लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की इकरा हसन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराया है। इकरा हसन की जीत के बाद उनके सैकड़ों समर्थकों ने गुरुवार (4 जून, 2024) को विजय जुलूस निकाल कर सड़कों पर उपद्रव किया था। इस उपद्रव के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जो पुलिस तक पहुँच गए। अब शामली पुलिस ने शनिवार (8 जून) को 110 उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज कर के उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के जुलूस में उपद्रव
यह मामला शामली के थानाक्षेत्र आदर्श मंडी का है। यहाँ तैनात सब इंस्पेक्टर विनय कुमार ने अपने ही थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि 8 जून को उनके मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिए एक वीडियो आई। यह वीडियो मतगणना के दिन यानी 4 मई का निकला। वीडियो में एक सड़क पर जा रहे कुछ लोगों को शोर मचाते और मार्ग में रुकावट डालते देखा गया। आरोप है कि वाहनों से स्टंट किए गए। पुलिस ने इसे आचार संहित का उल्लंघन माना है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।
उत्तर प्रदेश: शामली
— Shubhangi Pandit (@Babymishra_) June 8, 2024
सपा सांसद इकरा हसन के 110 समर्थको पर आदर्श मंडी थाने में मुकदमा दर्ज
मुस्लिम समुदाय की इकरा हसन की जीत के बाद उनके समर्थको ने रोड पर हुड़दंग मचाया
चक्का जाम करके भयानक स्टंट किए। pic.twitter.com/DQDMh1mSYh
UP में अब गुंडागर्दी स्टार्ट हो चुकी है।ये तो ट्रेलर था ,पिक्चर अभी बाकी है।और UP की ग@द्दार जनता यही चाह रही थी।
— मै॓॓ सनातनी भारतीय हूँ 🚩🇮🇳🚩(मोदी परिवार) (@Keshardev9) June 8, 2024
स्टंट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसमें बिना वजह कई लोगों को हॉर्न बजाते सुना जा सकता है। बाइक सवार जोर-जोर से शोर मचा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक भीड़ में 110 के आसपास लोग मौजूद थे। अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है। CCTV फुटेज व गाड़ियों के नंबर इत्यादि से पुलिस आरोपितों तक पहुँचने के प्रयास में जुटी है। अब तक 110 अज्ञात व्यक्तियों पर IPC की धारा 188, 143 और 341 के साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 ख के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
शामली के पड़ोसी जिले सहारनपुर में भी इसी प्रकार का मामला सामने आया था। तब कॉन्ग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की जीत का जश्न मनाने वाली एक भीड़ ने सड़कों पर हुड़दंग किया था। महिलाओं को अश्लील इशारे तक हुड़दंगियों ने किए थे। पुलिस ने इस मामले में भी FIR दर्ज कर की है। आरोपितों को चिह्नित कर के आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment