Showing posts with label #‪‪Alka Lamba‬. Show all posts
Showing posts with label #‪‪Alka Lamba‬. Show all posts

मन्दिर दान बटोरने के लिए खोले गए हैं : अलका लाम्बा, कांग्रेस नेता

अलका लांबा कांग्रेस में शामिल हो ...
आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक और वर्तमान में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने शुक्रवार (जून 12, 2020) को अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की। इस फोटो के जरिए उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के बाद मंदिरों को इसलिए खोला गया, ताकि भक्तों से दान लिया जा सके।
अलका लांबा ने एक हिन्दू मंदिर की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में भक्त मोबाइल के जरिए डिजिटल तरीके से दान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर को ट्वीट करते हुए अलका लांबा ने लिखा है, “लगता है धार्मिक स्थलों को तो मात्र दक्षिणा के लिए ही खोला गया है। वरना हनुमान जी की मानें तो भगवान तो भक्तों के हृदय में वास करते हैं। ऐसा उन्होंने साबित करके भी दिखाया था। सच है ना? घरों में रहो, सुरक्षित रहो।”
अलका लांबा ने आरोप लगाया कि मंदिर केवल दान लेने के लिए उद्देश्य से खोला गया है। हालाँकि इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है। अलका लांबा ने जिस फोटो को शेयर करते हुए ये आरोप लगाया है, वह तस्वीर 4 साल पुरानी यानी 2016 की है। इसके अलावा, यह ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध स्टॉक इमेज है।
अलका लांबा ने 4 साल पुरानी इस तस्वीर का इस्तेमाल हिंदू मंदिरो की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया और दावा किया कि मंदिर लॉकडाउन के बाद खजाना भरने के लिए खोले गए हैं। कॉन्ग्रेसी नेता ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें भी कॉपीराइट का वॉटरमार्क देखा जा सकता है, जो यह साबित करता है कि यह फोटो स्टॉक इमेज साइट से ली गई है।
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि यह 2016 की है, जहाँ लोग राजस्थान के जोधपुर के शास्त्री नगर में शनि मंदिर में दान देने के लिए PayTM का उपयोग कर रहे हैं। हालाँकि अलका लांबा ने सत्यता की पुष्टि की परवाह किए बिना यह कहते हुए हिंदू मंदिरों को बदनाम करने की कोशिश की कि देश के  ‘Unlock-1’ फेज में प्रवेश करने के दौरान जब अधिकारियों द्वारा कुछ प्रतिबंध हटाए जा रहे थे, उस समय मंदिर दान लेने में व्यस्त था।
31 मई को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सरकार की तरफ से कुछ राहतें दी गई। एक नई गाइडलाइन जारी की गई कि क्या करना है और क्या नहीं। इसके बाद 8 जून को ऑफिस, मॉल, रेस्टॉरेंट और धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्देश दिया गया था।
अलका लांबा ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए ‘ढोंगी’ शब्द का प्रयोग किया और कहा कि जिन बलात्कारियों पर उनका, साक्षी महाराज का अमित शाह और पीएम मोदी का आशीर्वाद हो, उन्हें रिहा होने से कोई नहीं रोक सकता है। अलका लांबा ने कुलदीप सेंगर के रिहा होने की झूठी ख़बर पर यह प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने अलका लांबा के खिलाफ उन्नाव पुलिस के समक्ष एफआईआर दर्ज करवाई थी।

अलका लम्बा ने AAP कार्यकर्ता को खदेड़ा, खींच कर थप्पड़ मारा लेकिन लगा ही नहीं

अलका लम्बा, कॉन्ग्रेसदिल्ली विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस भले ही लड़ाई में कमजोर दिख रही हो लेकिन पार्टी नेताओं के तेवर अभी भी कमजोर नहीं हुए हैं। ताज़ा वाकया नार्थ दिल्ली के ‘मजनू का टीला’ का है, जहाँ आम आदमी पार्टी और कॉन्ग्रेस के बीच की राजनीतिक लड़ाई मारपीट में बदल गई। अलका लम्बा ने न सिर्फ़ केजरीवाल की पार्टी के एक कार्यकर्ता को खदेड़ा बल्कि खींच कर एक चाँटा भी मारा। हालाँकि, वो चाँटा उसे लगा नहीं। अलका लाम्बा कुछ महीनों पहले तक आम आदमी पार्टी में थी लेकिन फिर वो अपनी पुरानी पार्टी कॉन्ग्रेस में चली गईं। लाम्बा ने सोनिया गाँधी से मुलाक़ात भी की थी।
सोशल मीडिया पर अलका लम्बा का AAP कार्यकर्त्ता को चाँटा मारने की कोशिश करते हुए हुए वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिसकर्मी AAP कार्यकर्ता को वहाँ से ले गए लेकिन अंत तक अलका लाम्बा उसे वहाँ से खदेड़ती रहीं। उनका आरोप है कि उक्त AAP कार्यकर्ता ने उनके बेटे को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे थे। अलका लम्बा फ़िलहाल दिल्ली के चाँदनी चौक से कॉन्ग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार वो इसी क्षेत्र से केजरीवाल की पार्टी से विधायक बनी थीं। अब चाँदनी चौक से उम्मीदवार एक्सचेंज हो गए हैं। अर्थात, पछली बार कॉन्ग्रेस की तरफ से मैदान में उतरे प्रह्लाद साहनी इस बार AAP से मैदान में हैं।

अलका लम्बा का केजरीवाल के प्रति गुस्सा हाल ही में तब देखने को मिला था, जब उन्होंने दिल्ली के सीएम के बारे में कहा था कि उन्होंने लड़ाई-झगड़े में ही 5 साल निकाल दिए। आम आदमी पार्टी के नारे ‘अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल’ को अलका लाम्बा ने मजाक करार दिया था। लाम्बा ने कहा था कि बीते 5 साल लड़ाई-झगडे और कोर्ट-कचहरी में नज़र आने वाले केजरीवाल को अब बस भी करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार तो जामा मस्जिद के पास भूमाफियाओं से ज़मीन भी खाली नहीं करा पाई। अलका लाम्बा ने दावा किया था कि जहाँ मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए, वहाँ कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
अलका लम्बा द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की घटना के बाद AAP नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी उनके ख़िलाफ़ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी। वायरल वीडियो में अलका लम्बा और AAP कार्यकर्ताओं के बीच गाली-गलौज होते हुए भी देखा जा सकता है।

क्या चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा वापस कांग्रेस में?

चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने पार्टी छोड़ीकई महीनों से जारी कड़वाहट के बाद आखिरकार आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने पार्टी छोड़ दिया है. उन्होंने ट्वीट कर रहा है, "time to say good bye" यानी गुड बॉय बोलने का समय आ गया है. इसी हफ्ते उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई थी, उसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वह अपनी पुरानी पार्टी में लौट जाएंगी. अलका लांबा ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए ट्विटर में लिखा, 'AAP को गुड बॉय कहने का समय आ गया है. पिछले साल की यात्रा से बहुत कुछ सीखा है. सभी को धन्यवाद'. हालांकि अलका लांबा काफी समय से पार्टी छोड़ने की बात कह रही थीं और उन्होंने ऐलान भी किया था कि अगले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी. आम आदमी पार्टी के नेताओं से नाराज अलका लांबा ने मंगलवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. बाद में उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात देश के मौजूदा राजनीतिक हालातों को लेकर हुई है.
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले अलका लांबा 20 सालों तक कांग्रेस से जुड़ी रहीं लेकिन साल 2013 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली और चांदनी चौक से चुनाव जीता था. लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल की भी जिम्मेदारी तय करने की बात कही. लेकिन इसके बाद उनको आम आदमी पार्टी के विधायकों वाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया. इसके बाद मतभेद लगातार बढ़ते चले गए और जब अरविंद केजरीवाल के रोड शो में उन्हें कार में ही बैठे रहने को कहा गया तो वह बीच में रोड शो को छोड़कर चली आईं. वहीं अलका लांबा ने पार्टी के उस प्रस्ताव का भी खुले तौर पर विरोध किया जिसमें राजीव गांधी को मिले भारत रत्न वापस लेने की मांग की गई थी.
 
अलका लांबा ने 2020 में 'आप' छोड़ने की बात कही​
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली के चाँदनी चौक से विधायक तेजतर्रार नेता अलका लांबा ने आर्थिक हालत को लेकर ट्वी.....

आप विधायिका अलका लांबा और भाजपा उम्मीदवार रही के एक ही सुर : मोदी हटाओ, देश बचाओ

Image result for अलका लांबा के पति
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
दिल्ली के चाँदनी चौक से विधायक तेजतर्रार नेता अलका लांबा ने आर्थिक हालत को लेकर ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया- विपक्ष से उम्मीद छोड़ कर, अब देश के बेरोजगारों को, जिनसे मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियाँ देना का वायदा किया था, आर्थिक मंदी के शिकार बड़े से छोटे व्यापारी को, महँगाई की मार झेल रहे हर ग़रीब-मज़दूर को अब स्वयं सड़कों पर आकर आंदोलित होना होगा, वर्ना बहुत देर हो चुकी होगी
कश्मीर मुद्दे पर भाजपा सहित सभी लोग कांग्रेस और पाकिस्तान के विरोधी सुरों में समानता दिखाते हैं, लेकिन भाजपा भूल रही है कि उसी के अन्दर दूसरी पार्टियों के लोग बैठे पार्टी को खोखला कर रहे हैं। भाजपा उनको पदाधिकारी बनाये हुए है। क्यों नहीं ऐसे गुप्तचरों को बाहर का रास्ता दिखाया गया? कुछ तो ऐसे भी हैं, जिनको पार्टी ने अपना डमी उम्मीदवार बनाया। चुनाव कोई भी हो, अपने क्षेत्र में प्रचार करते हैं कि "भाजपा को वोट तो दोगे नहीं, क्यों नहीं फलानि पार्टी(इससे से धन मिल गया) को वोट दो।" ये इतने शातिर दिमाग के हैं कि केन्द्रीय शीर्ष स्तर तक अपनी पैठ बनाये हुए हैं। उम्मीदवार की निगाहों में रहते हैं, करना कुछ नहीं, बस उम्मीदवार को धोखे में रखते हैं, जिस कारण उम्मीदवार ऐसे विश्वासघातियों को सम्मान देता है। यह कोई आरोप नहीं कटु सत्य है, जिसे पार्टी का हर पदाधिकारी तक अच्छी तरह जानता है। कई बार अपने ब्लॉग में इस गंभीर मुद्दे पर लिखता रहा हूँ, परिणाम यह हो रहा है, पार्टी में मेरे ही प्रति पार्टी विरोधी छवि के लिए बदनाम किया जा रहा है। यदि समय रहते कोई कार्यवाही नहीं हुई, मोदी-योगी-अमित रूपी त्रिमूर्ति की मेहनत पर पानी फिरता रहेगा।  
इसी भाषा का इस्तेमाल भाजपा की दिल्ली नगर निगम चुनावों की उम्मीदवार रही की है, जो वह व्हाट्सअप पर खुलेआम कहती हैं,देखिए क्या कहा:-
[4:32 PM, 6/17/2019] Bhandari Ashok: The below Msg.is from Sonia BJP ex MCD Candidate from Sita Ram Bazar Ward through phone No. 8860648747 [4:32 PM, 6/17/2019] Bhandari Ashok: आप सभी से प्रार्थना है जो भी साथी दिल्ली से हो या दिल्ली में उनके मित्र, साथी, संबंधित रिश्तेदारों को बोले "झाड़ू" को वोट दें। ये आपके बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। इस बार प्रधानमंत्री बनाने के चक्कर मे न पड़े । प्रधानमंत्री तो आपने 2014 में भी बनाया था क्या मिला ? न अच्छी शिक्षा, न अच्छा स्वास्थ्य न अच्छा आचार विचार दिल्ली में कांग्रेस जीत नही रही है। तो कांग्रेस को वोट दे कर अपना वोट खराब न करे। 2014 में दिल्ली की 7 सीट्स पर कांग्रेस 3 स्थान पर रही थी। और आम आदमी पार्टी मात्र कुछ वोटों से हार गई थी बीजेपी को 2019 में हराना बहुत जरूरी है। वरना हर जगह हिन्दू मुस्लिम होता रहेगा धर्म के नाम पर राजनीति चलती रहेगी । देश को आगे बढ़ाने में अरविंद केजरीवाल जी की मदद करे। नोट: झाड़ू को ही वोट दे।[4:32 PM, 6/17/2019] Bhandari Ashok: की मदद करे। नोट: झाड़ू को ही वोट दे। [4:36 PM, 6/17/2019] Bhandari Ashok: Party virodhi hai to party ke program me nahi shamil ho
देश में आर्थिक मंदी और गिरती जीडीपी दर को लेकर अलका लांबा सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने इससे पहले एक और ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा था।


गौरतलब है कि देश में आर्थिक मंदी लगातार गहराती चली जा रही है जिसके चलते लोगों की नौकरी जा रही है और वित्तीय संकट का खतरा गहरा रहा है।
हाल ही में ऑटोमोबाइल सेक्टर में गई हजारों नौकरियां चिंता का विषय है। तमाम कंपनियों की हालत भी खस्ता है। ऐसे में सरकार को इस समस्या से उबरने के लिए मजबूत कदम उठाने की ज़रूरत है।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार अभी दो ही दिन पूर्व दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने जो दर्द बयां किया, वास्तव मे.....

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी की बागी विधायिका अलका लाम्बा ने दावा किया है कि गरीबों की दवाईयों के बा...

हाल ही में आंकड़ों में पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर घटकर 5 फीसदी हो गई है। इन आकड़ों से मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर एक और झटका लगा है। इसको लेकर हर ओर से विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। 
देश में बेरोजगारी की दर भी बड़ती जा रही है जो कि चिंता का विषय है।

गरीबों की दवाईयों का सवाल पूछने पर मुझे विधानसभा से निकाला: अलका लाम्बा

अलका लांबा
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
आम आदमी पार्टी की बागी विधायिका अलका लाम्बा ने दावा किया है कि गरीबों की दवाईयों के बाबत सवाल पूछने पर उन्हें विधानसभा से मार्शलों द्वारा ज़बरदस्ती बाहर निकलवा दिया गया। लाम्बा दिल्ली के चाँदनी चौक इलाके से आप की विधायिका हैं, लेकिन फ़िलहाल पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से नाराज़ चल रहीं हैं।
वैसे जिस समस्या को अलका ने अब चुनाव सिर पर होने पर उठाया है, यह कोई नई बात नहीं। लेकिन चुनाव में वोट पाने के लिए कुछ न कुछ मुद्दे उठाकर चर्चा में रहकर, वोट तो प्राप्त करने ही है। जबकि दोनों अस्पतालों लोकनायक जयप्रकाश एवं जीबी पंत में जगह-जगह बोर्ड लगे हैं कि "यहाँ मुफ्त इलाज, दवाएँ और टेस्ट मुफ्त होते हैं।" लेकिन जितने भी महंगे टेस्ट और दवाइयाँ हैं, सभी बाहर बाजार से खरीदनी पड़ती हैं। और टेस्ट भी वहीं का मान्य होगा, जिस लैबोट्री से करवाने को बोला जाएगा।   
गरीबों पर महँगी दवाइयाँ बाहर से खरीदने का दबाव 
लाम्बा ने दावा किया कि गरीबों को दिल्ली में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बाहर से दवाईयाँ खरीदने की डॉक्टरी सलाह लिखी जा रही है। उन्होंने इसका सबूत भी सदन के पटल पर रखने का दावा किया। मालूम हो कि दिल्ली सरकार का दावा है कि उसके सरकारी अस्पतालों में गरीबों को मुफ़्त चिकत्सकीय जाँचे, मुफ़्त दवाईयाँ और मुफ़्त इलाज मिल रहा है। इसे आप सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं (welfare schemes) में से एक माना जाता है।
उन्होंने दो परिवारों का उदाहरण दिया जिन्हें दवाएँ सरकारी अस्पताल के बाहर निजी दुकानों से खरीदनी पड़ीं। उनके अनुसार यह मामला जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित जीबी पंत अस्पताल का था



विधानसभा से बाहर किए जाने के बाद प्रेस से बात करते हुए चाँदनी चौक की विधायक ने कहा कि वे केवल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से आश्वासन चाहतीं थीं कि सरकार ही दवाईयों का खर्चा उठाएगी। लेकिन उन्हें विधानसभा से बाहर निकलवा दिया गया। गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन ने उनके आरोप पर कहा था कि वे मामले की जाँच कराएँगे

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में 'बगावत'

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में 'बगावत', दो विधायकों के बीच छिड़ी 'जंग'
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
एक तरफ आम आदमी संयोजक अरविन्द केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी को मात देने किसी भी भाजपा विरोधी पार्टी से गठबन्धन करने को तत्पर हैं, तो दूसरी ओर उनकी अपनी ही पार्टी में हो रही बगावत को रोकने में पूर्णरूप से असफल हो रहे हैं। जिस मुस्तैदी से केजरीवाल पार्टी ने पिछले चुनाव लड़े थे, लगता है अब उनकी ही पार्टी में हो रही बगावत पार्टी को हराने में सहायक सिद्ध होगी। वैसे जमानत जब्त करवाने में शायद केजरीवाल की पार्टी का कोई सानी नहीं। 
आम आदमी पार्टी (आप) विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी की साथी विधायक अलका लांबा को ट्विटर पर कांग्रेस में शामिल होने की चुनौती दी है कांग्रेस द्वारा अप्रैल 2 को जारी किए गए घोषणापत्र पर चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा के प्रतिक्रिया देने के बाद ट्विटर पर दोनों विधायकों के बीच यह जंग शुरू हुई
वैसे अलका के तेज तर्रार का पार्टी जितना इस्तेमाल कर सकती थी, किया। इस सच्चाई को वह स्वयं भी अच्छी तरह जानती हैं।  
उन्होंने हिन्दी में ट्वीट करते हुए कहा कि प्रत्येक पार्टी का अपना घोषणापत्र होता है और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात की है, लेकिन दिल्ली के लिए ऐसा नहीं कहाउन्होंने सवाल किया, "यह साफ है कि कांग्रेस के लिए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देना मुद्दा नहीं हैवहीं दूसरी तरफ आप इसे अपना मुख्य मुद्दा बना रही है गठबंधन कैसे होगा?"
जहाँ तक दिल्ली को पूर्ण राज्य दर्जा देने अथवा दिलवाने की बात है, वह असम्भव है, केवल इस मुद्दे पर जनता को पागल बनाया जा सकता है। देश की राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का कोई औचित्य भी नहीं। अगर ऐसा होता इतने वर्ष दिल्ली में और केन्द्र में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार रही, जो काम तब नहीं हुआ, अब क्या होगा।   
आप को इतनी जल्दी क्या है ?
क्यों इतने बैचैन हैं ?
कुछ तो पहले ही जा चुके हैं,
कुछ अभी आसानी से जाने वाले नही हैं:) कोशिश जारी रखिये :).
आप तो अभी सर्वे कर मुझे जनता से पूछने और मेरे साथ चलने की बात कह रहे थे :),
3अप्रैल, 3बजे ,जामा मस्जिद गेट नंबर 1 पर इंतज़ार रहेगा,आइयेगा जरूर।
दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं आप ने दिल्ली में अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और कहा है कि वह अपने उम्मीदवारों के साथ चुनाव मैदान में आगे बढ़ेगी और किसी गठबंधन का इंतजार नहीं करेगी
अलका के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रेटर कैलाश के विधायक भारद्वाज ने पूछा कि वे क्या चाहती हैं, "पूर्ण राज्य या..?" इस पर अलका ने कहा कि वे क्या चाहती हैं इससे फर्क नहीं पड़ता, इसका फैसला जनता करेगी ट्विटर पर एक-दूसरे पर हमला करने के दौरान लांबा ने भारद्वाज पर उन्हें उकसाने का आरोप लगाया
उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता हूं और वे पार्टी के नेता और प्रवक्ता हैं एक प्रवक्ता के तौर पर वे क्या संदेश देना चाहते हैं? वे सोशल मीडिया पर ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं"
भारद्वाज ने प्रतिक्रिया में उन्हें हिम्मत दिखाने और कांग्रेस में शामिल होने की चुनौती दी उन्होंने कहा, "थोड़ी हिम्मत दिखाओ, कल कांग्रेस में शामिल हो जाओ है दम?" उन्होंने कहा, "कुछ लोग पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं, लेकिन वह इतनी आसानी से नहीं जाने वाली हैं"
लांबा ने कहा कि वे एक लाइव सर्वेक्षण के लिए अप्रैल 3 को जामा मस्जिद में एक जनसभा आयोजित करेंगी भारद्वाज ने इसके बाद आप संयोजक का एक पत्र ट्वीट किया जिसमें अलका ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था
उन्होंने कहा, "लोगों से पूछो कि क्या मुझे कांग्रेस में जाना चाहिए अगर लोग राजी हों तो केवल इस पर हस्ताक्षर कर देना और आपका भाई सब संभाल लेगा अगर जनता मना करती है तो अनुशासन में रहना" लांबा ने भी भारद्वाज को जनसभा और सर्वेक्षण के लिए आमंत्रित किया
अवलोकन करें:--
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आज जिस तरह से राजनीती अपने रंग बदल रही है, शायद इतनी जल्दी कोई गिरगिट भी नहीं बदलती होगी। अपने आपको समाजसेवी एवं निष...

http://nigamrajendra28.blogspot.com/2016/09/aap-51.html 
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के स्‍कैंडल के बाद से लगातार आम आदमी
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी (आप) का इंटरनल सर्वे इन दिनों चर्चा
आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सांसद भगवंत मान के विरोधी…
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी को ज्ञापन देती कार्यकर्ता अन्ना आन्दोलन से उपजी केजरीवा