प्रतीकात्मक चित्र (साभार: AI)
नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (11 मई 2026) को एक बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल (तुर्की) से काठमांडू आ रही टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 के टायर में लैंडिंग के दौरान अचानक आग लग गई। घटना के समय विमान में कुल 289 लोग सवार थे जिनमें 278 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य शामिल थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र (UN) के कुछ अधिकारी भी मौजूद थे।
Nepal | A Turkish Airlines aircraft’s tyre catches fire while landing at Tribhuvan International Airport in Kathmandu. The fire has been doused and all passengers have been evacuated, confirmed the police.
— ANI (@ANI) May 11, 2026
“The Turkish Airlines TK 726 was en route to Kathmandu from Istanbul and…
आग लगते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई लेकिन दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पा लिया। इसके बाद विमान में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
#BREAKING | नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के प्लेन में लगी आग
— ABP News (@ABPNews) May 11, 2026
देखिए 'नमस्ते भारत' जिया शर्मा (@anchorjiya) के साथ | @varunbhasinji
https://t.co/smwhXUROiK#Nepal #Kathmandu #Fire #TurkishAirlines #ABPNews pic.twitter.com/bURlNWR6If
एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया कि विमान इस्तांबुल से काठमांडू पहुँचा था और लैंडिंग के दौरान उसके टायर में आग लग गई। फायर इंजन की मदद से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल अधिकारी घटना के कारणों की जाँच कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment