Showing posts with label #Amroha. Show all posts
Showing posts with label #Amroha. Show all posts

उत्तर प्रदेश : ‘आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की, अब तुम्हारा राज खत्म होगा’: जो कार्यक्रम ‘संविधान’ के नाम पर उसमें सपा MLA महबूब अली ने ‘मजहब की ताकत’ का दिखाया खौफ

                                       अमरोहा से समाजवादी पार्टी विधायक महबूब अली
हिन्दू जातिवाद, महंगाई और बेरोजगारी के मकड़जाल में फंस अपना अनर्थ करने में तूला हुआ है, जबकि विपक्ष की छत्रसाये में मुसलमान अपनी आबादी बड़ा देश को गजवा-ए-हिन्द बनाने की ओर चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली के बयान से अगर हिन्दुओं ने आंखें नहीं खोली, फिर इनसे बड़ा सूरदास और लालची मिलना मुश्किल है। 

अपने नेताओं की विवादित बयानबाजी से आए दिन चर्चा में चल रही समाजवादी पार्टी की बदनामी में एक और इजाफा हुआ है। यह इजाफा सपा के टिकट पर अमरोहा से जीत कर आए विधायक महबूब अली ने कराया है। महबूब अली ने संविधान के नाम पर एक सार्वजनिक मंच से मुस्लिमों की आबादी बढ़ने का हवाला देते हुए भाजपा को चेतावनी दी है। इस दौरान महबूब अली ने मुगल काल का भी जिक्र किया। सपा विधायक द्वारा रविवार (29 सितंबर 2024) को दिए गए इस भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे लगभग 1 मिनट के वीडियो में महबूब अली ने सबसे पहले मुस्लिमों का प्रतिशत बढ़ने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने कहा, “आने वाले वक्त में समझ लो, अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा।” हाथ से इशारा करते हुए महबूब अली आगे बोले, “आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की इतनी। आगे सत्ता में आना नहीं है।” अपनी रफ्तार में महबूब अली ने आगे कहा कि ये काम तो उन मुगलों के बस का भी नहीं है जो 850 साल तक हुकूमत कर के गए हैं।

महबूब अली ने दावा किया कि आज देश को गुमराह करके चलाया जा रहा है लेकिन हिंदुस्तान की आवाम जाग चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ इशारा करते हुए महबूब अली आगे बोले, “आने वाले 2027 के अंदर आप जाएँगे जरूर। और इंशाअल्लाह हम आएँगे जरूर।” महबूब अली की इस बयानबाजी पर मंच के साथ-साथ उनको सुन रही भीड़ ने भी तालियाँ बजाकर और शोर मचाकर समर्थन किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने लिखा, “उनका एजेंडा एकदम साफ है।”

महबूब अली ने यह विवादित बयान अमरोहा के पड़ोसी जिले बिजनौर में दिया है। रविवार (29 सितंबर) को वह बिजनौर में अपने समर्थकों सहित पहुँचे थे। “संविधान मानस्तंभ स्थापना’ के नाम पर हुआ ये कार्यक्रम शहर के रामलीला मैदान में आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में मंच पर और श्रोताओ में हिन्दू समाज के भी कई लोग मौजूद थे। इन सभी में से किसी ने भी महबूब का विरोध नहीं किया। उलटे तालियाँ बजा कर उनका स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश : कांग्रेसी दानिश अली ने बुलाए AAP , सपा, कांग्रेस के कार्यकर्ता समर्थन के लिए सबकी आपसे में हो गई ढिशुम ढिशुम

इंडी गठबंधन में शामिल AAP और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। वहाँ इंडी गठबंधन द्वारा उतारे गए प्रत्याशी दानिश अली के समर्थन में चल रही पार्टी बैठक में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस  और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।

दिलचस्प बात ये है कि ये सारे दल इंडी गठबंधन का ही हिस्सा है जिन्होंने एक दूसरे को लात-घूँसों से मारा पीटा। घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सिंह भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं के सामने होने की भी शर्म नहीं की। कुछ लोग बीच में इन्हें छुड़ाने के आए मगर कार्यकर्ता इतने गुस्से में थे कि उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

घटना मंगलवार (23 अप्रैल 2024) की है। दानिश अली कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हीं के समर्थन में जनसभा को बुलाया गया था। इस बीच अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने मंच से कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर को उतारने के लिए हंगामा किया।

इस पर वहाँ मौजूद साजिद खान ने कांग्रेस नेता के साथ बदसलूकी पर आपत्ति जताई। इसके बाद कांग्रेस और दूसरी पार्टी के नेताओं से उनकी झड़प हो गई और धक्का-मुक्की होने लगी। इसके बाद सबने एक दूसरे को पीटा।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि कांग्रेस नेता और AAP के सांसद संजय सिंह ने एक भी बार कार्यकर्ताओं को ये सब रोकने के लिए समझाने का प्रयास नहीं किया।

इस वीडियो को देखने के बाद अब आम जनता इंडी गठबंधन का मजाक उड़ा रही है। कहा जा रहा है कि ये लोग खुद एक दूसरे के साथ नहीं काम कर पा रहे और ये चाहते हैं कि हम इनके साथ में काम करें।

अमरोहा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन की ओर से दानिश अली चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कंवर सिंह तंवर को मैदान में उतारा है। कंवर सिंह ने 2014 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं दानिश अली ने 2019 में।