Showing posts with label #raping stepmother. Show all posts
Showing posts with label #raping stepmother. Show all posts

उत्तर प्रदेश : 70 साल के रिटायर्ड IAS अब्बा ने आधी उम्र की युवती से किया निकाह, सौतेले बेटे और दामाद ने कर दिया बलात्कार

दूसरा निकाह करने वाले कश्मीर कैडर के रिटायर्ड IAS के बेटे पर अपनी सौतेली अम्मी को बंधक बना कर रेप करने का आरोप (प्रतीकात्मक चित्र- AI/Gencraft)
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक रिटायर्ड IAS की दूसरी पत्नी ने अपने साथ रेप और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। मंगलवार (9 जुलाई, 2024) को दी गई इस शिकायत में पीड़िता ने अपने सौतेले बेटे सहित ससुराल के 6 सदस्यों को नामजद किया है। आरोप है कि पीड़िता से दहेज़ की माँग की जा रही थी। मामला कश्मीर के बांदीपुरा से संबंधित था। लखनऊ पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इस केस को कश्मीर ट्रांसफर कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला लखनऊ के थाना क्षेत्र गाजीपुर का है। यहाँ मंगलवार को खुद को कश्मीर के बांदीपुरा की निवासिनी बताते हुए 35 वर्षीया पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। रिटायर्ड IAS कश्मीर कैडर के हैं। साल 2010 में वो रिटायर हो गए थे। 2018 में उनकी पहली पत्नी का इंतकाल हो गया था। इस पत्नी से उनके 4 बच्चे हैं। नवंबर 2020 में उन्होंने बांदीपुरा के शक्तिनगर की रहने वाली पीड़िता से दूसरा निकाह किया था। कुछ दिनों तक सब सही चला लेकिन बाद में रिश्तों में तनाव आ गया।

महिला का आरोप है कि पूर्व IAS के साथ उनके बेटे-बेटी और एक दामाद भी आए दिन दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया करते थे। माँग पूरी न होने पर पीड़िता की पिटाई की जाती थी। आरोप है कि अप्रैल 2024 में पूर्व IAS के बेटे और दामाद ने मिल कर पीड़िता को बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों ने महिला से बलात्कार किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई की जाती थी। बकौल पीड़िता, वह 5 दिनों तक बंधक बन कर अपने ही सौतेले बेटे और दामाद के बलात्कार का शिकार होती रही।

जैसे-तैसे पीड़िता ने खुद को आरोपितों के चंगुल से मुक्त करवाया और पुलिस तक पहुँची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कुल 6 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। FIR में पूर्व IAS, उनके बेटे और दामाद के साथ कुल 6 आरोपित बनाए गए हैं। पीड़िता ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। घटनास्थल कश्मीर का बांदीपुरा का निकला। लखनऊ पुलिस ने आगे की जाँच व कार्रवाई के लिए केस को कश्मीर ट्रांसफर कर दिया है।

गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर विकास राय ने मीडिया से बात करते हुए इस कार्रवाई की पुष्टि की है।