अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर में रामलला की जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, उनकी पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। रामलला की इस भव्य, मनमोहक और सुंदर छवि का आप भी दर्शन कीजिए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो चुका है और 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

अयोध्या मंदिर में श्री रामलला विराज मान (फोटो साभार : इंडिया टीवी)
गुन सागर नागर बर बीरा। सुंदर स्यामल गौर सरीरा।।
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) January 19, 2024
राज समाज बिराजत रूरे। उडगन महुँ जनु जुग बिधु पूरे।।
अरुण योगिराज द्वारा निर्मित भगवान #Ramlalla की मनमोहक छवि।#RamMandirPranPratishta से पहले अपने आराध्य देव का दर्शन कर भाव-विभोर हुए हिन्दू। सनातन के पुनरुत्थान का युग प्रारंभ। pic.twitter.com/XataLbQl2x
प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य कार्यक्रम से पहले रामलला की पहली भव्य तस्वीर सामने आ गई है। तस्वीर में श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान है और माथे पर तिलक है। मौजूदा समय की बात करें तो अभी रामलला की मूर्ति गर्भगृह में है और आचार्यों के मार्गदर्शन में तमाम अनुष्ठान चल रहे हैं। रामलला की ये तस्वीर किसी भी कार्यक्रम के शुरू होने से मूल रूप में है। अब सबको इंतजार है 22 जनवरी है, जब ये प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठित होगी।
रामलला की मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार अरुण योगीराज ने किया है। कृष्णशिला पर बनाई गई इस मूर्ति का वजन करीब 150 से 200 किलो है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी, अगले दिन 23 जनवरी से सभी भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "...There is an atmosphere of celebration in entire Ayodhya Dham, Uttar Pradesh and the country for Ram Temple's 'pranpratishtha' ceremony. I have come here to conduct an inspection of the arrangements given the… pic.twitter.com/216uGBENXx
— ANI (@ANI) January 19, 2024
जय जय श्री राम! pic.twitter.com/0YXKpYKO3k
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 19, 2024
No comments:
Post a Comment