Showing posts with label #I can kill Modi. Show all posts
Showing posts with label #I can kill Modi. Show all posts

‘मैं मोदी को मार सकता हूँ, गाली भी दे सकता हूँ’: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का रैली में विवादित बयान

महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्‍यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वि‍वादित बयान दिया है। भंडारा जिले में एक प्रचार रैली के दौरान रविवार (16 जनवरी 2022) को पटोले ने कहा, “मैं मोदी को मार सकता हूँ और उनको गाली भी दे सकता हूँ।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भंडारा जिले में मंगलवार(18 जनवरी) को जि‍ला परिषद का चुनाव होना है।

पंजाब में कांग्रेस की सरकार के होते, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक और अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का मोदी के विरुद्ध विवादित बयान पर पार्टी यदि पटोले पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करती, तो कांग्रेस को आतंकवाद की बलि बने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी की मृत्यु पर चुनावों में सहानुभूति भी नहीं लेनी चाहिए। जो पार्टी अपने दो प्रधानमंत्री खोने के बाद भी वर्तमान प्रधानमंत्री को मारने की बात करे और पार्टी गंभीरता से न लेने का मतलब भी समझा जा सकता है। किसका अंत किस तरह होगा यह विधाता के हाथ है, लेकिन कांग्रेस द्वारा अपने अध्यक्ष पर कोई कानूनी कार्यवाही न करने का स्पष्ट अर्थ होगा, देश से कांग्रेस का सफाया। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रचार रैली के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं बहस क्यों कर रहा हूँ। मैं पिछले 30 साल से राजनीति में सक्रिय हूँ, लेकिन एक भी स्कूल मेरे नाम पर नहीं है। मैं हमेशा सबकी मदद करता हूँ। मैं मोदी को मार सकता हूँ, उन्हें गाली भी दे सकता हूँ। इसलिए मोदी मेरे खिलाफ प्रचार करने आए। एक ईमानदार नेतृत्व आपके समक्ष खड़ा है।”

वहीं, नाना पटोले के आपत्तिजनक बयान को लेकर विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। प्रवीण दरेकर ने कहा क‍ि पीएम मोदी को लेकर पटोले का बयान सही नहीं है। इस मामले की जाँच होनी चाहिए। गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों के कारण नाना पटोले अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह कई बार महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर बयान देकर उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ा चुके हैं।

अवलोकन करें:-

‘नहीं करने देंगे PM मोदी सुरक्षा चूक की जाँच’: जस्टिस इंदु मल्होत्रा को SFJ की धमकी, वकीलों से कहा –

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘नहीं करने देंगे PM मोदी सुरक्षा चूक की जाँच’: जस्टिस इंदु मल्होत्रा को SFJ की धमकी, वकीलों से कहा –

ये वही नाना पटोले हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बगावत करने के बाद भाजपा छोड़ दी थी और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पटोले वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से जीत कर सांसद बने थे। दिसम्बर 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव से ऐन पहले नाना पटोले ने पार्टी से बगावत कर दी थी। उन्होंने न सिर्फ़ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता, बल्कि लोकसभा से भी इस्तीफा दे दिया था।