पंजाब में गुरुवार (7 मई 2026) को ED ने हवाला मनी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। मोहाली के खरार इलाके में ED की टीम ने आईटी प्रोफेशनल नितिन बजाज के घर पर भी रेड डाली। इस दौरान बिल्डिंग से नकदी से भरा बैग फेंके जाने का वीडियो भी सामने आया है।
Big news: ED raids at an Aam Aadmi Party associate’s premises in a Hawala money scam.
— Mr Sinha (@Mrsinha) May 7, 2026
After the raid, panic broke out and bundles of cash were allegedly thrown from the 9th floor, turning the entire building into a “note rain” scene for a moment.
As per Akali leader… pic.twitter.com/WqBZoxgZM5
नितिन बजाज को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी सहयोगी और OSD से जुड़ा माना जाता है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, “टीम को आते देख किसी ने इमारत की नौवीं मंजिल से नकदी से भरा बैग नीचे फेंक दिया, जिसे नीचे खड़े एक ड्राइवर ने उठा लिया। हालाँकि टीम ने घटना को भांप लिया और भाग रहे ड्राइवर को बैग के साथ पकड़ लिया।”
बिक्रम सिंह मजीठिया के अनुसार, उनके पास से लगभग 21 लाख रुपए नकद बरामद हुए। मजीठिया ने दावा किया कि बरामद की गई रकम पंजाब सीएम के OSD के करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों की है। हालाँकि ED की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर जब्त रकम या मामले के पूरे विवरण का खुलासा नहीं किया गया है।
मोहाली में बिर देविंदर सिंह के ठिकानों पर भी जाँच एजेंसी पहुँची, जिन्हें भी AAP से जुड़े एक प्रभावशाली पदाधिकारी का करीबी बताया जा रहा है। पूरा मामला हवाला लेनदेन, संदिग्ध फंडिंग और वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल ED की जाँच जारी है।
No comments:
Post a Comment