महिला के साथ 'गंदी' फोटो में राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे?
सनातन विरोधियों की नीचता। आखिर सनातन विरोधी सनातनियों के धैर्य की कितनी अग्नि-परीक्षा लेंगे? अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के लिए गाजियाबाद के मोहित पांडे को मंदिर का पुजारी नियुक्त किया गया है। उनके पुजारी नियुक्त किए जाने के बाद से लगातार उनके खिलाफ घृणा अभियान चलाया जा रहा है। कुछ ट्विटर हैंडल्स उनके नाम पर फर्जी फोटो भी वायरल कर रहे हैं। मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए कुख्यात कॉन्ग्रेस पार्टी के नेता ने भी हिंदू-घृणा दिखाते हुए पुजारी मोहित पांडे की ‘गंदी’ और फर्जी फोटो शेयर की।
स्मरण हो, इसी तरह का दुस्साहस 2014 चुनावों के दौरान तत्कालीन मनोनीत अब वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध ब्लू सीडी बनाई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह रोक दी गयी। उस सीडी में बांग्लादेश से मोदी का हमशक्ल और अमृतसर की एक लड़की को अनुबंधित किया था। उस लड़की को एक शानदार बंगला भी दिया गया था। इस सीडी की विस्तृत रपट उस समय एक हिंदी पाक्षिक को सम्पादित करते प्रकाशित भी की थी। जिसका कांग्रेस की तरफ से खंडन तक नहीं हुआ था, जबकि मुख्य संपादक एवं स्वामी पाक्षिक को हर मंत्री तक स्वयं देकर आते थे। आखिर इनकी नीचता को कौन कब तक बर्दाश्त करेगा?
गुजरात कॉन्ग्रेस के अनुसूचित मोर्चा के मुखिया हितेन पिठादिया वो कॉन्ग्रेसी नेता हैं, जिन्होंने राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे को लेकर गंदा और फर्जी ट्वीट किया। इस ट्वीट में एक व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में है। हितेन ने दावा किया कि यह व्यक्ति नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे हैं।
हितेन ने आपत्तिजनक फोटो डालते हुए लिखा, “इसको अयोध्या राम मंदिर का पुजारी बना रहे हैं?” हितेन द्वारा डाले गए फोटो में माथे पर तिलक और चन्दन लगाए हुए एक व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में है। एक अन्य फोटो में दोनों एक दूसरे से चिपके हुए दिखाई देते हैं।
हितेन पिठादिया का ट्वीटदरअसल, अयोध्या के नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे की भी जो फोटो सामने आई है, उसमें भी वह तिलक और चन्दन लगाए हुए दिखते हैं। ऐसे में जो फोटो वायरल किया जा रहा है, उसमें मात्र तिलक-चन्दन लगाने के आधार पर दोनों में समानताएँ बताकर अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया कि यह नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे हैं।
इस फोटो को अन्य कई हैंडल भी नवनिर्मित राम मंदिर और हिन्दुओं को ठेस पहुँचाने के लिए लगातार ट्वीट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हिंदू-घृणा से सने अन्य कुछ हैंडल के स्क्रीनशॉट नीचे लगाए गए हैं। सब के सब पुजारी मोहित पांडे के बारे में द्वेषपूर्ण जानकारी फैलाते पाए गए हैं।
क्या इसको अयोध्या राम मंदिर का पुजारी बना रहे हैं?? कितना गिरेगी भाजपा 🤦🤦🤦 pic.twitter.com/qBQDpiUkUE
— Alam Khan (@alamkhna1122) December 11, 2023
Chup!!! Bilkul Chup!! https://t.co/6Zvv6qjPOL
— 💕DesiDiva💕 (@desi_diva1) December 11, 2023
इस आलम खान की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो, ये देश के सौ करोड़ हिंदुओं की सहनशीलता और आस्था पर बड़ी चोट है ।@myogioffice ऐसे लोगों को कड़ी सजा दी जाए ये निवेदन है ।@HinduHate @hindulegalcell @CMOfficeUP
— Indiana Jones (@valisha380) December 12, 2023
राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे और अश्लील फोटो: क्या है सच
प्रिय @Uppolice @ayodhya_police @igrangeayodhya उक्त हितेंद्र नामक व्यक्ति हमारे राम मंदिर के लिए चुने गए पुजारी के ख़िलाफ़ किसी साजिश के तहत फर्जी फोटो उनके बता कर वायरल करके एक प्रॉपगेंडा फैला कर उनको बदनाम कर रहा हैं एंव हम सभी सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा हैं,… pic.twitter.com/lvFcAeB6jc
— Avkush Singh (@AvkushSingh) December 11, 2023



No comments:
Post a Comment