर पुलिस के पास है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच करने में जुट गई है।
चुनाव कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं जो… जयराम रमेश
महिला विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। 12 दिसंबर, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनिया गांधी के करीबी जयराम रमेश से पूछा गया कि क्या राजस्थान में कांग्रेस अगले चुनाव में सीएम पद के लिए किसी महिला को उम्मीदवार बना सकती है? इस पर जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है, जो व्यक्तियों के बीच कराया जाए। चुनाव दलों के बीच, उनकी विचारधारा के बीच और घोषणापत्र पर लड़े जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि जयराम रमेश जब यह कह रहे थे, उनके साथ कांग्रेस की दो महिला नेता भी मौजूद थीं।
सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप
हाल ही में एक दलित महिला का वीडियो सामने आया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इसमें पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी को बचाने की बात कही है। शिकायत के दो महीने बाद भी अब तक निजी सचिव की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राजनीतिक रसूख की वजह से लगातार महिला पर बयान बदलने और केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। अब महिला न्याय की गुहार लगा रही है।
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता जयंत साहू पर महिला कांग्रेस वर्कर ने लगाए आरोप
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) April 4, 2023
“पद दिलवाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने को करता था मजबूर, फ़ोन पर करता था उल्टी-सीधे बातें, पुलिस ने भी नहीं की कोई मदद।”
औरतों की इज़्ज़त के दुश्मन लोकतंत्र को क्या बचा पायेंगे? pic.twitter.com/1BZebQseXn
यूथ कांग्रेस की महिला नेता का यौन शोषण
हाल ही में केरल में यूथ कांग्रेस की महिला नेता ने विंग के राष्ट्रीय सचिव को पत्र लिखकर एक कार्यकारी सदस्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पलक्कड़ में एक से तीन जुलाई तक यूथ कांग्रेस के तीन दिवसीय युवा चिंतन शिविर का आयोजना किया गया था। महिला नेता ने अपने पत्र में बताया था कि इस चिंतन शिविर में शराब के नशे में राज्य के कार्यकारी सदस्य विवेक नायर ने उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। महिला नेता के पत्र के बाद विवेक नायर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि निलंबन का जो कारण बताया गया है, उसमें यौन शोषण के आरोप को खारिज कर दिया गया था।
सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज:*
— Äbhï$hëk Güptä (@mind_kracker) June 27, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर दिल्ली में रेप का केस दर्ज हुआ है। पुलिस शिकायत के अनुसार माधवन पर शादी और नौकरी का झांसा देकर एक दलित महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। pic.twitter.com/VFhHAzqK9H
कांग्रेस के मंत्री-पुत्र ने किया रस्सियों से बांधकर रेप
राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में रेप का केस दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। शादी तो नहीं की, लेकिन उसे जबरन हनीमून पर ले गया। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करा दिया। परेशान होकर पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की। इससे बची तो रोहित मारपीट पर उतारू हो गया। आखिरकार पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया।
कांग्रेस विधायक के बेटे ने नाबालिग से रेप कर बनाए अश्लील वीडियो
राजस्थान में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा पर नाबालिग से गैंगरेप व ब्लैकमेल करने का आरोप लगा। दौसा में एक 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एमएलए के बेटे समेत 5 युवकों पर मामला दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एमएलए के बेटे और उसके दोस्तों ने होटल में रेप कर अश्लील वीडियो बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर साढ़े 15 लाख रुपए व जेवरात ले लिए। इसके साथ धमकाया भी कि कानून हमारा कुछ नहीं कर सकता। परिजनों ने बताया कि पीड़िता 10वीं क्लास में पढ़ती है।
कांग्रेस के मंत्री धारीवाल ने कहा था, रेप में नंबर-1, क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है
पिछले दिनों विधानसभा में ही वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल ने स्वीकारा था कि राजस्थान रेप के मामले में देशभर में नंबर वन है। इसके साथ ही धारीवाल ने शर्मनाक वक्तव्य भी जोड़ा कि क्या करें…राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। गोठवाल ने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले नंबर पर है। यहां आए दिन दुष्कर्म होते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार दुष्कर्म की घटनाओं पर काबू पाने में बिल्कुल विफल साबित रही है।
No comments:
Post a Comment