Showing posts with label #Dausa. Show all posts
Showing posts with label #Dausa. Show all posts

राहुल गाँधी गो बैक… राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का कुछ यूँ स्वागत कर रहे ग्रामीण

 भारत जोड़ो यात्रा' का विरोध, जगह-जगह 'राहुल गाँधी गो बैक' के नारे लिखे गए (फोटो साभार: @SevadalKL/TV9)
साभार सोशल मीडिया 
राजस्थान के दौसा के बांदीकुई में राहुल गाँधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का विरोध होना, दर्शाता है राजस्थान में कांग्रेस का कमजोर होना, यानि आम आदमी पार्टी को वहां मजबूत करना। क्योकि जहाँ-जहाँ कांग्रेस कमजोर हुई है, केजरीवाल पार्टी वहीं मजबूत होती है। जिसका प्रमाण हिमाचल प्रदेश में देखना को मिला कि वहां कांग्रेस के मजबूत होने के कारण केजरीवाल पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त नहीं हुई, बल्कि कई जगह तो NOTA से भी कम वोट मिले। दिल्ली में वोट प्रतिशत बढ़ने के अलावा दिल्ली नगर निगम में केजरीवाल पार्टी सत्ता में आ गयी, अगर कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ा होता केजरीवाल पार्टी को कम से कम 40 सीटों का लाभ मिल गया, जो कांग्रेस की झोली में जानी थी।  

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 13 दिसंबर, 2022 राजस्थान में 9वाँ दिन है। राज्य में सवाई माधोपुर जिले में खंडार के जीनापुर से शुरू हुई यह यात्रा आज 22.4 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी। इस बीच दौसा पहुँचने से पहले राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विरोध करने की खबर सामने आई है। दौसा जिला मुख्यालय पर सड़कों के किनारे और पुलिया के नीचे कई जगहों ‘राहुल गाँधी गो बैक’ के नारे लिखे गए हैं।

वहीं, दौसा के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जयपुर के लिए निकल रहे हाईवे पर श्यामसिंह पुरा और द्वारापुरा के मध्य कट की माँग की है। उन्होंने कांग्रेस विधायक जी आर खटाणा को चेतावनी दी है कि अगर उनकी माँगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो वे मिलकर राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विरोध करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की यात्रा के बीच में आने वाली दीवारों पर काली स्याही से लिखा है, “राहुल गाँधी GO BACK, जितेंद्र मेघवाल को न्याय दो। कार्तिक भील को न्याय दो। इंद्र कुमार मेघवाल को न्याय दो। ओमप्रकाश रैगर को न्याय दो।” बताया जा रहा है कि ‘भीम आर्मी’ ने राहुल के खिलाफ ये नारे लिखवाए हैं।

उधर दौसा के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने सभा का आयोजन किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र में एक भी कट नहीं दिया गया, जबकि विश्व प्रसिद्ध आभानेरी की चाँद बावड़ी बाँदीकुई क्षेत्र में स्थित है। वहीं दिल्ली से मेहँदीपुर बालाजी आने-जाने वाले लोग भी बड़ी तादाद में यहाँ से होकर आते हैं, लेकिन इस क्षेत्र में हाईवे पर कट नहीं होने से उन्हें परेशानी होगी और उनको घूमकर आना पड़ेगा। ऐसे में यहाँ कट देना बेहद जरूरी है।

ग्रामीणों की सभा में पहुँचे कांग्रेस विधायक जी आर खटाणा को भी उनके विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने फोन पर दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा से बात की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। जसकौर मीणा ने लोगों को फोन पर भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को वह लोकसभा में उठाएँगी और उम्मीद है कि जल्द इसका समाधान भी होगा।

राजस्थान में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और उनकी बेटी मिराया वाड्रा भी नजर आईं।

राजस्थान में कांग्रेस का ‘कर्जमाफी मॉडल’ : लोन न चुकाने पर नीलाम कर दी किसान की जमीन

                                                                                                                                                                                                             साभार: न्यूज18
मोदी सरकार द्वारा कृषि कानून लाने के विरुद्ध समस्त मोदी विरोधी एकजुट होकर हंगामा भरपा रहे थे। लखीमपुर जैसी दुर्घटना पंजाब में होने पर आन्दोलनजीवियों से लेकर मीडिया तक खामोश रहे। और अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के किसानों की कर्ज माफी (Farmer loan waiver) से लेकर उनके विकास के लिए किए गए बड़े-बड़े दावे खोखले साबित होने पर भी राकेश टिकैत और अन्य आन्दोलनजीवियों ने चुप्पी साधि हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा में कर्ज नहीं चुका पाने के कारण एक किसान की जमीन को नीलाम (Land Auctioned) कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कर्ज में डूबे किसान की जमीन को पहले कुर्क किया गया और फिर मंगलवार (18 जनवरी 2022) को उसे नीलाम कर दिया गया।

किसान अपनी जमीन के नीलाम होने पर रोता-बिलखता रहा, लेकिन किसी को भी उस पर दया नहीं आई। किसान का कहना है कि उसका परिवार इसी जमीन पर निर्भर था। अब वे कहाँ जाएँ अपने परिवार को कैसे पालें? ऐसे में किसान के परिवार के सदस्य आत्महत्या करने तक की बात कह रहे हैं। जमीन नीलाम होने के बाद से किसान और उसका परिवार सदमे में है।

जानकारी के अनुसार, दौसा जिले की जामुन की ढाणी निवासी कजोड़ मीणा ने रामगढ़ पचवारा के राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक से केसीसी का लोन लिया था। वर्ष 2017 के बाद किसान ने 7 लाख रुपए से अधिक का कर्ज नहीं चुका पाया। कुछ समय बाद कजोड़ मीणा की मौत हो गई। इसके बाद बैंक ने मृतक किसान के पुत्र राजू लाल और पप्पू लाल को कर्ज चुकाने के लिए कई बार नोटिस दिया, लेकिन किसान का परिवार आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण केसीसी लोन जमा नहीं करा पाया। उन्हें सरकार द्वारा किए गए ऋण माफी के वादे से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो टूट गईं।

समाचार एजेंसी एएनआई से किसान के बेटे पप्पू लाल ने बताया, “हमारे पिता ने कर्ज लिया था और वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। हम कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। हमने बैंक से भी अनुरोध किया कि वह हमें ​कर्ज चुकाने के लिए कुछ वक्त और दें, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।”

वहीं, इस मामले को लेकर एसडीएम मिथलेश मीणा का कहना है कि किसान ने राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन वह उसे चुकाने में असफल रहा। बैंक ने उन्हें सेटलमेंट के लिए भी बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुए इसलिए कानून के तहत उनकी जमीन नीलाम कर दी गई है।

किसान कजोड़ मीणा की करीब 15 बीघा 2 बिस्वा जमीन को 46 लाख 51 हजार रुपए में नीलाम किया गया है। नीलामी की प्रक्रिया तहसील कार्यालय में पूरी की गई।