Showing posts with label #Bushra Bibi. Show all posts
Showing posts with label #Bushra Bibi. Show all posts

बुशरा बीवी की सहेली फराह खान के घर पर हुआ था इमरान खान का निकाह, हो गयी मालामाल: 4 गुना बढ़ी संपत्ति

                                              फराह खान (बाएँ) और इमरान खान (साभार: ट्विटर/मनोरमा)
आर्थिक रूप से कंगाल पाकिस्तान में सियासी संग्राम चल रहा है। इसी बीच एक नाम चर्चा में आया है, वो है फराह खान (फरहत शहजादी) का। ये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बीवी बुशरा बीबी की सहेली हैं, जो कि इमरान सरकार में लगातार अमीर हुई हैं। इमरान सरकार में उनकी संपत्ति चार गुना बढ़ी है। ये संपत्ति 2017 में 231 मिलियन (करीब 200 करोड़ पाकिस्तानी रुपए) थी, जो कि 2021 में बढ़कर 971 मिलियन (साढ़े 900 करोड़ पाकिस्तानी रुपए) से भी ज्यादा हो गई।

हालाँकि, 2018 में उनकी टैक्स फाइलिंग बिल्कुल शून्य थी। फराह खान के कई सारे नाम भी हैं। वो फराह गुर्जर या फरहत शहजादी के नाम से भी जानी जाती हैं। बुशरा बीवी और इमरान खान का जब निकाह हुआ था तो वो भी फराह खान के घर पर हुआ था। इससे इमरान खान के साथ उनकी नजदीकी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक न्यूज इन्वेस्टिगेशन से इस बात का खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उस्मान बुजदार को जब से पंजाब प्रान्त का मुख्यमंत्री बनाया है। तभी से फराह खान की किस्मत के सितारे बुलंदी पर हैं। इमरान सरकार के पहले तीन वर्षों के भीतर फराह ने अलग-अलग शहरों में कई संपत्तियाँ खरीदीं और विभिन्न प्रकार के बिजनेस में भी करोड़ों का निवेश किया। रिपोर्टों में खुलासा किया गया है कि फराह खान ने 2019 में ब्लैक मनी स्कीम (टैक्स एमनेस्टी स्कीम) लाभ लिया और इसके तहत 328 मिलियन रुपए (300 करोड़ से अधिक पाकिस्तानी रुपए) की संपत्ति घोषित की।

उन्होंने लाहौर और इस्लामाबाद में प्रॉपर्टी खरीदी। इस्लामाबाद में फराह खान ने पॉश इलाके में एक विला भी खरीदा। दस्तावेजों के अनुसार, फराह खान ने इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-7/2 में 933 वर्ग गज के घर का खुलासा किया, जिसे उन्होंने 195 मिलियन रुपए ( 200 करोड़ पाकिस्तानी रुपए) में खरीदा था।

हालाँकि, फराह खान के करीबियों का कहना है कि उन्होंने भ्रष्ट्रचार नहीं किया है औऱ सही तरीके से संपत्तियाँ अर्जित की हैं। बहरहाल फराह के शौहर अहसान जामिल गुज्जर पहले ही अमेरिका चले गए हैं। जबकि हाल ही में फराह भी पाकिस्तान छोड़ दुबई भाग गई।

एक करोड़ से अधिक कीमत के हैंडबैग के कारण आईं चर्चा में

पाकिस्तान की ट्रांसफर-पोस्टिंग क्वीन कही जाने वाली फराह खान की हवाई जहाज में बैठे तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनके हैंडबैग को लेकर दावा किया गया था कि उसकी कीमत 90,000 डॉलर (1.66 करोड़ पाकिस्तानी रुपए) थी। पीएमएल-एन नेता और पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने फराह पर पंजाब प्रान्त में सिविल सर्विस के 3 अधिकारियों के ट्रांसफर के बदले में मोटी रकम घूस के रूप में लेने का आरोप लगाया था।

सरकार बचाने के लिए जादू-टोना पर उतरीं इमरान खान की बीवी, पिंकी ‘पिरनी’ के पूर्वजों ने तुगलक के समय किया था धर्मांतरण

कुर्सी बचाने के लिए उनकी बीवी कर रही खूनी जादू टोना? (फोटो साभार: morning express)
पाकिस्तान में सत्ता बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे पाकिस्तान के वजीरे आजम इमरान खान (Imran Khan) की रहस्यमयी बीवी बुशरा बीबी और उनका जादू टोना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 साल की बुशरा बीबी राजस्थान के जैसलमेर जिले के संस्थापक हिंदू राजा जैसल की वंशज हैं। इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा (Bushra Bibi or Bushra Riaz) मूल रूप से पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब से हैं और वह मशहूर वट्टू कबीले (Wattoo Clan) से आती हैं।

वट्टू सतलुज घाटी की प्रमुख राजपूत जनजातियों में से एक हैं, जो भाटी राजपूतों के करीबी माने जाते हैं। बताया जाता है कि इसके सदस्यों को बाबा फरीदुद्दीन ने इस्लाम में परिवर्तित कर दिया था। रिपोर्टों के अनुसार, 14 वीं शताब्दी में फिरोज शाह तुगलक के शासनकाल के दौरान धर्मांतरण हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि बहावलपुर में वट्टू कबीले जैसलमेर के संस्थापक राजा जैसल के वंश के 8वें वंशज होने का दावा करते हैं। बाबा फरीदुद्दीन और उनकी शिक्षाओं में इमरान खान की दिलचस्पी ही उन्हें बुशरा तक ले गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में ऐसी अफवाह है कि बुशरा बीबी के पास रहस्यमयी शक्तियाँ हैं। पाकिस्तान के नेता प्रतिपक्ष और प्रधानमंत्री पद के दावेदार शाहबाज शरीफ ने दावा किया है कि इमरान खान के घर बनिगाला में जादू टोना के लिए कई टन मांस जलाया जा रहा है। शाहबाज इस दौरान बुशरा बीबी का जिक्र कर रहे थे, जो खुद को उनका सच्चा दोस्त बताती हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और पीएमएलएन नेता शाहबाज शरीफ ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि लोग खाने के लिए मर रहे हैं, बच्चे दूध के लिए तरस रहे हैं, लेकिन बनिगला में जादू टोने के लिए चिकन जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मैं यह पूरे दावे के साथ कह रहा हूँ।” इसके बाद भी प्रधानमंत्री रियासत-ए-मदीना को लेकर बयान दे रहे हैं। शाहबाज ने इमरान खान से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया है।

उन पर (बुशरा बीबी) अक्सर जादू टोना करने का आरोप लगाया जाता रहा है। बुशरा को पाकिस्तान में पिंकी ‘पिरनी’ (पवित्र महिला) या पिंकी बीबी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी खबरें थीं कि बुशरा ने एक सपना देखा था, जिसमें पैगंबर मुहम्मद ने उसे अपने जीवन और देश की बेहतरी के लिए इमरान खान से निकाह करने के लिए कहा था।

रिपोर्ट्स की माने तो बुशरा की छवि एक तंत्र-मंत्र और जादू टोना करने वाली शख्सियत के रूप में भी बताई जाती रही है। पाकिस्तान में बुशरा बीबी पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह इमरान खान की कुर्सी बचाने के लिए खूनी जादू टोना कर रही हैं। इससे पहले भी वैनिटी फेयर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक बार बुशरा बीबी ने भविष्यवाणी थी कि जिन्नों को पका हुआ माँस खिलाना इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए उन्हें उपयुक्त महिला से शादी करनी होगी। प्रधानमंत्री का पद सँभालने के 6 महीने खान ने 2018 में लाहौर में एक सादे समारोह में बुशरा बीबी से निकाह कर लिया था।

वहीं बीते दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा के साथ खटपट होने की खबरें भी आई थीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इमरान खान का इस्लामाबाद वाला घर छोड़कर बुशरा लाहौर चली गई थीं। इससे पहले भी बुशरा को लेकर मीडिया में अक्सर अजीबोगरीब दावें वाली खबर भी आ चुकी हैं। ऐसी रिपोर्टों में उनके लिए दावा किया गया था कि वे जिन्नों को गोश्त खिलाती हैं और उनका चेहरा आईने में नहीं दिखता है। बाद में कैपिटल टीवी ने इसे फेक न्यूज़ करार दिया था।

जिन्नों को गोश्त खिलाने वाली इमरान खान की बीबी बुशरा ने छोड़ा घर: रिपोर्ट्स

                                     तीसरी बीवी से भी पाकिस्तानी PM इमरान खान की अनबन की खबरें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा मानेका के साथ भी खटपट होने की खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इमरान खान का इस्लामाबाद वाला घर छोड़कर बुशरा लाहौर चली गईं हैं। इससे पहले बुशरा को लेकर मीडिया में अक्सर अजीबोगरीब दावें वाली खबर भी आ चुकी है। ऐसी रिपोर्टों में उनके लिए दावा किया गया था कि वे जिन्नों को गोश्त खिलाती हैं। यह भी कहा गया था कि उनका चेहरा आईने में नहीं दिखता है। बाद में कैपिटल टीवी ने इसे फेक न्यूज़ करार दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक तौर पर संकटों से घिरे इमरान खान और उनकी तीसरी बीबी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच लड़ाई हो गई है। मामला इतना गंभीर हो गया है कि बुशरा बीबी इस्लामाबाद में बने इमरान खान के घर बनी गाला को छोड़कर लाहौर चली गईं हैं। वहाँ वह अपनी दोस्त सानिया शाह के सथ रह रही हैं। इधर बीबी के घर छोड़कर जाने के बाद इमरान खान ने भी बनी गाला का सारा स्टाफ बदल दिया है। इनमें माली, कुक और ड्राइवर भी हैं।

हालाँकि, बुशरा मानेका की करीबी दोस्त फराह खान ने दोनों के बीच अनबन को अफवाह करार दिया है। उन्होंने रविवार (13 फरवरी 2022) को ट्वीट कर कहा, “बुशरा बीबी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास बानी गाला में रह रही हैं। कपल के बारे में फेक प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है।” फराह ने कहा है कि राजनीति में इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए कि लोगों की निजी जिंदगी के बारे में झूठ फैलाना शुरू कर दें। फराह खान कथित तौर पर बुशरा बीबी की बहुत करीबी दोस्त हैं, उनके साथ आश्रय गृहों और अस्पतालों जैसे विभिन्न जन कल्याण कार्यक्रमों में देखी जाती हैं।

वैसे इमरान खान और बुशरा बीबी के बीच अनबन की खबरें कोई नई नहीं हैं। यह तब से चल रहा है जब दोनों ने वर्ष 2018 में निकाह किया था। निकाह के तुरंत बाद भी अफवाहें सामने आईं कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान अपनी तीसरी बीबी को भी तलाक देने वाले हैं। 

बुशरा की छवि एक तंत्र-मंत्र और जादू टोना करने वाली शख्सियत के रूप में भी बताई जाती रही है। वैनिटी फेयर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक बार बुशरा बीबी ने भविष्यवाणी थी कि जिन्नों को पका हुआ माँस खिलाना इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए उन्हें उपयुक्त महिला से शादी करनी होगी। प्रधानमंत्री का पद सँभालने के 6 महीने पहले इमरान खान ने बुशरा बीबी के साथ एक निजी समारोह में निकाह कर लिया था।

तीन शादी कर चुके हैं इमरान खान

इमरान खान की पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। वे ब्रिटेन की नागरिक थीं। उनके दो बेटे हैं। इमरान की दूसरी शादी बीबीसी में काम करने वाली पत्रकार रहम खान से हुई थी। दोनों की शादी महज 8 महीने में टूट गई थी। बुशरा से शादी 2018 में हुई थी। बुशरा की पहली शादी से पाँच बच्चे हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है।