साभार
अमेरिका की मशहूर अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। खबर है कि नासा में 2 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है। इनमें से ज्यादातर वो लोग हैं, जो चांद और मंगल जैसे बड़े मिशनों पर काम कर रहे हैं। वजह है डॉनल्ड ट्रंप सरकार का नासा के बजट में भारी कटौती का फैसला। इस खबर ने नासा के कर्मचारियों और अंतरिक्ष प्रेमियों को सकते में डाल दिया है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। यह खबर गुरुवार (11 जुलाई, 2025) को सामने आई है। इससे NASA के वैज्ञानिकों पर बुरा असर पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, यह छंटनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बजट कटौती के कारण हो रही है। व्हाइट हाउस ने 2026 के लिए NASA के बजट में 25 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव दिया है।
🚨 BREAKING: At President Trump's direction, 2,145 senior-ranking employees at NASA are set to leave under a push to REDUCE the Federal Workforce.
— The Patriot Oasis™ (@ThePatriotOasis) July 9, 2025
The agency will soon offer early retirement, buyouts and deferred resignations. pic.twitter.com/XmtjHZ2mer
जो कर्मचारी निकाले जाएँगे, उनमें ज्यादातर GS-13 से GS-15 ग्रेड यानि वरिष्ठ पदों पर काम करने वाले लोग हैं। NASA ने उन्हें जल्दी रिटायरमेंट, बायआउट (नौकरी छोड़ने के बदले पैसा लेना) या देरी से इस्तीफा देने जैसे विकल्प दिए हैं।
कौन से सेंटर सबसे ज्यादा प्रभावित?
पॉलिटिको की मानें तो नासा के कई बड़े सेंटर इस कटौती की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा असर इन सेंटर्स पर पड़ रहा है:
- गोडार्ड (मैरीलैंड): 607 कर्मचारी
- जॉनसन (टेक्सास): 366 कर्मचारी
- कैनेडी (फ्लोरिडा): 311 कर्मचारी
- नासा हेडक्वार्टर (वाशिंगटन): 283 कर्मचारी
- लैंग्ले (वर्जीनिया): 281 कर्मचारी
- मार्शल (अलबामा): 279 कर्मचारी
- ग्लेन (ओहायो): 191 कर्मचारी
इस बीच, ट्रंप ने पहले स्पेसएक्स समर्थक जारेड आइजैकमैन को NASA का नया मुखिया बनाने का सोचा था। लेकिन, ट्रंप और एलन मस्क के बीच तनाव के बाद उनका नाम हटा दिया गया।
बजट में 25% की भारी कटौती का प्रस्ताव
व्हाइट हाउस ने नासा के 2026 के बजट में 25% की भारी कटौती का प्रस्ताव रखा है। अगर ये पास हो जाता है, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। अनुमान है कि इससे 5,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। यानी, नासा को 1960 के दशक के बाद सबसे कम बजट और कर्मचारियों के साथ काम करना पड़ सकता है।
हालांकि अभी व्हाइट हाउस के इस बजट प्रस्ताव को कांग्रेस से मंजूरी मिलनी है। अगर कांग्रेस इसे खारिज कर देती है, तो नासा को कुछ राहत मिल सकती है। मार्च में सीनेट की एक कमेटी ने कहा था कि वो नासा के स्टाफ को बचाने के पक्ष में है। लेकिन अगर ये कटौती लागू हो गई, तो नासा के लिए अपने मिशन पूरे करना आसान नहीं होगा।

No comments:
Post a Comment