Showing posts with label #IAS. Show all posts
Showing posts with label #IAS. Show all posts

उत्तर प्रदेश : 70 साल के रिटायर्ड IAS अब्बा ने आधी उम्र की युवती से किया निकाह, सौतेले बेटे और दामाद ने कर दिया बलात्कार

दूसरा निकाह करने वाले कश्मीर कैडर के रिटायर्ड IAS के बेटे पर अपनी सौतेली अम्मी को बंधक बना कर रेप करने का आरोप (प्रतीकात्मक चित्र- AI/Gencraft)
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक रिटायर्ड IAS की दूसरी पत्नी ने अपने साथ रेप और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। मंगलवार (9 जुलाई, 2024) को दी गई इस शिकायत में पीड़िता ने अपने सौतेले बेटे सहित ससुराल के 6 सदस्यों को नामजद किया है। आरोप है कि पीड़िता से दहेज़ की माँग की जा रही थी। मामला कश्मीर के बांदीपुरा से संबंधित था। लखनऊ पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इस केस को कश्मीर ट्रांसफर कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला लखनऊ के थाना क्षेत्र गाजीपुर का है। यहाँ मंगलवार को खुद को कश्मीर के बांदीपुरा की निवासिनी बताते हुए 35 वर्षीया पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। रिटायर्ड IAS कश्मीर कैडर के हैं। साल 2010 में वो रिटायर हो गए थे। 2018 में उनकी पहली पत्नी का इंतकाल हो गया था। इस पत्नी से उनके 4 बच्चे हैं। नवंबर 2020 में उन्होंने बांदीपुरा के शक्तिनगर की रहने वाली पीड़िता से दूसरा निकाह किया था। कुछ दिनों तक सब सही चला लेकिन बाद में रिश्तों में तनाव आ गया।

महिला का आरोप है कि पूर्व IAS के साथ उनके बेटे-बेटी और एक दामाद भी आए दिन दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया करते थे। माँग पूरी न होने पर पीड़िता की पिटाई की जाती थी। आरोप है कि अप्रैल 2024 में पूर्व IAS के बेटे और दामाद ने मिल कर पीड़िता को बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों ने महिला से बलात्कार किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई की जाती थी। बकौल पीड़िता, वह 5 दिनों तक बंधक बन कर अपने ही सौतेले बेटे और दामाद के बलात्कार का शिकार होती रही।

जैसे-तैसे पीड़िता ने खुद को आरोपितों के चंगुल से मुक्त करवाया और पुलिस तक पहुँची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कुल 6 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। FIR में पूर्व IAS, उनके बेटे और दामाद के साथ कुल 6 आरोपित बनाए गए हैं। पीड़िता ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। घटनास्थल कश्मीर का बांदीपुरा का निकला। लखनऊ पुलिस ने आगे की जाँच व कार्रवाई के लिए केस को कश्मीर ट्रांसफर कर दिया है।

गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर विकास राय ने मीडिया से बात करते हुए इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

अंडमान और निकोबार : सीनियर IAS के यहाँ ‘सेक्स के बदले जॉब’: सरकारी बंगले पर 20 लड़कियों के आने-जाने का इंतजाम

 
                      अंडमान निकोबार के पूर्व प्रमुख सचिव IAS जितेंद्र नारायण (जिन्हें सम्मानित किया जा रहा, 

                                                                                                  फोटो साभार: @jitendra_narain)
अंडमान और निकोबार के पूर्व चीफ सेक्रेटरी जितेंद्र नारायण के खिलाफ एक युवती ने इसी माह यौन शोषण का आरोप लगाया। पीड़िता ने इसी मामले में वहाँ के लेबर कमिश्नर आरएल ऋषि को भी नामजद किया था। इस मामले की जाँच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 16 अक्टूबर 2022 को SIT का गठन किया था। अब SIT ने अपनी जाँच में ‘जॉब के बदले सेक्स’ की तरफ इशारा किया है।

इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक जाँच दल को जानकारी मिली है कि केस में आरोपित पूर्व प्रमुख सचिव जितेंद्र नारायण के घर पर लगभग 20 अलग-अलग लड़कियों को ले जाया गया था। कहा जा रहा है कि इसमें कुछ लड़कियों को नौकरी भी मिली थी। पूर्व चीफ सेक्रेटरी का यह आवास पोर्ट ब्लेयर में स्थित है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में SIT द्वारा दर्ज गवाहों के बयान भी इसी तरफ इशारा करते हैं। इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि गवाहों के मुताबिक उन्हें लड़कियों को रिसीव करने और छोड़ने के आदेशों के साथ बीच में रेस्टोरेंट से खाना भी लाने के निर्देश प्रमुख सचिव के बंगले से मिले थे।

आरोपों की पुष्टि के लिए यह बताया जा रहा है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में 2 अलग-अलग तारीखों का भी उल्लेख किया है। पीड़िता का दावा है कि उन 2 तारीख़ों को उसे चीफ सेक्रेटरी के आवास पर बुलाया गया था। हालाँकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रमुख्य सचिव के घर में लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया गया है। कहा ये भी जा रहा है कि IAS अधिकारी के दिल्ली ट्रांसफर होने के दौरान आवास पर लगे DVR को भी हटा दिया गया है।

अंडमान और निकोबार के पूर्व चीफ सेक्रेटरी जितेंद्र नारायण यह दावा कर रहे हैं कि पीड़ित महिला द्वारा FIR में बताई गई तारीखों पर वो पोर्ट ब्लेयर के बजाए दिल्ली में थे। अपने दावों के समर्थन में पूर्व प्रमुख सचिव हवाई जहाज के टिकटों और दिल्ली में पहले से एपॉइंटमेंट होने की जानकारी दे रहे।

पूर्व प्रमुख सचिव जितेंद्र नारायण 14 नवम्बर तक अंतरिम जमानत पर हैं। उनके खिलाफ पोर्ट ब्लेयर से गैर जमानती वारंट भी जारी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता प्रमुख सचिव की अंतरिम जमानत ख़ारिज करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

जितेंद्र नारायण AGMUT कैडर के 1990 बैच के IAS ऑफिसर हैं। 21 वर्षीया पीड़िता द्वारा उन पर रेप के आरोपों के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले 28 अक्टूबर को उनकी SIT के आगे पेशी हो सकती है। हालाँकि IAS जितेंद्र नारायण ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। महिला की शिकायत को उन्होंने अपने खिलाफ साजिश बताते हुए मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती भी दी है।