Showing posts with label rumours. Show all posts
Showing posts with label rumours. Show all posts

जिन्नों को गोश्त खिलाने वाली इमरान खान की बीबी बुशरा ने छोड़ा घर: रिपोर्ट्स

                                     तीसरी बीवी से भी पाकिस्तानी PM इमरान खान की अनबन की खबरें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा मानेका के साथ भी खटपट होने की खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इमरान खान का इस्लामाबाद वाला घर छोड़कर बुशरा लाहौर चली गईं हैं। इससे पहले बुशरा को लेकर मीडिया में अक्सर अजीबोगरीब दावें वाली खबर भी आ चुकी है। ऐसी रिपोर्टों में उनके लिए दावा किया गया था कि वे जिन्नों को गोश्त खिलाती हैं। यह भी कहा गया था कि उनका चेहरा आईने में नहीं दिखता है। बाद में कैपिटल टीवी ने इसे फेक न्यूज़ करार दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक तौर पर संकटों से घिरे इमरान खान और उनकी तीसरी बीबी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच लड़ाई हो गई है। मामला इतना गंभीर हो गया है कि बुशरा बीबी इस्लामाबाद में बने इमरान खान के घर बनी गाला को छोड़कर लाहौर चली गईं हैं। वहाँ वह अपनी दोस्त सानिया शाह के सथ रह रही हैं। इधर बीबी के घर छोड़कर जाने के बाद इमरान खान ने भी बनी गाला का सारा स्टाफ बदल दिया है। इनमें माली, कुक और ड्राइवर भी हैं।

हालाँकि, बुशरा मानेका की करीबी दोस्त फराह खान ने दोनों के बीच अनबन को अफवाह करार दिया है। उन्होंने रविवार (13 फरवरी 2022) को ट्वीट कर कहा, “बुशरा बीबी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास बानी गाला में रह रही हैं। कपल के बारे में फेक प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है।” फराह ने कहा है कि राजनीति में इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए कि लोगों की निजी जिंदगी के बारे में झूठ फैलाना शुरू कर दें। फराह खान कथित तौर पर बुशरा बीबी की बहुत करीबी दोस्त हैं, उनके साथ आश्रय गृहों और अस्पतालों जैसे विभिन्न जन कल्याण कार्यक्रमों में देखी जाती हैं।

वैसे इमरान खान और बुशरा बीबी के बीच अनबन की खबरें कोई नई नहीं हैं। यह तब से चल रहा है जब दोनों ने वर्ष 2018 में निकाह किया था। निकाह के तुरंत बाद भी अफवाहें सामने आईं कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान अपनी तीसरी बीबी को भी तलाक देने वाले हैं। 

बुशरा की छवि एक तंत्र-मंत्र और जादू टोना करने वाली शख्सियत के रूप में भी बताई जाती रही है। वैनिटी फेयर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक बार बुशरा बीबी ने भविष्यवाणी थी कि जिन्नों को पका हुआ माँस खिलाना इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए उन्हें उपयुक्त महिला से शादी करनी होगी। प्रधानमंत्री का पद सँभालने के 6 महीने पहले इमरान खान ने बुशरा बीबी के साथ एक निजी समारोह में निकाह कर लिया था।

तीन शादी कर चुके हैं इमरान खान

इमरान खान की पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। वे ब्रिटेन की नागरिक थीं। उनके दो बेटे हैं। इमरान की दूसरी शादी बीबीसी में काम करने वाली पत्रकार रहम खान से हुई थी। दोनों की शादी महज 8 महीने में टूट गई थी। बुशरा से शादी 2018 में हुई थी। बुशरा की पहली शादी से पाँच बच्चे हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

गुल्लक तोड़कर PM CARES FUND में दान करने वाली बच्ची स्वस्थ, फर्जी ट्वीट से फैलाई अफवाह

जैसाकि अपने पिछले लेख में कोरोना वायरस दूसरी लहर के माध्यम से भारत को कमजोर करने का भीतरी एवं बाह्म षड्यंत्र की शंका व्यक्त की गयी थी, उसे सत्यापित करती उत्तर प्रदेश से आयी ये रिपोर्ट। वास्तव में मोदी सरकार को इन षड्यंत्रकारियों को बेनकाब कर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। कभी नागरिकता संशोधक कानून के विरोध में शाहीन बाग बनाना तो कभी कृषि कानूनों की आड़ में अराजकता फैलाना और अब कोरोना की आड़ में देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करना।  

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अप्रैल 28, 2021 को ट्विटर पर जानकारी दी कि गाजियाबाद की एक लड़की की मौत के बारे में किए सभी ट्वीट्स फर्जी थे। हाल ही में, कई ट्वीट वायरल हुए थे, जिसमें यह दावा किया गया था कि एक लड़की ने अपने गुल्लक को तोड़ कर पीएम केयर्स फंड को 5,000 रुपए का दान दिया, लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। देखिए सभी ट्वीट्स में नाम भिन्न-भिन्न है, लेकिन भाषा एक-सी। अब इसे योगी एवं मोदी सरकारों को बदनाम करने का षड्यंत्र नहीं कहा जाये तो क्या कहा जाये?


इस तरह के कुछ ट्वीट्स में यह भी दावा किया गया कि लड़की गाजियाबाद की थी। हालाँकि, यह सच नहीं है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अप्रैल 28 को मामलों के बारे में जानकारी देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

उत्तर प्रदेश के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए बताया गया कि कोविड महामारी के बीच, कुछ निहित स्वार्थ प्रशासन को बदनाम करने के लिए त्रासदियों से संबंधित फेक न्यूज फैला रहे हैं।

क्लिप में, लड़की के पिता का कहना है कि उनकी 18 साल की बेटी स्वस्थ है और फिलहाल वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोप लगाया है कि बदमाशों द्वारा अफवाह फैलाने और COVID-19 के फैलने के बीच दहशत पैदा करने के लिए ‘टूल किट ट्वीट’ का इस्तेमाल किया जा रहा था। एक अन्य ट्वीट में, पुलिस ने कहा कि नोएडा पुलिस के बारे में ऐसे ही ’टूल किट ट्वीट’ का इस्तेमाल कर कई लोगों ने प्रशासन को बदनाम करने के लिए त्रासदियों के बारे में फर्जी खबरें पोस्ट कीं। इसमें यह भी कहा गया है कि इंटरनेट पर अफवाह फैलाने के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर

पिछले शनिवार को, उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार और नोएडा पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए फर्जी एकाउंट्स का उपयोग करके अफवाह फैलाने और कोविड -19 के प्रकोप के बीच दहशत पैदा करने की कोशिश के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

अवलोकन करें:-

कोरोना दूसरी लहर वायरस क्या भारत को कमजोर करने कोई आंतरिक व बाह्य षड़यंत्र है?

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
कोरोना दूसरी लहर वायरस क्या भारत को कमजोर करने कोई आंतरिक व बाह्य षड़यंत्र है?

जिन ट्विट्स के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई, उसमें सोशल मीडिया यूजर्स ने जोर देकर महामारी के कारण उनके प्रियजनों की मौत का दोष प्रशासन पर लगाया था। ट्वीट में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी और कई अन्य प्रमुख हस्तियों का जिक्र किया गया था। पुलिस ने कॉपी-पेस्ट किए गए संदेशों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया वेबसाइटों पर भी शेयर किए। स्क्रीनशॉट में महामारी के कारण अपने प्रियजनों के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हुए कई यूजर्स के ट्वीट अक्षरश: एक जैसे थे।