Showing posts with label #Bollywood Films. Show all posts
Showing posts with label #Bollywood Films. Show all posts

The Kashmir Files का असर ऐसा भी : शारदा की चीखों ने एक कश्मीरी पंडित को रात भर सोने नहीं दिया…

                       हिंदुओं के नरंसहार पर बनीं 'द कश्मीरी फाइल्स'

उसका नाम शारदा था, जिसका किरदार भाषा सुंबली ने ‘द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)’ में पर्दे पर निभाया है। 90 के दशक में घाटी में ‘हिंदुओं के नरसंहार’ पर बनी यह फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का प्रीमियर देखने वालों में शिवेता भी हैं। शिवेता कश्मीरी पंडित ही हैं। पर्दे पर ‘शारदा’ की चीखों ने शिवेता को झकझोर कर रख दिया।

शिवेता ने बताया, “कश्मीरी पंडितों के दर्द और पीड़ा पर अंतहीन कविताएँ और कहानियाँ लिखी गई हैं लेकिन ‘द कश्मीर फाइल्स’ इसे अलग स्तर पर ले गया है। यह फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हर कश्मीरी पंडित की सच्ची ‘जीवनी’ है। इसलिए इसे देखने के बाद थिएटर का हर शख्स रो रहा था या आहें भर रहा था।”

बतौर कश्मीरी पंडित, उन्होंने फिल्म में किरदार निभाने वाले हर उस कलाकार की सराहना की, जिनके अभिनय कौशल और प्रतिभा के कारण उन दर्दनाक मंजरों को एक फिल्म के तौर पर समेटा जा सका। वह कहती हैं, “मैं काबिल निर्देशक विवेक अग्रिहोत्री की ऋणी हूँ जिन्होंने इस दर्दनाक सच्चाई को पूरी दुनिया के सामने दिखाने का साहस जुटाया। इस फिल्म को मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे दिग्गजों का अभिनय कौशल और चिन्मय मांडलेकर, दर्शन कुमार और प्रिय भाषा सुंबली जैसे युवा कलाकारों की प्रतिभा का आशीर्वाद मिला है। पल्लवी जोशी की आवाज ऐसी है कि निश्चित ही आपके दिलों में घर कर जाए। संगीत भी उल्लेखनीय है।”

सभी किरदारों और सभी कलाकारों के प्रयासों को सराहने के क्रम में वह कहती हैं, “सभी किरदार इतने अच्छे से निभाए गए हैं इसलिए फिल्म के दृश्यों को देखते समय लोग कांप जाते हैं। फिल्म को देखते समय मैं बुरी तरह रोई और पता ही नहीं चला कि कब लगभग ढाई घंटे बीत गए हैं। फिल्म एक समंदर की तरह जहाँ दर्शक डूब जाते हैं।”

एक कश्मीरी पंडित होने के नाते दर्शकों में बैठी इस लड़की ने अपील की कि हर कोई इस फिल्म को देखे। वह कहती हैं, “मानती हूँ कि इतना दर्द इतनी पीड़ा देखना दर्दनाक होगा, लेकिन उसी समय आप इस टीम को सराहएँगे कि उन्होंने अपना पूरा दमखम उस सच्चाई दिखाने में लगा दिया जिसे दुनिया ने अभी तक नहीं जाना।” उन्होंने नई जनरेशन से भी अपील की है कि वो सब इस फिल्म को देखें क्योंकि ये फिल्म उन सभी सवालों का जवाब है जो अचानक मन में आते हैं कि कश्मीर पंडित होना क्यों एक आशीर्वाद था।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने ‘शारदा पंडित’ का किरदार निभाने वाली भाषा सुंबली की तारीफ की। वह लिखती हैं, “भाषा सुंबली एक उत्कृष्ट कलाकार हैं। उन्होंने अपनी भूमिका के साथ जो न्याय किया उसके कारण शारदा पंडित के किरदार को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मैं प्रीमियर देख पूरी रात सो नहीं सकी। उनकी आँखों और उनकी चीख ने मुझे डरा दिया। मैं महसूस कर सकती थी कि उन्होंने अभिनय के समय क्या महसूस किया होगा।”

दर्शन तो कश्मीरी पंडित भी नहीं है फिर भी उन्होंने अपना किरदार इतने दर्द के साथ निभाया कि हर कोई उनकी कड़ी मेहनत उस किरदार में महसूस कर सकता है। चिन्मय वह व्यक्ति हैं जिनसे फिल्म में आप नफरत करना पसंद करेंगे। मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर के लिए कोई शब्द ही नहीं है। वे अपनी एक्टिंग से आपको नि:शब्द कर देंगे। अनुपम खेर के अलावा ‘बोब जी’ का किरदार कौन इतनी बखूबी निभाता।

अवलोकन करें:-

इंतजार हुसैन की ‘The Kashmir Files’ की रिलीज रोकने वाली याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया ख़ारिज

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
इंतजार हुसैन की ‘The Kashmir Files’ की रिलीज रोकने वाली याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया ख़ारिज
विवेक अग्निहोत्री निर्देशित ‘The Kashmir Files’ के प्रदर्शन

हर कश्मीरी हिंदू को है The Kashmir Files का इंतजार

द कश्मीर फाइल्स को पर्दे पर आने में अब ज्यादा समय नहीं है। दुनिया भर में बैठे कश्मीरी हिंदू इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। जिन्होंने इसे देख लिया है वह न फिल्म के किरदारों को भुला पा रहे हैं और न ही 90 के दशक की कल्पना कर पा रहे हैं जब कश्मीरी पंडित अपने-अपने घर छोड़ने को सिर्फ इसलिए मजबूर हुए क्योंकि इस्लामी कट्टरता वहाँ व्यापक स्तर पर विकराल रूप ले चुकी थी।

पादरी के पाँव पर गिरने वाली फराह ख़ान : ‘मैं हूँ ना’ का विलेन मुसलमान न हो

फराह ख़ान, सुनील शेट्टी
निर्देशक फराह ख़ान (बाएँ) 'मैं हूँ ना' में सुनील शेट्टी (दाएँ) 
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
बॉलीवुड में हिन्दुओं को बदनाम करने का खेल दशकों से चल रहा है। जहाँ एक तरफ पंडितों को चुगली करने वाला दिखाया जाता है वहीं दूसरी तरफ मौलवियों को एक सीधा-सादा ईमानदार इंसान के तौर पर चित्रित किया जाता है। ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुकीं फराह ख़ान ने 2004 में आई अपनी फ़िल्म ‘मैं हूँ ना’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान और सुष्मिता सेन ने लीड रोल निभाया था, वहीं सुनील शेट्टी विलेन के किरादर में नज़र आए थे। जाएद ख़ान, नसीरुद्दीन शाह और अमृता राव इस फ़िल्म में सहायक किरदारों में नज़र आए थे।
फराह ख़ान ने ‘ऑडिबल सुनो’ के पॉडकास्ट ‘पिक्चर के पीछे’ में कहा कि उन्होंने ये सुनिश्चित किया था कि ‘मैं हूँ ना’ का मुख्य विलेन वाला किरदार मुस्लिम न हो। फराह नहीं चाहती थीं कि इस फ़िल्म का विलेन मुसलमान हो। इसमें मुख्य विलेन के सहायक विलेन का सरनेम ख़ान होता है, जिसे अंत में पता चलता है कि उसे बहकाया जा रहा था। फिर वो देश के प्रति अपने प्यार को प्रदर्शित करता है और आतंकवाद को अलविदा कह देता है। इस फ़िल्म में सुनील शेट्टी के किरदार का नाम ‘राघवन’ था। फ़िल्म में दिखाया गया था कि ‘मुट्ठी भर लोग’ भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को ख़राब करना चाहते हैं, जिनसे शाहरुख़ ख़ान का किरदार निपटता है।
इसमें ज़ाएद ख़ान की भूमिका के लिए ऋतिक रोशन को एप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने सहायक किरदार निभाने से इनकार कर दिया था। फराह ख़ान ने बताया कि वो इस फ़िल्म का दूसरा भाग भी बनाना चाहती हैं लेकिन उनके पास लंबे समय से कोई कहानी ही नहीं आई है।

कुल मिलकर देखें तो फराह ख़ान ने कुछ नया नहीं कहा है। ईसाइयों और मुस्लिमों को लेकर तो बॉलीवुड ख़ासा संजीदा रहता है, लेकिन जहाँ बात हिन्दुओं की आती है तो उनकी भावनाओं का सम्मान नहीं किया जाता। जैसे, हाल ही में फराह ख़ान, रवीना टंडन और भारती सिंह ने ईसाइयों की पवित्र पुस्तक ‘बाइबिल’ के एक शब्द को लेकर कॉमेडी किया था। इसके बाद देश भर में ईसाइयों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर माफ़ी माँगने से भी जब काम नहीं चला तब तीनों हस्तियों ने रोमन कैथोलिक चर्च के भारतीय कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस से मिल कर लिखित में माफ़ीनामा सौंपा था। क्यों?
क्योंकि विवाद ईसाई समुदाय से जुड़ा था। लेकिन जैन मुनि तरुण सागर पर विवादित टिप्पणी करने वाला संगीतकार तब उनकी चौखट पर पहुॅंचा जब उसे पुलिसिया कार्रवाई का डर सताने लगा। लेकिन, जब मामला ईसाई या मुस्लिम धर्म से जुड़ा रहता है तो इन्हें माफी मॉंगने में सेकेंड भर देरी नहीं लगती। विवाद मुस्लिम अथवा ईसाई समुदाय से जुड़ा हो अथवा उनके विरोध का डर हो तो एक भी बॉलीवुड सितारा रिस्क नहीं लेना चाहता। वहीं जब बात बहुसंख्यक समुदाय की हो, तब लाख प्रदर्शनों के बावजूद वो माफ़ी नहीं माँगते और दिखाते हैं कि ‘देखो, हम उपद्रवियों के सामने नहीं झुक रहे।’ वो ऐसा क्यों करते हैं? सोचिए!

दीपिका पादुकोण का दाऊद कनेक्शन?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
पाकिस्तान की सेना ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण मंगलवार (जनवरी 7, 2019) को जेएनयू कैम्पस में पहुँची थीं, जहाँ वामपंथी नेता कन्हैया कुमार और जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष मौजूद थी। यह अजीब बात है कि हिंसा के ख़िलाफ़ प्रदर्शन का दावा करने वाले वामपंथियों के नेतृत्व वही आइशी कर रही थीं, जो ख़ुद नकाबपोश गुंडों का नेतृत्व करती देखी गई थीं। दीपिका पादुकोण का वामपंथियों का साथ देना विवाद का विषय बना। शुक्रवार(जनवरी 10) को उनकी फ़िल्म ‘छपाक’ रिलीज हो रही है, ऐसे में लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया।
दीपिका के जेएनयू जाने पर दाऊद से हुई गुप्त मुलाकात चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ दाऊद को भारत लाने के लिए प्रयत्नशील है, जबकि दीपिका का उससे मिलना यह भी सिद्ध कर रहा है कि भारतीय फिल्मों में दाऊद का अभी भी बोलबाला है। गलियारों में यह भी चर्चा हो रही है कि क्या दीपिका की प्रदर्शित होने वाली फिल्म में क्या अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा है, यह जाँच का विषय है।  
दीपिका पादुकोण, जेएनयू, पाकिस्तान
दीपिका पादुकोण को मिला पाकिस्तानी सेना का समर्थन
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया। आसिफ गफूर ने दावा किया कि दीपिका पादुकोण युवाओं के लिए खड़ी हुई हैं, वो सच्चाई के लिए खड़ी हुई हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दीपिका की तारीफ़ की। उन्होंने दीपिका को एक बहादुर महिला बताया। आसिफ गफूर ने दावा किया कि दीपिका पादुकोण विपरीत परिस्थितियों में भी बहादुर की तरह खड़ी हुईं, जो उन्हें सम्मान के काबिल बनाता है। सीमा पर पाक सेना द्वारा सीजफायर के लगातार उल्लंघन को जायज ठहराने वाले आसिफ गफूर ने कहा कि मानवता को बाकी सभी चीजों से ऊपर रखना चाहिए।
इधर पाकिस्तान खुल कर जेएनयू के वामपंथियों के समर्थन में भी आगे आ रहा है। पाकिस्तान में रैली का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार (जनवरी 8, 2020) को लाहौर के छात्रों और शिक्षकों ने जेएनयू के समर्थन में रैली निकाली। इसके अलावा पाकिस्तान के मंत्री ने भी इनके समर्थन में सोशल मीडिया में अभियान चलाया। लाहौर में आयोजित रैली की थीम शायर फैज अहमद फैज की नज्म ‘लाजिम है कि हम भी देखेंगे’ रखा गया।
दीपिका पादुकोण की फ़िल्म ‘छपाक’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इसी दिन अजय देवगन की ‘तानाजी’ और रजनीकांत की ‘दरबार’ भी आ रही है। ऐसे में, कई लोग उनके जेएनयू दौरे को एक पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। ताज़ा सूचना के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दीपिका पादुकोण को लेकर किए गए ट्वीट को डिलीट कर दिया है।
दीपिका पादुकोण का दाऊद कनेक्शन?
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में तोड़फोड़ और हिंसा के बाद छात्रों से मिलने गई दीपिका पादुकोण के खिलाफ सोशल मीडिया पर #bycottdeepika ट्रेंड कर कर रहा है। लोगों को लगा कि दीपिका अपनी नई फिल्म छपाक के प्रोमोशन के लिए पहंची होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर #bycottdeepika ट्रेंड के साथ जो जानकारी आने लगी वो चौंकाने वाली थी। एक ट्वीट में कहा गया कि दीपिका पादुकोण ने एक फिल्म के लिए दुबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से मुलाकात की थी।
दाऊद के साथ मुलाकात की खबर बांग्‍लादेश के साप्‍ताहिक समाचार पत्र ‘वीकली ब्लिट्स डॉट नेट’ ने प्रकाशित की थी। खबर के मुताबिक दीपिका और दाऊद के मुलाकात के वक्‍त दाऊद का दोस्त अजीज मोहम्मद भाई भी मौजूद था। वीकली ब्लिट्स के मुताबिक टॉम क्रूज के साथ आने वाली इस फिल्म में पैसा लगाने के लिए दाऊद से मुलाकात हुई थी। इस खबर को बाद में वीकली ब्लिट्स ने डिलीट कर दिया।
भारत में भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। 
इसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #bycottdeepika को ट्रेंड हो रहा है।





टुकड़े-टुकड़े गैंग की नई सरगना दीपिका पादुकोण पाकिस्तान की फेवरेट बन चुकी हैं। दरअसल रपहले पर्दे पर नजर आने वाली खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण के कुछ ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं, जिसे जानकर आप हिल जाएंगे। देखिए दीपिका पादुकोण की गद्दारी के ये चार सबूत                                                                                                                                              (एजेंसीज इनपुट्स सहित)

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने पर्दे पर उतार दिए थे पूरे कपड़े

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
आज के दौर का सिनेमा तमाम तरह की रुढ़ियों के साथ-साथ कुछ हदों को भी तोड़ चुका है। बदलते समय के साथ सिनेमा में काफी बदलाव आया है। फिल्म जगत ने मौजूदा समय की नब्ज को पहचान कर एक ऐसा दर्शक वर्ग तैयार किया है, जो फिल्मों में एडल्ट और नेकेड सीन देखने का इच्छुक है। लिहाजा अब फिल्मों में ऑनस्क्रीन एक्सपोज करना आम बात हो गई है। टॉपलेस और न्यूड सीन्स देने में अब बॉलीवुड अभिनेत्रियां ज्यादा हिचकिचातीं नहीं, मगर एक वक्त ऐसा था जब ऑनस्क्रीन किसिंग सीन करने में भी अभिनेत्रियां सहम जाती थीं। यही वजह थी कि इन दृश्यों को फूलों के जरिए प्रदर्शित किया जाता था।
हालांकि, हॉलीवुड फिल्मों की देखा-देखी अब हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों ने भी शर्म का चोला उतार दिया है। इनमें कुछ अभिनेत्रियां तो अश्लीलता की सारी हदें पार कर चुकीं हैं। ये खुलकर अंग प्रदर्शन करने में जरा भी संकोच नहीं करतीं।
भारत में न्यूड फोटो और मूवी का चलन तेजी से बढा है। पाॅर्न मूवी की लोकप्रियता इतनी बढी है कि हर कोई अपने मोबाइल में इसमें समय बिता रहा है। बाॅलीवुड भी इसको जमकर परोस रहा है। लेकिन ये काफी समय पहले की बात है। हिंदी फिल्मों की अदाकारा आज से नहीं बल्कि काफी पहले से न्यूड सीन दे रही हैं।
बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों को भी पीछे छोड़ रखा है। लेकिन बॉलीवुड की कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिसे हिट करवाने के लिए अभिनेत्रियों को बहुत बोल्ड होना पड़ता है। पिछले दिनों यह खबर आ रही थी कि कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिनमें अभिनेता और अभिनेत्रियों ने सही में सेक्स किया था।

फिल्मों में निर्वस्त्र और एडल्ट दृश्य कर चुकीं कुछ अभिनेत्रियों पर डालते हैं एक नजर, जिन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया।

सिमी ग्रेवाल

Simi Garewal in ‘Mera Naam Jokerसबसे पहले बात सिमी ग्रेवाल की जिन्होंंने बॉलीवुड में बोल्ड सीन्स की शुरुआत की। फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में उनका एक फुली न्यूड सीन दिखाया गया था। इसी तरह फिल्म 'सिद्धार्थ'(1972) में शशि कपूर के साथ निर्वस्त्र दृश्य फिल्माया था। 

सनी लियोनी

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)एक दूसरी दुनिया से बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने वाली सनी लियोनी ने फिल्मों में वैसे तो कई बोल्ड सीन किए हैं, लेकिन फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में उन्होंने न्यूड सीन करके फिल्म जगत में अपनी एक खास पहचान बना ली थी।

शर्लिन चोपड़ा

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)बॉलीवुड में बतौर एडल्ट एक्ट्रेस अपनी पहचान बना चुकीं शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म ‘कामसूत्र’ में  न्यूड सीन से सबको हिला कर रख दिया था। शर्लिन कई न्यूड फोटोशूट भी करा चुकीं हैं, जिन्हें वो इंस्टाग्राम के जरिए शेयर करती रहतीं हैं।सबसे पहले इन्होंने अपना हाथ एक्टिंग में आजमाया, लेकिन जब इन्हें वहां पर अपनी दाल गलती हुई नहीं दिखाई दी, इन्होंने तुरंत सफलता पाने के लिये न्यूड फोटो शूट करवाने शुरू कर दिये। अब शर्लिन को पूरा भारत जानता है और अब यह बडें ही आराम से टॉप लेस हो कर कैमरे के सामने बिना हिचक के पोज देती रहती हैं।

कल्कि कोचलिन

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)फिल्म ‘देव डी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कल्कि ने  फिल्म ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ में एक न्यूड सीन किया है।

पूनम पांडे

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अक्सर अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहतीं हैं। फिल्म ‘नशा’ में एक न्यूड सीन देकर पूनम ने पर्दे पर आग लगा दी थी।

पाओली दाम

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)बंगाली फिल्म एक्ट्रेस पाओली दाम को फिल्म ‘हेट स्टोरी’ में कई न्यूड सीन करते देखा गया था। इस थ्रिलर फिल्म में उनके बोल्ड अंदाज को लेकर काफी चर्चा रही थी।

सीमा रहमानी

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)साल 2005 में आई फिल्म ‘सिंस’ में सीमा रहमानी पर फिल्माए गए एक दृष्य में वो पूरी तरह निर्वस्त्र थीं।

जीनत अमान

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)70 के दशक में आई फिल्म ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ में जीनत अमान ने कई बोल्ड सीन्स करके बॉलीवुड इंडस्ट्री मेंं तहलका मचा दिया था। उन्हें गुजरे जमाने की बोल्ड एक्ट्रेसेज में से एक माना जाता है।

अनु अग्रवाल

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में डैब्यू करने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल भी पर्दे पर निर्वस्त्र हो चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘द क्लाउड’ में कई बोल्ड सीन्स किए थे।

दीपा साही

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)फिल्म ‘माया मैमसाहब’ में एक्ट्रेस दीपा साही और शाहरुख खान पर एक बेड सीन फिल्माया गया था, जिसमें एक्ट्रेस दीपा सही पूरी तरह नेकेड थीं।

राधिका आप्टे

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज पर फिल्माए गए न्यूड सीन (bollywood actress did nude scene)बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे कई फिल्मों में छोटे छोटे बोल्ड सीन्स दे चुकीं हैं।  फिल्म ‘पार्च्ड’ के कई सीन्स में राधिका नजर आईं थीं।
नंदना सेन
bollywood nude scenes of naandna sen in rangrasiya - Bollywood News in Hindiएक्ट्रेस नंदना सेन ने फिल्म  ‘रंग रसिया’ में कई बोल्ड सीन किए थे। इस फिल्म में एक्टर रणदीप हूडा के साथ कई दृश्यों में नंदना को निर्वस्त्र देखा गया। इसके लिए नंदना को काफी कुछ सुनना पडा। इस बारे में जब मीडिया से रूबरू हुई नंदना सेन का पारा एक इंटरव्यू के दौरान ऊपर चढ गया। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एक जर्नलिस्ट ने उनसे जब पूछा कि ऎसा क्यों हैं कि आपके न्यूड सीन पर जहां बवाल मचाया जा रहा है। वहीँ "पीके" में आमिर खान की न्यूडिटी को महिमामंडित किया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए नंदना ने कहा, इट्स टोटली हिपोक्रसी, हमारे यहां महिलाओं और पुरूषों को लेकर सिर्फ छोटे कस्बों में ही नहीं बल्कि आज के आधुनिक समाज में भी अलग-अलग मापदंड अपनाये जाते हैं।

रीना रॉय

रीना रॉय का न तो इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर था और ना ही उनकी फैमिली इतनी रसूक वाली थी की जिसके दम पर उन्हें बेहतरीन फिल्मे मिल जाये काफी मशकत के बाद जैसे तैसे 1972 में एक फ़िल्म मिली। जिसका नाम था जरूरत लेकिन उस फिल्मक बोल्ड लुक ने रीना रॉय के होश उड़ा दिए थे, रॉय की इस फ़िल्म में लीड रोल कर रहे को पैसे नोकरी और शोहरत की तलाश थी। फिर क्या था फ़िल्म के निर्माता निर्देशक ने रीना रॉय की इस मजबूरी का खूब फायदा उठा लिया।
देखे वीडियो।

ईशा गुप्ता

इंडियन मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों काफी बोल्ड होती दिखाई दे रही हैं. यह तो साफ़ है कि ईशा बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं. लेकिन इन दिनों ईशा का अंदाज बहुत जुदा नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर ईशा इन दिनों लोगों की आहें भरवाते नजर आ रही हैं. पिछले कुछ दिनों से ईशा लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बेहद बोल्ड और बिंदास फोटोज शेयर कर यूजर्स का पारा बढाती नजर आ रही हैं. बता दें कि अभी तक तो फिर भी कुछ ठीक था , लेकिन अब तो ईशा ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं. ईशा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर ख़ासा चर्चा में हैं.
राखी सावंत 
आइटम गर्ल से नेता तक बनी राखी सावंत ने चाहे जितना बोल्‍ड नजारा दर्शकों को दिखाया हो लेकिन उनकी दुकान भी बी ग्रेड फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस और लटके झटके और कुछ रियलिटी शो करने वाली शख्‍सियत से ज्‍यादा कुछ नहीं कमा सकी।
पूजा मिश्रा 
कुछ ऐसा ही हाल पूजा मिश्रा का भी हुआ उन्‍हें फिल्‍में भी मिलीं तो ना के बराबर ही। यानि कपड़े उतार कर भी पूजा अपनी पहचान बनाने में कामयाब ना हो सकी।
पद्मिनी कोल्हापुरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में लिया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में इस जगमगाती इंडस्ट्री में इंट्री की थी. इन्होंने बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सिंगर भी एंट्री की थी. पद्मिनी ने बचपन से फिल्मों में गायकी शुरू कर दी थी. उन्होंने ‘यादों की बारात’ फिल्म में कोरस में गाया था. पद्मिनी बचपन से ही मल्टीटैलेंटेड थी, उनका चेहरा बहुत ही मासूम था. जिस वजह से फिल्म डायरेक्टरों की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने उन्हें बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में लिया. कम उम्र में ही इनके हाथ बोल्ड और इंटीमेट रोल मिला गया जिसका साथ ही ये रातों रात अडल्ट एक्ट्रेसकी लिस्ट में शामिल हो गयीं.
1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘गहराई’ में पद्मिनी ने एक न्यूड सीन देकर सनसनी मचा दी थी. इसी साल आई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में भी पद्मिनी ने एक लंबा रेप सीन दिया. जिसके बाद लोगों ने पद्मिनी कोल्हापुरे अडल्ट एक्ट्रेस का तमगा दे दिया. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.
फिल्मों में इस तरह के दृश्यों को देखने की इच्छा कहीं न कहीं हर किसी के मन में होती ही है। ऐसे में अगर फिल्मों में प्रदर्शित की जाने वाली नग्नता पर सवाल उठने लगे तो एक बार विचार जरूर करिएगा कि कहीं ये दृश्य हमारे ही चरित्र को तो प्रदर्शित नहीं कर रहे। (एजेंसीज इनपुट्स सहित)