Showing posts with label #Asia Cup. Show all posts
Showing posts with label #Asia Cup. Show all posts

‘एक दिन इसे अपने लोग मारेंगे’: मोदी के लिए जावेद मियांदाद ने फिर उगला ‘जहर’, कहा- भाड़ में जाए भारत

पाकिस्तान के लिए प्रेम दिखाने वालों को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद (Javed Miandad) द्वारा भारत के लिए कहे अभद्र भाषा पर ऑंखें खोलनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विरोध होना अलग बात है, लेकिन भारत विरोध क्यों? भारत में पल रहे पाकिस्तान प्रेमी मिंयादाद के बयान पर खामोश क्यों?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी घृणा का प्रदर्शन किया है। कहा है कि मोदी को एक दिन उसके कौम के ही लोग मारेंगे। एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे से बीसीसीआई के इनकार से भड़के मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत का दौरा कर चुकी है। ऐसे में अब भारत की पाकिस्तान आने की बारी है। यदि मुझे फैसला लेना होता तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम कभी भारत नहीं जाती।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जावेद मियांदाद ने कहा, “पाकिस्तान साल 2012 और यहाँ तक कि साल 2016 में भी भारत गया था। इसलिए अब भारतीयों की बारी है। उन्हें यहाँ आना चाहिए। पहले यही होता था एक साल वो आते थे फिर अगले साल हम जाते थे। लेकिन जिस तरह से उनका बर्ताव है और खासकर यह मोदी इसने तो तबाह कर दिया है। वह तो देश भी तबाह कर देगा। ऐसा वक्त आएगा इनके अपने लोग मोदी को मारेंगे। तुम पड़ोसी को कैसे बदल सकते हो? आप पड़ोस को कभी भी खत्म नहीं कर सकते। ये एकदम अलग दिशा में जा रहे हैं।”

मियांदाद ने कहा, “अगर मुझे फैसला करना होता तो मैं कभी भी कोई मैच खेलने भारत नहीं जाता। यहाँ तक कि विश्व कप खेलने भी मैं भारत नहीं जाता। हम हमेशा उनके साथ खेलने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन भारत हमारे यहाँ आकर खेलने के लिए कभी भी तैयार नहीं रहता। पाकिस्तान क्रिकेट बड़ा है। हम अब भी अच्छे खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। भारत भाड़ में जाए। मुझे नहीं लगता कि अगर हम भारत नहीं जाते हैं तो इससे हमें कोई फर्क पड़ेगा।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “मैं हमेशा कहता हूँ कि कोई भी अपना पड़ोसी खुद नहीं चुन सकता। इसलिए एक-दूसरे के साथ सहयोग करके रहना ही बेहतर है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो लोगों को करीब लाता है और देशों के बीच गलतफहमी और शिकायतों को दूर कर सकता है। यह तो तय ही था कि एशिया कप के लिए भारत अपनी टीम नहीं भेजेगा। इसलिए अब समय आ गया है कि हम भी कड़ा रुख अपनाएँ।”

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार (15 जून 2023) को एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी किया है। इसके हिसाब से एशिया कप की मेजबानी के लिए ACC ने हाइब्रिड मॉडल तैयार किया है। इसके तहत 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएँगे। वहीं, शेष 9 मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे। चूँकि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे की जमीन पर खेलने से मना कर चुके हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। हालाँकि इसके बाद मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमले (26/11) के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब होते चले गए। इस कारण भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते 15 सालों में पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2016 में एशिया कप के लिए भारत का दौरा किया था। यही नहीं, साल 2008 के बाद से दोनों देश सिर्फ ICC या ACC के टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आए हैं। यानी कि 26/11 के बाद से दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। 

Pak क्रिकेटर आसिफ अली पर लगेगा आजीवन बैन?; पाकिस्तानियों ने उकसाया, अफगानिस्तानी फैंस ने दम भर मार कर जीत लिया ‘मैच’

                       Pak क्रिकेटर आसिफ अली का पागलपन और भिड़ गए पाकिस्तान-अफगानिस्तान के फैंस
पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान के बीच 7 सितंबर 2022) को खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup) मैच में दोनों देशों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। नौबत यहाँ तक आ गई कि अंपायर्स और अन्य खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

यह हंगामा 130 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम की पारी के 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर हुआ। इस ओवर की चौथी गेंद पर आसिफ अली ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर फरीद अहमद ने आसिफ अली को आउट कर दिया। पवेलियन लौटने से पहले फरीद और आसिफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि पाकिस्तान के आसिफ अफगानिस्तान के फरीद पर हाथ उठाते दिखे। इसके बाद उन्होंने पवेलियन लौटते वक्त उन्हें अपना बल्ला भी दिखाया। ऐसे में फरीद अहमद उनसे सीना जोरी करने लगे तो अफगानिस्तान के अन्य खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया और अंपायर को भी लड़ाई के बीच आना पड़ा।

अफगानिस्तान टीम के इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी आफताब आलम ने आईसीसी को लिखा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली को हमेशा के लिए बैन किया जाए। आफताब आलम के अनुसार बैट उठा कर विरोधी टीम के खिलाड़ी को मारने की धमकी देने जैसा काम आसिफ अली ने एक नहीं बल्कि दो बार किया है, इसलिए उन्हें आजीवन बैन कर दिया जाना चाहिए।

जब खिलाड़ियों की लड़ाई थम गई तो मैच खत्म होने के बाद दोनों देशों के फैंस स्टेडियम में भिड़ गए। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जीत के बाद पाकिस्तान के फैंस स्टेडियम में लगी कुर्सियाँ उखाड़कर फेंक रहे थे, अफगानियों को चिढ़ा रहे थे।

पत्रकार आदित्य राज कौल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तानी फैंस ने बहस के बाद शारजाह में अफगान के प्रशंसकों पर हमला किया। इसके जवाब में अफगानिस्तान के फैंस ने पाकिस्तानी प्रशंसकों को बेरहमी से पीटा।”

ट्विटर पर एक यूजर ने इस घटना पर मजे लेते हुए लिखा, “मैच के बाद अफगानिस्तान जीता।”

एक और यूजर ने लिखा, “यह पाकिस्तान के प्रशंसक थे, जिन्होंने स्टेडियम में लगी कुर्सियाँ उखाड़ कर नुकसान किया।”

क्रिकेट और अफगानी-पाकिस्तानी फैंस की लड़ाई

साल 2019 की बात है। आईसीसी का वर्ल्ड कप चल रहा था। जगह था इंग्लैंड का लीड्स। तभी एक प्लेन स्टेडियम के ऊपर से गुजरा। उस पर एक स्लोगन लिखा हुआ था – ‘जस्टिस फॉर बलूचिस्तान (Justice for Balochistan)’।
इसके बाद स्टेडियम के बाहर अफगानी और पाकिस्तानी फैंस के बीच जम कर लड़ाई हुई थी। दोनों देशों के समर्थकों के बीच लड़ाई न तब चौंकाने वाली बात थी, न अब। पाकिस्तान समर्थक आतंक से अफगानिस्तान जूझता रहा है। इसी कारण से जब लोग आमने-सामने होते हैं तो ऐसे वाकये देखने को मिलते हैं।
एशिया कप के दूसरे राउंड यानी सुपर फोर के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ अफगानिस्तान के साथ-साथ भारत की भी फाइनल में पहुँचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

क्रिकेट : नूपुर शर्मा के बाद अर्शदीप सिंह को बदनाम करता मोहम्मद जुबेर :फैक्टचेक की जगह AltNews के जुबैर ने दी प्रोपेगेंडा को हवा

भारत सरकार को मोहम्मद जुबेर की गंभीरता से जाँच कर जेल में डालना चाहिए। ये वही जुबेर है  जिसके गलत वीडियो ने मुस्लिम कट्टरपंथियों ने नूपुर शर्मा के विरुद्ध जानलेवा माहौल बनाकर देश में जिस तरह उपद्रव हुए, सबने देखा और देख भी रही है। जुबेर के समर्थन में आने वाले वालों पर भी सख्ती से पेश आना होगा। 
एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से एक कैच छूटने का बवाल बन चुका है। ये बवाल भारतीयों ने नहीं बनाया बल्कि सारा किया धरा पाकिस्तान का है।

4 सितंबर 2022 के मैच में अर्शदीप ने 18 वें ओवर की तीसरी गेंद में आसिफ अली का कैच छोड़ा था, जिसके बाद देखा गया कि अचानक उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। कुछ अकॉउंट्स से उन्हें देश विरोधी जैसे शब्द तक कहे गए।

ट्विटर पर होते इन नेगेटिव पोस्ट के बाद अचानक से ऑल्ट न्यूज के फैक्टचेकर मोहम्मद जुबैर ने मोर्चे को संभाला और सारे ट्वीट इकट्ठा करके बताया कि देखो कैसे एक कैच मिस हुई तो अर्शदीप को भला-बुरा बोला जा रहा है।

वहीं हरभजन सिंह भी इस बीच अर्शदीप के समर्थन में आ गए और उन्होंने बिना सारे मामले को समझे भारतीयों को फटकारते हुए कहा, “युवा अर्शदीप की आलोचनाएँ बंद करो। कोई जानबूझ कर कैच को नहीं छोड़ता है। हमें अपने लड़कों पर गर्व है। पाकिस्तान ने बढ़िया खेला। शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो अपने लोगों को ऐसा कहकर नीचा गिराते हैं। अर्शदीप सोना है।”

पाकिस्तानी अकॉउंट से हुए अर्शदीप को ‘खालिस्तान’ बताने वाले ट्वीट

अब इन्हीं ट्विट्स को लेकर ट्विटर यूजर ‘द हॉक आई’ ने जुबैर और हरभजन दोनों को आइना दिखाया। अपने ट्वीट में हॉक आई ने बताया कि कैसे ये जो ट्वीट अर्शदीप को देशद्रोही आदि बताते हुए किए गए हैं वो अधिकतर पाकिस्तान और अरब देशों के लोगों ने भारतीय बनकर किए हैं। उन्होंने याद दिलाया शमी के समय भी इसी तरह पोस्ट कर करके भारतीयों को बदनाम करने का प्रयास हुआ था।
देख सकते हैं कि पाकिस्तान के जैद हामिद ने ये सारा खेल शुरू किया था। अपने ट्वीट में उसने दिखाया कि पाकिस्तानियों की मदद सिख ने की। इसके बाद पाकिस्तान का जन्मा यूएस पत्रकार वीएस खान भी ऐसी हरकत करता पाया गया। पाकिस्तान के न्यूज चैनल से भी अर्शदीप को खालिस्तानी कहा गया।
इतने सारे सबूत होने के बावजूद ऑल्ट न्यूज के कथित फैक्ट चेकर्स ने इन पर रिपोर्ट नहीं की बल्कि अगर कोई एंगल खोजा तो केवल भारतीयों को कोसने का और उन्हें नीचा दिखाने का कि कैसे वो अपने क्रिकेटर के खिलाफ जहर उगलते हैं।

पाकिस्तान से बदला गया विकिपीडिया पर अर्शदीप का डाटा, लिखा गया खालिस्तानी

पाकिस्तानियों ने केवल सोशल मीडिया पर ही अर्शदीप को खालिस्तानी दिखाने की कोशिश नहीं की। बल्कि उन्होंने विकिपीडिया पर भी अर्शदीप का डाटा बदला। देख सकते हैं कि जहाँ-जहाँ अर्शदीप के नाम के साथ भारतीय होना चाहिए वहाँ जानबूझकर खालिस्तान लिखा गया
अंशुल सक्सेना के ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में स्क्रीनशॉट हैं। इनसे पता चलता है कि पहले अर्शदीप को खालिस्तान स्क्वॉड का बताया गया और फिर हर जगह भारत हटाकर उनके नाम के साथ खालिस्तान जोड़ा गया। ये सारी एडिटिंग जिस आईपी एड्रेस से की गई वो सर्च करने पर देख सकते हैं कि पाकिस्तान का मिला है।
याद दिला दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस तरह लोगों की नफरत का शिकार होना पड़ा था। बाद में पता चला था कि शमी के विरुद्ध किए गए ट्वीट ज्यादातर पाकिस्तानियों ने और विदेशी एजेंसियों ने किए थे। उस समय भी माहौल ऐसा बना दिया गया था कि सचिन, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी शमी के समर्थन में उतर आए थे।