![]() |
शरद पवार के साथ जितेंद्र आव्हाड |
विपक्ष ने रामजन्मभूमि मन्दिर पर सीमा से बाहर जाकर मुद्दे को लटकाने, भटकाने और तथ्यों को कोर्ट से छुपा कर जनता को भ्रमित करता रहा। लेकिन सत्ता परिवर्तन होने पर, छुपाये गए उन्ही तथ्यों को उजागर कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करते ही विपक्ष को पटखनी मिलनी शुरू से विपक्ष को सिवाए सनातन विरोध के कुछ नहीं सूझ रहा, जो इनके पतन का मुख्य कारण बन रहा है। क्योकि जो देश, नेता अथवा पार्टी ने इतिहास को भुला देती हैं, उसके पतन को कोई नहीं रोक नहीं सकता। जिसे समूचा विपक्ष नहीं समझ रहा। जिस तरह सनातन विरोधी सनातन के विरुद्ध बक रहे हैं, किसी अन्य मजहब के विरुद्ध बोल कर दिखाएं।
भगवान राम मांस खाते थे। भगवान राम बहुजन समाज के थे। यह दोनों बातें NCP नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने कही हैं। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र बीजेपी के नेता राम कदम ने गिरफ्तारी की माँग की है। राम कदम ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा हिंदुओं को उकसाने का काम किया जा रहा है।
Mumbai | BJP leader Ram Kadam to file a police complaint against NCP -Sharad Pawar faction leader Jitendra Awhad for his statement about Lord Ram being a "non-vegetarian"
— ANI (@ANI) January 4, 2024
"Their mindset is to hurt the sentiments of the Ram bhakts. They can't make fun of the Hindu religion to… pic.twitter.com/1SUUXUZMwF
Mumbai | BJP leader Ram Kadam to file a police complaint against NCP -Sharad Pawar faction leader Jitendra Awhad for his statement about Lord Ram being a "non-vegetarian"
— ANI (@ANI) January 4, 2024
"Their mindset is to hurt the sentiments of the Ram bhakts. They can't make fun of the Hindu religion to… pic.twitter.com/1SUUXUZMwF
Mumbai | BJP leader Ram Kadam files a complaint to register FIR against NCP -Sharad Pawar faction leader Jitendra Awhad for his statement about Lord Ram being a "non-vegetarian" pic.twitter.com/Vv78bfVHUI
— ANI (@ANI) January 4, 2024
महाराष्ट्र बीजेपी नेता राम कदम ने इस संबंध में पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जितेंद्र आव्हाड के उस वीडियो को मँगवाया है, जिसमें वो भगवान राम के मांस खाने का जिक्र कर रहे। राम कदम ने कहा कि महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार में हिंदू धर्म का अपमान करने वालों को सजा मिलेगी।
जितेंद्र आव्हाड ने शिरडी में अपनी पार्टी के अध्ययन शिविर में कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए यह कह कर विवाद खड़ा कर दिया, “भगवान राम बहुजनों के राजा थे और मांसाहारी थे।” इसके बाद से ही उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।
उन्होंने कहा, “हम इतिहास नहीं पढ़ते और राजनीति में सब कुछ भूल जाते हैं। राम हमारा है। हम बहुजनों का है। जो खाने के लिए शिकार करता था… राम कभी शाकाहारी नहीं था। वह मांसाहारी थे।”
"Ram Nonveg Khata tha (Shri Ram used to eat meat) - NCP leader"
— Mr Sinha (@MrSinha_) January 3, 2024
Just look at the disrespectful language he is using for Prabhu Shri Ram & talking nonsense.. 😡 pic.twitter.com/kr96nBxf9e
If he had said something like this against Prophet Muhammad then pic.twitter.com/6avbQqQqRV
— Radhika Chaudhary (@Radhika8057) January 3, 2024
जितेंद्र आव्हाड से जब मीडिया ने उनके बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मीडिया पर ही सवाल दाग दिया कि जो आदमी 14 साल तक जंगल में रहा, वह शाकाहारी कैसे रह सकता है। एनसीपी विधायक की भाषा भी भगवान राम को लेकर तू-तड़ाक वाली रही। उन्होंने कहा, “खाते क्या थे राजा राम? राम क्षत्रिय था। क्षत्रियों का खाना ही मांसाहारी होता है।”
बवाल को शांत कराने या माफी माँगने के बजाय जितेंद्र आव्हाड ने इस मुद्दे को और तूल दिया। इस कंर्टोवर्सी को लेकर जब उनसे पूछा गया कि तो वो तैश में आकर बोले, “क्या कंर्टोवर्सी? राम का खाना क्या था? कोई बता दे कि राम मैथी की भाजी खाता था?”
जब उनसे मीडिया ने पूछा कि क्या आप अपने कहे पर कायम रहेंगे, तो पूरे जोश से जितेंद्र आव्हाड बोले, “हैं बिल्कुल। अरे बिल्कुल कायम हैं यार। क्या आप भारत को शाकाहारी बनाना चाहते हैं? इस देश के 80 प्रतिशत लोग जो आज भी माँसाहारी हैं, वो राम भक्त ही हैं न।”
NCP नेता जितेंद्र आव्हाड इंडी गठबंधन का हिस्सा है। यह वही गठबंधन है, जिसके नेता आए दिन राम मंदिर, अयोध्या, 370 आदि पर आग उगलते रहते हैं। मंदिर को मानसिक गुलामी का मार्ग बताते हैं लेकिन खुद क्रिसमस मनाते पाए जाते हैं।
No comments:
Post a Comment