राहुल गांधी के बाद अब सपा सांसद अखिलेश यादव संसद में लेकर आए झूठ का पिटारा; राज्यसभा छोड़ भागा विपक्ष

लोक/राज्य सभा के इतिहास में हुड़दंगी विपक्ष ने कलंकित किया है। विपक्ष इन सदनों में ऐसे बोला जैसे लोकसभा में नहीं किसी चुनावी रैली में झूठ बोल जनता को गुमराह कर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। जितना झूठ 18वीं लोकसभा में परोसा गया है, इतिहास में कभी नहीं हुआ। जबकि विपक्ष अच्छी तरह जानता कि लोकसभा हो या राज्यसभा यहाँ तथ्यों के साथ कोई बात बोली जाती है, हवा में लड्ड नहीं। किसी भी आरोप को लगाने के लिए उसका प्रमाण सदन में प्रस्तुत किया जाता है अन्यथा वह आरोप सदन में रिकॉर्ड पर नहीं आता निकाल दिया जाता है। आज(जुलाई 3) राज्य सभा में तो विपक्ष ने सारी सीमाएं तोड़ दी। सच्चाई बर्दास्त नहीं होने पर सदन ही छोड़ गया।  
शराब और पानी घोटाला पर कार्यवाही कांग्रेस की शिकायत पर 
मोदी ने राज्य सभा में आम आदमी पार्टी को कहा कि दिल्ली में शराब और घोटाले की जाँच कांग्रेस की शिकायत पर हो रही है। कांग्रेस ने ही प्रेस कांफ्रेंस कर सबूतों के साथ तुम्हारे घोटाले सामने लाई। पूछो कांग्रेस से, क्यों घोटालों की शिकायत की? 
इंडी गठबंधन और लेफ्ट लिबरल गैंग लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हारने की खीज मोदी सरकार के खिलाफ फेक न्यूज और फेक नैरेटिव बनाकर मिटाने में लगा है। अब तो राहुल गांधी के बाद  संसद में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी झूठ का पिटारा लेकर आए। सोशल मीडिया के इस दौर में कांग्रेस और उसकी सहयोगी सपा का झूठ कुछ पल भी नहीं टिक पाया और सप्रमाण सारी सच्चाई लोगों के सामने आ गई। अकाट्य सबूत ये साबित कर रहे हैं कि  इंडी गठबंधन की मंशा कितनी घिनौनी है।

 

यहां तक कई बार तो झूठ फैलाते-फैलाते खुद इनकी ही कलई खुल जाती है, लेकिन कहते हैं ना कि शर्म इनको आती नहीं! यूं तो इंडी गठबंधन का इतिहास झूठ का पुलिंदा है। चुनाव में संविधान बदलने की झूठी बातें, चुनाव के बाद फोन से ईवीएम अनलॉक और अब ऐसी झूठी बातों से कांग्रेस खुद ही एक्सपोज हो रही है। अब तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद उनके दामन को दागगार करने वाले कुछ झूठ :

गोद लिए गांवों की दस साल में भी तस्वीर नहीं बदली
2 जुलाई 2024
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने संसद में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए झूठ का पिटारा खोल दिया। यादव ने बगैर किसी तथ्य या सबूत के आधार पर कहा, “पीएम ने बड़े पैमाने पर गांव गोद लिए थे। उन्होंने अपने दो टर्म पूरे कर लिए। इन दस साल में जिन गांवों को उन्होंने गोद लिया था, उनमें से किसी भी गांव की तस्वीर नहीं बदली। अगर दस सालों में तस्वीर बदली हो तो सत्ता पक्ष जरूर इस सदन में अपनी बात रखे।

हकीकत – साल 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के सभी सांसदों से अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक गांव गोद लेने की अपील की थी, जिसका सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास किया जा सके। इस मुहिम में पीएम मोदी ने खुद सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के जयापुर गांव को गोद लिया था। जयापुर अब आदर्श गांव में सम्मिलित हो चुका है। पीएम मोदी के जयापुर गांव को गोद लेने के बाद इसका कितना विकास और कायापलट हुआ है, इसका प्रमाण खुद गांव के लोगों ने दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक 10 साल में जयापुर का पूरा नक्शा ही बदल गया है। पीएम मोदी ने इस गांव को गोद लिया है, तब से गांव में दो-दो बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, गांव में सड़क, घर-घर पानी और बिजली की सुविधा है और यहां लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस और आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिली है। पीएम के गोद लिए दूसरों गांवों में भी ऐसे ही कायाकल्प हुआ है।

केंद्र ने उत्तर प्रदेश को कोई एक्सप्रेसवे नहीं दिया
2 जुलाई 2024
राहुल गांधी और अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़े। राहुल गांधी जब झूठ बोलने पर उतारू हैं तो अखिलेश कहां पीछे रहने वाले हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार (2 जुलाई 2024) को संसद में मनगढ़ंत आरोप लगाए। यादव ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को किसी एक्सप्रेसवे की सौगात नहीं दी है।

हकीकत – सपा सांसद अखिलेश यादव के दावे के विपरीत उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के दौरान डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के जितने काम हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। जहां तक एक्सप्रेसवे की बात है तो मोदी सरकार ने एक नहीं, कई एक्सप्रेसवे की सौगात उत्तर प्रदेश को दी है। वह चाहे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे हो या फिर गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे हो। वह चाहे राजधानी लखनऊ से कानपुर तक के एक्सप्रेसवे हो या फिर वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे हो।

हकीकत – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में तत्काल राहुल गांधी के झूठ पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को सदन में खड़े होकर झूठ नहीं बोलना चाहिए कि सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही। मोदी सरकार लगातार किसानों को फसलों की लागत पर एमएसपी की सुविधा मुहैया करवा रही है। केंद्र सरकार ने हाल ही में खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी है। एमएसपी में बढ़ोतरी का उद्देश्य किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और कृषि को अधिक लाभदायक बनाना है। नवभारत टाइम्स के अनुसार इन फसलों पर केंद्र सरकार किसानों को एमएसपी पर उपज खरीदने की गारंटी देती है।

अग्निवीरों के शहीद होने पर कोई मुआवजा नहीं मिलता
1 जुलाई 2024
रायबरेली से सांसद राहुल गांधी संसद में भी झूठ की राजनीति करने से बाज नहीं आए। सोमवार (1जुलाई) को राहुल गांधी ने दावा किया कि अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती हुए सैनिकों के वीरगति प्राप्त करने पर परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिलता है। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के दावे को सफेद झूठ बताया। राहुल गांधी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और फिर गृह मंत्री अमित शाह ने आसन से मांग की कि वो राहुल गांधी और राजनाथ सिंह के बयानों की सत्यता की जांच करवाएं।

हकीकत – रक्षा मंत्री ने लोकसभा को बताया कि अग्निवीर वीरगति को प्राप्त होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपये की सांत्वना राशि मिलती है। इस पर भी राहुल गांधी अपनी बात पर अड़े रहे और कहा कि हमारा अलग नजरिया है और रक्षा मंत्री का अलग।  दोनों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा कि राहुल गांधी को उनके झूठ के लिए यूं ही बचकर निकलने नहीं दिया जाए। गृह मंत्री शाह ने कहा कि यह संसद है, यहां झूठ नहीं बोला जा सकता है।

गिरा टर्मिनल मनमोहन सरकार के राज में बना था
28 जून 2024
राहुल गांधी जब झूठ की राजनीति कर रहे हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे क्यों पीछे रहें। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट में दावा किया कि इस साल मार्च में प्रधानमंत्री मोदी ने  जिस टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया, उसकी छत आज गिर गई। ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा भी कहां पीछे रहने वाली थी। झूठ की त्रिवेणी में डुबकी लगाते उन्होंने लिखा, “जिस टर्मिनल-1 का मार्च में किया था, आज छत गिर गई। यह भाजपा का “दान लो और व्यापार दो” का भ्रष्ट मॉडल है।”

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू के दौरे से बेपर्दा हुआ झूठ
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल-1 का उद्घाटन राजीव गांधी की करीबी तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित ने किया था। बिना सच्चाई जाने कांग्रेस से कंधे से कंधा मिलाते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रवक्ता रिजु दत्ता ने इसके लिए पीएम मोदी पर हमला बोला। दत्ता ने दावा किया कि पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के लिए जल्दबाजी में दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया। छत गिरने से हुई क्षति के लिए वह “सीधे तौर पर जिम्मेदार” हैं।

हकीकत – जब इसकी पड़ताल की तो प्रियंका और खड़गे का बयान उनके लिए ही बूमरैंग बन गया। मोदी सरकार की नहीं, वरन कांग्रेस सरकार के घटिया निर्माण कार्य और भ्रष्ट मॉडल की पोल खुल गई। इंडी गठबंधन से ये झूठ केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू के दौरे के साथ ही बेपर्दा हो गया। दिल्ली एयरपोर्ट का दौरा करने के बाद नायडू ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी ने जिसका उद्घाटन किया था, वह दूसरी बिल्डिंग थी। जो हिस्सा गिरा है, उसका निर्माण तो मनमोहन सिंह सरकार के दौरान 2009 में हुआ था। इंडी गठबंधन नेताओं द्वारा फैलाए गए फेक न्यूज पर इंटरनेट यूजर्स ने उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स को सामने रखकर करारा प्रहार किया है।

No comments: