Showing posts with label #Jaish chief masood azhar. Show all posts
Showing posts with label #Jaish chief masood azhar. Show all posts

“We make world’s best suicide bombers” : फवाद चौधरी, पाकिस्‍तान के विज्ञान और टेक्‍नॉलजी मंत्री

फवाद चौधरी
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय करने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान सोशल मीडिया पर ट्रोल आर्मी बनकर रह गई है। इस काम में पाकिस्तान के बच्चे से लेकर वहाँ की सरकार के मंत्री तक शामिल हैं। हालाँकि पाकिस्तान में भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो पाकिस्तान के मंत्रियों की बेवकूफी पर शर्मिंदा हैं।
इस बार भारत के मिशन चंद्रयान पर हुए ‘ट्वीट वॉर’ की शुरुआत पाकिस्‍तान के विज्ञान और टेक्‍नॉलजी मंत्री फवाद चौधरी ने की है। लेकिन उनका दाँव उल्टा पड़ गया। न सिर्फ चंद्रयान पर उन्हें जम कर गालियाँ पड़ीं बल्कि उनका 2013 का एक ऐसा ट्वीट ढूँढ लाया गया, जिससे वो पूरी दुनिया के लिए मनोरंजन का जरिया बन गए हैं।
भागवत गीता में लिखा है, "विनाश काले, विपरीत बुद्धि", जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर शत-प्रतिशत सटीक बैठ रही है। इमरान से पूर्व जितने भी प्रधानमंत्री रहे, सबको मालूम था, कि पाकिस्तान में फौज के संरक्षण में आतंकवाद पल रहा है, लेकिन किसी ने अपना मुँह नहीं खोला। विपरीत इसके भारत पर ही आरोप लगाते रहे, परन्तु क्रिकेटर से नेता बने इमरान ने सबकुछ गुड़-गोबर कर दिया। एक तरफ, पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स (FATF) की तरफ से आतंकी गतिविधियों को समाप्त करने की चेतावनी मिली होने बावजूद अमेरिका में स्पष्ट बोल दिया कि "पाकिस्तान में 40 के करीब आतंकी संगठन और 40,000 आतंकी सक्रीय हैं।" इमरान के इस वयक्तत्व ने सिद्ध कर दिया कि पाकिस्तान ही आतंकवाद की आरामगृह है और पाकिस्तान सरकार आतंकवाद को समाप्त करने में पूर्णरूप से असफल है। 
आज(सितम्बर 9) बैंकॉक में होने वाली FATF की होने वाली मीटिंग में पाकिस्तान ब्लैकलिस्टेड होता है, उस स्थिति में आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान को अब कौन और किस आधार पर वित्तीय सहायता देगा? यानि पाकिस्तान क्या भुखमरी का शिकार होगा? आतंकवाद पर किसी भी तरह की रोकथाम पर पाकिस्तान कोई कार्यवाही करने की बजाए, उसके विज्ञान और टेक्नोलॉजी मंत्री “We make world’s best suicide bombers” जैसी बयानबाज़ी कर रहे हैं, जो सिद्ध करता है कि पाकिस्तान सरकार को अपने देश और जनता की लेशमात्र भी चिन्ता नहीं। 
समाचार यह भी है कि पाकिस्तान की बदहाली को दूर करने चीन पाकिस्तान में निवेश करने जा रहा है, संभव है, चीन के इस तरह समर्थन से विश्व के अन्य देशों से चीन व्यापार को झटका भी लग सकता है, उस स्थिति में पाकिस्तान की तरह चीन भी आर्थिक संकट के जाल में फंस सकता है। दूसरे, बैंकॉक में FATF की होने वाली मीटिंग में यदि पाकिस्तान ब्लैकलिस्टेड होने पर भी क्या चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा? देखते हैं, भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है?
हिन्दुस्तान टाइम्स, सितम्बर 9, 2019 
चर्चा यह भी सुनने में आ रही कि भारत में आतंकवाद फ़ैलाने के लिए चुपचाप आतंकवादी सरगना अज़हर को रिहा कर दिया है। वह भी उस समय जब पाकिस्तान का भविष्य दांव पर है। पाकिस्तान सरकार के पास बहुत समय था, देशहित में चाहता तो बैंकॉक में होने वाली मीटिंग तक आँखों में धूल झोंकने के लिए समस्त आतंकवादी सरगनाओं को जेलों में डालकर झूठे मुकदमें दर्ज कर, देश को मुसीबत से बचा सकता था, लेकिन विधि के विधान को कौन रोक सकता है। जिस आतंकवाद की आड़ में पाकिस्तान भारत को इस्लामिक बनाने की कवायद में जुटा हुआ था, वही आतंकवाद पाकिस्तान को खा गया और इस पर निम्न शेर स्मरण होता है, जो भागवत गीता के सन्देश की भाँति सत्य सिद्ध हो रहा है:-
"पहने थे हार, गला अपना सजाने को,बन गए हैं सांप, आज हमें डस जाने को।"   
पाकिस्‍तान के विज्ञान और टेक्‍नॉलजी मंत्री फवाद चौधरी ने नवंबर 06, 2013 को एक ट्वीट में लिखा था- “We make world’s best suicide bombers” यानी, “हम दुनिया के सबसे बेहतरीन आत्मघाती बम बनाते हैं।”
फवाद खान के इस ट्वीट के सामने आते ही ट्विटर यूजर्स ने उनका जमकर मजाक बनाया और फवाद खान ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद ट्विटर यूज़र्स ने फवाद खान की जमकर क्लास लगाई और अपनी प्रतिक्रियाएँ कुछ इस तरह से दी-

ट्विटर यूजर @rose_k01 ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए फवाद खान के लिए लिखा- “क्या हुआ ट्वीट क्यों डिलीट कर दिया मियाँ? आपने सुसाइड बम बनाने के पाकिस्तान के मुख्य पेशे के बारे में बताने वाला ट्वीट डिलीट क्यों किया?”
ऑपइंडिया CEO राहुल रौशन ने भी इसका मजाक बनाते हुए ट्वीट में लिखा- “Endians ने पाकिस्तान की विज्ञान और तकनीकी में हासिल की हुई उपलब्धियों को बताने वाले ट्वीट को डिलीट करने के लिए उसे मजबूर किया।”



जम्‍मू-कश्‍मीर पर भारत के फैसले से बौखलाए पाकिस्‍तान के नेता और मंत्री लगातार अपनी इन्हीं हरकतों की वजह से हास्य का विषय बन चुके हैं। इसी क्रम में कुछ समय पहले ही पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता आसिफ गफूर ने भी भारत पर निशाना साधने की कोशिश की थी लेकिन खुद ही मजाक बन गए। गफूर ने भारत के चंद्रयान-2 पर 900 करोड़ रुपए के खर्च को 900 अरब बता दिया।
इससे पहले भी चंद्रमा की सतह से ठीक पहले ‘विक्रम’ के खो जाने के एक ट्वीट पर फवाद चौधरी ने लिखा- “जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना….डियर इंडिया।”
फवाद चौधरी ने एक भारतीय ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए लिखा- “सो जा भाई, चंद्रमा की बजाय मुंबई में उतर गया खिलौना।” पाकिस्‍तानी मंत्री फवाद चौधरी के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कॉमेंट की बाढ़ सी आ गई।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भागवत गीता में लिखा है, "विनाश काले, विपरीत बुद्धि", जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर शत-प्रतिशत सटीक बैठ र.....

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों, मानवीय मूल्यों और मानवीय स्वतंत्रता के नाम पर चलने वाल...

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जो दूसरों के उपर ताक-झांक करते हैं उन्हें सबसे पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाह...

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जम्मू-कश्मीर की शांति आतंकियों को रास नहीं आ रही है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में कुछ छिटपुट घटनाओं के ब....

एक यूजर ‘बाला’ ने लिखा- “तुम पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो। जाओ और दुनिया के हरेक राजधानी में भीख माँगने का काम जारी रखो।”

ट्रंप का मोदी सरकार को दो टूक जवाब, अमेरिका का दें साथ नहीं तो मसूद अजहर मामले में धोना पड़ेगा हाथ

Trump's answer to Modi's government will be answered, America will not be allowed to go to Masood Azhar case in the handsवाशिंगटन की ओर से दिल्ली को ईरान से तेल खरीद मामले में सख्त संदेश पहु्ंचा दिया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत को चुनाव करना है कि उसे ईरान से तेल खरीदना है या फिर मसूद अजहर पर प्रतिबंध के मामले में अमेरिकी मदद चाहिए। दूसरे अर्थों में इसका यही मतलब निकाला जा सकता है कि भारत में चुनावों का लाभ उठाकर, अमेरिका भारत को ब्लैकमेल कर रहा है। 

अमेरिकी भारत से ईरान से तेल आयात बंद करने की अपील 

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वो पुलवामा हमले के बाद मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर साथ दे रहे हैं। अमेरिका का कहना है कि उसने ब्रिटेन,फ्रांस जैसे देशों के साथ मिलकर मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की ग्लोबल आतंकी लिस्ट में शामिल करने की भरपूर कोशिश की है, जो आगे भी जारी रहेगी। अगर भारत अमेरिकी स्टैंड के साथ खड़ा होता है। अमेरिका ने मांग की है कि भारत को अमेरिका का साथ देते हुए ईरान से तेल आयात रोक देना चाहिए। अमेरिका का मानना है कि भी आंतकवादी नेटवर्क को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में भारत को आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिकी रुख के साथ खड़ा होना चाहिए। 

चाबहार पोर्ट के निर्माण पर प्रतिबंध नहीं

नई दिल्ली के साथ बातचीत ने अमेरिकी प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि ईरान पर प्रतिबंधों का असर चाबहार पोर्ट के निर्माण पर नहीं लागू होगा। चाबहार पोर्ट का निर्माण पहले की तरह जारी रहेगा। बता दें चाबहार पोर्ट भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच ट्रेड का बड़ा जरिया है। इससे पाकिस्तान रुट की जरुरत नहीं पड़ती है।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
अमेरिका के ईरान प्रतिबंधों से भारत को राहत देने से इनकार के बाद अब सऊदी अरब ने भी बड़ी झटका दिया है। दरअसल सऊदी अरब .....

2 मई से भारत ईरान से नहीं खरीद पाएगा तेल 

भारत को ईरान से तेल खरीदने की मिली छूट 1 मई 2019 से खत्म हो रही है। 2 मई के बाद से भारत ईरान से तेल नहीं खरीद सकेगा। ऐसा करके अमेरिका ईरान पर अधिकतम दबाव बनाना चाहता है।  

लश्कर ने दी रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

चीन को चेतावनी पर बोला पाकिस्‍तान, 'मसूद अजहर पर किसी के दबाव में नहीं आएंगे'
मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के मामले पर पाकिस्तान किसी के भी ‘दबाव’ में नहीं आएगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने अप्रैल 18 को यह बात कही
फैसल का यह बयान चीन के उन रपटों को खारिज करने के बाद आया है जिसमें यह कहा गया था कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने चीन को अल्टीमेटम दिया है कि वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के मसले पर अपने ‘तकनीकी रोक’ को हटा ले
भारत में मोदी विरोधी पाकिस्तान के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों का विरोध कर रहे हैं, जबकि विश्व मोदी की विदेश कूटनीति का कायल है।  
'मसूद अजहर पर किसी के दबाव में नहीं आएंगे' : चीन को चेतावनी पर बोला पाकिस्‍तान 
फैसल ने कहा कि अजहर पर पाकिस्तान का रुख स्पष्ट है भारत का आरोप है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित अजहर के जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे 
अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर चीन द्वारा तकनीकी रोक लगाए जाने के मसले पर फैसल ने कहा, ‘‘इस मामले में पाकिस्तान जो भी निर्णय करेगा वह उसके राष्ट्रहित में होगा पाकिस्तान इसमें किसी के दबाव में नहीं आएगा’’ चीन ने अप्रैल 17 को उन खबरों को खारिज कर दिया कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने इस मामले पर उसे अल्टीमेटम दिया है 
लश्कर ने दी रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी
लश्कर ने दी रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी
रुड़की समेत दो दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिली हैलश्कर एरिया कमांडर के नाम से रुड़की स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 18 देर रात एक धमकी भरा पत्र मिला है इस पत्र में उत्तराखण्ड की रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है 
तारीख को भी किया तय
रुड़की स्टेशन अधीक्षक को जो चिट्ठी मिली है, उसमें 10 रेलवे स्टेशनों को 6 मई की तारीख को बम से उड़ाएंगे
 धमकी भरा पत्र मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने इस मामले की जानकारी उत्तराखण्ज पुलिस को दी है फिलहाल पुलिस सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है 

बिहार : RJD विधायक ने आतंकी मसूद को कहा ‘साहब’


आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
एक तरफ मोदी सरकार ने आतंकियों पर शिकंजा कसा हुआ है, तो दूसरी तरफ आतंकवाद समर्थक आतंकियों को "साहब" कहकर सम्बोधित कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे, विपरीत इसके आतंकियों को सम्मान देने से प्रमाणित होता है कि देश में आतंकवाद फ़ैलाने में इन्ही जैसे जयचन्दों का हाथ है। किसी भी सदन के सदस्य बनने पर शपथ भारतीय संविधान की लेते हैं, परन्तु काम देश के दुश्मनों के लिए करते हैं। 
बिहार में फिर एक राजनेता ने विवादित बयान दिया है। किशनगंज में एक जनसभा के दौरान राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के बायसी से विधायक हाजी सुभान ने आतंकी सगठन जैश-ए-मोहम्‍मद’ के सरगना मसूद अजहर को ‘साहब’ कह डाला। घटना के दौरान राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव मंच पर मौजूद थे। अब इस घटना पर सियासत गर्म हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि आतंकियों का महिमामंडन करना राजद-कांग्रेस का संस्‍कार दिखाता है। किशनगंज लोकसभा सीट अल्‍पसंख्‍यक बहुल है। यहां से जदयू ने महमूद अशरफ को उम्मीदवार बनाया है। यहां दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वाेटिंग होनी है।
विधायक ने कही ये बात
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के क्रम में विवादित बयानों का सिलसिला तेज है। इस क्रम में किशनगंज में राजद की जनसभा के दौरान विधायक हाजी सुभान ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को साहब कह डाला। उन्‍होंने कहा कि इंटनरशनल आतंकी घोषित करने को मसूद अजहर साहब को चीन ने वीटो लगाया। चीन ने वीटो लगाया कि वह आतंकवादी नहीं है और वह इंटरनशनल आतंकवादियों की लिस्ट में नहीं आया। उन्‍होंने आगे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार पाकिस्‍तान की बात करते हैं, चीन के बारे में कुछ भी नहीं बोलते हैं।

बयान के विरोध में गरमाई राजनीति
विधायक के इस बयान से बिहार में राजनीति गर्म हो गई है। जदयू के प्रवक्‍ता अजय आलोक कहते हैं कि ऐसे लोग ही देश तोड़ने का काम करते हैं। आतंकियों का महिमा-मंडन तो कांग्रेस कर पुरानी आदत है। आतंकियों के लिए जब सोनिया गांधी रोने लगतीं हैं, जब दिग्विजय सिंह उनका महिमा मंडन करते हैं, जो बेचारे विधायक की क्‍या बात करें।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय ने कहा कि आंतकी को आदर देना तेजस्‍वी व उनके विधायकों का संसकार दिखाता है। घटना तेजस्‍वी के सामने हुई, लेकिन उन्‍होेंने आपत्ति तक दर्ज नहीं की।
पुलवामा हमले में जैश का था हाथविदित हो कि बीते 14 फरवरी को जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की जिम्‍मेदारी जैश-ए-मोहम्‍मद ने ही ली थी। इस आतंकी संगठन का पठानकोट व संसद समेत कई बड़े आतंकी हमलों में हाथ रहा है।

फ्रांस के बाद अब जर्मनी भी लगाएगा मसूद अजहर पर प्रतिबंध!

जैश-ए मोहम्मद चीफ को मसूद अजहर को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित करने की भारत की चौथी कोशिश को चीन ने परवान नहीं चढ़ने दी और एक बार फिर अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान का साथ देते हुए मसूद अजहर को बचा लिया था। वहीं फ्रांस ने मसूद अजहर की फ्रांस स्थित सभी संपत्तियों को जब्त करने का फैसला किया, अब मसूद मामले पर भारत को अब बड़ी कूटनीतिक सफलता हासिल हुई है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भारत के समर्थन में आगे आते हुए जर्मनी ने भी अब संकेत दिए हैं कि वो आतंकी सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगा सकता है। फ्रांस का कहना है कि इसमें दो मत नहीं कि मसूद अजहर आतंकी है और वो विश्व शांति के लिए खतरा है वैसै ही जर्मनी का भी मानना है कि वो विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा है माना जा रहा है कि जर्मनी भी मसूद की संपत्तियां जब्त करेगा।
जर्मनी के रूख के बाद भी क्या चीन देगा मसूद का साथ?
मसूद अजहर पर फ्रांस के बाद अब जर्मनी का जो रूख सामने आया है उसके बाद क्या अब भी चीन मसूद अजहर को बचाएगा ये बड़ा सवाल बना हुआ है। वहीं चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी बात रखते हुए कहा था कि अभी इस बात के पुख्ता सबूत नहीं है कि वो विश्व शांति के लिए खतरा बना हुआ है। चीन के इस कदम का  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के राजनयिकों ने निराशा जताया था। 

चीन को चेतावनी देते हुए राजनयिकों ने कहा था कि अगर चीन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के रास्ते में रुकावट बनेगा तो दूसरे कदम उठाए जाएंगे। अगर चीन इस कार्य में बाधा पैदा करना जारी रखता है, तो जिम्मेदार सदस्य देश, सुरक्षा परिषद में अन्य कदम उठाने पर मजबूर हो सकते हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। 
फ्रांस की सरकार अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाई थी
गौरतलब है कि जैश सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए जाने के मुद्दे पर चीन का पुराना रुख ही इस दफा भी सामने आया था। चीन ने चौथी बार टेक्निकल होल्ड को आधार बना कर यूएनएससी की 1267 लिस्ट पर वीटो लगा दिया था।

अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार भारत में मोदी विरोधी पहले सर्जिकल स्ट्राइक और अब बालाकोट में एयर स्ट्राइक के सबूत मा....

इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार ने अपने संपादकीय में मार्च 18 को कहा कि पाकिस्तान और चीन क....

लेकिन फ्रांस ने मसूद अजहर पर कड़ी कार्रवाई की थी और 27 फरवरी को फ्रांस की सरकार ने अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाया था।यूएनएससी में चर्चा के बाद वीटो पावर प्राप्त देशों से आपत्ति दर्ज कराने के लिए 13 मार्च का समय दिया था। चीन ने 13 मार्च को समय सीमा समाप्त होने से ठीक एक घंटे पहले वीटो लगा दिया था।

दिल्ली के सभी थोक बाजार में एक साथ लग गई चीन के सामान की होली, करोड़ों का माल स्वाह

Holi of Chinese goods burnt in Delhi Marketआर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
हाल ही में चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में चौथी बार मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर वीटो का उपयोग करने और एक लम्बे अर्से से पाकिस्तान की हर प्रकार की मदद करने पर देशवासियों का चीन के प्रति गुस्सा प्रकट करने के लिए देश के व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आवाहन पर आज दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बारा चौक पर व्यापारियों, हॉकर्स, छोटे कारोबारियों और ग्राहकों ने चीनी सामानों की होली जलाई। भारत में बड़े पैमाने पर चीनी सामान का उपयोग होता है। हर त्योहार के पहले चीनी सामान से बाजार अटे रहते हैं। चीनी सामान सस्ता होने के कारण भारत में बिकता है। दिल्ली सहित देश भर के विभिन्न राज्यों में व्यापारी संगठनो ने 1500 से अधिक स्थानों पर चीनी वस्तुओं की होली जलाई और चीन के बने सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के चौकीदार है और इस दृष्टि से अब भारत में चीन के व्यापार को और अधिक पनपने नहीं दिया जाएगा । जो भी देश भारत की सुरक्षा के खिलाफ खड़ा होगा व्यापारी उसका बहिष्कार करेंगे
लगभग एक वर्ष पूर्व चीनी उत्पाद के विरोध
में हुई स्वदेशी जागरण मंच की गोष्ठी  
व्यापारिक संगठनों को अब यह निर्णय करना होगा कि "भविष्य में भी जब तक चीन आतंकवाद और आतंकवाद को पालने वाले देश पाकिस्तान का समर्थन करता रहेगा, भारत में चीन से एक सुई तक नहीं आएगी।"  तब इस होली का होगा देश को लाभ, अन्यथा चीन से सामान मँगवाकर जला देने से चीन को तो कीमत मिल गयी, उसकी तरफ से सामान जलाओ, दान करो या फिर महँगा या सस्ता बेचो, चीन को अपने मॉल की कीमत मिल गयी।  

China Holiतोड़ेगा चीन की आर्थिक कमर


देश भर में व्यापारियों ने बेहद उत्साह और जबरदस्त रोष के साथ चीनी सामान की होली जलाते हुए चीन को कड़ा सन्देश दिया  राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम बाज़ार और चीनी सामान के हब के रूप में जाने वाले सदर बाजार के बारा टूटी चौक पर दिल्ली के विभिन्न भागों के हजारों व्यापारियों, लघु उद्यमिओं, हॉकर्स, उपभोक्ताओं आदि ने चीन के बने सामान का एक टीला बनाकर उसकी होली जलाई और नारे लगाते हुए चीन को चेतावनी दी की फॉर भारत में पाकिस्तान द्वारा चलाई जा रही आतंकी गतिविधियों में पाक की मदद करना बंद करे नहीं तो भारत का व्यापार जो चीन के लिए विश्व का सबसे बड़ा बाज़ार है के व्यापारी भारतीय बाज़ार से चीन को खदेड़ देंगे ! प्रर्दशनकारी व्यापारी अपने हाथों में पत्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था " भारत को सोने की चिड़िया बनाना है - अब चीन को बाजार से हटाना है ", " पाक समर्थक चीन को सबक-चीनी सामान का बहिष्कार ", " चीन से बने सामान को खरीदना या बेचना - अपने जवानों का उत्साह कम करना ", "चीनी सामान का बहिष्कार -तोड़ेगा चीन की आर्थिक कमर " जैसे पट्टियों द्वारा अपने रोष और आक्रोश का प्रदर्शन कर रहे थे

व्यापारियों ने कहा, हम हैं आर्थिक चौकीदार, नहीं पनपने देंगे चीन का व्यापार

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की चीन की पाकिस्तान समर्थक करतूतों से देश के व्यापारी बेहद नाराज़ है ! परोक्ष रूप से चीन भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की मदद करता है ! उन्होंने सरकार से मांग की की अब चीन को सबक सिखाने की बेहद जरूरत है और उसके लिए चीन से हो रहे व्यापार पर कुछ आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने चाहिए । उन्होंने कहा की चीन से ज्यादातर सामान में खिलोने, त्योहारी वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, हार्डवेयर, कुछ वस्तुओं का रॉ मटेरियल, बिजली का सामान, दैनिक उपयोग की वस्तुएं आदि ज्यादातर आयात होती हैं जिनमें बहुत अधिक तकनीक नहीं होती है ! सस्ता होने के कारण उपभोक्ता चीन का माल खरीदता है ! यदि देश के घरेलू व्यापार को थोड़ा बढ़ावा और पैकेज दिया जाए तो हम चीन से अच्छा माल कम दाम पर बना सकते हैं ! सरकार इस के लिए एक पैकेज की घोषणा करे जिससे देश के व्यापारी और उद्यमी चीनी माल का मुकाबला कर सकें।

चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कम से कम 300 % से लेकर 500 % प्रतिशत की कस्टम ड्यूटी लगा देनी चाहिए

भरतिया एवं खंडेलवाल ने यह भी कहा की चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कम से कम 300 % से लेकर 500 % प्रतिशत की कस्टम ड्यूटी लगा देनी चाहिए जिससे चीन से आयात होने वाले सामान में कमी आये वहीँ दूसरी ओर भारतीय बंदरगाहों पर चीन से आने वाले प्रत्येक माल की कड़ी जांच हो और आयात हुए माल का सही मूल्य आँका जाए क्योंकि बड़ी मात्रा में चीन से जो सामान आता है उसकी बिलिंग वास्तविक कीमत से काफी कम होती है । सरकार ऐसे माल को जब्त करे और फिर उस माल की खुली बोली लगाए ! सरकार को राजस्व की चोरी का पता चलेगा और सही राजस्व प्राप्त हो सकेगा ।

चीनी सामान खरीदने से होने वाले नुक्सान के बारे में बताते हुए चीनी सामान का बहिष्कार करने का आग्रह किया जाएगा

भरतिया एवं खंडेलवाल ने कहा की कैट चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का एक राष्ट्रीय अभियान शुरू कर रहा है जिसमें व्यापारियों को समझाया जाएगा की किस प्रकार चीनी सामान बेचकर हम परोक्ष रूप से पाकिस्तान द्वारा आतंकी गतिविधियां चलाने में उसकी मदद कर रहे हैं , इसलिए चीनी सामान खरीदना बंद करें वहीँ दूसरी ओर उपभोक्ताओं के बीच भी एक चेतना अभियान चलाया जाएगा जिसमें उनको चीनी सामान खरीदने से होने वाले नुक्सान के बारे में बताते हुए चीनी सामान का बहिष्कार करने का आग्रह किया जाएगा । उन्होंने कहा की देश के करोड़ों व्यापारियों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा और चीन से व्यापार बंद करने का आग्रह करते हुए उस पर आर्थिक दबाव बनाने की कोशिश होगी!
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
चीन भले ही वैश्विक ताकत के तौर पर भारत को अपना प्रतिस्पर्धी मानता रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के हितों स.....

कैट इस अभियान में किसान, लघु उद्यमी, उपभोक्ता, ट्रांसपोर्ट, हॉकर्स, स्वयं उद्यमी, महिला उद्यमी एवं अन्य वर्गों के राष्ट्रीय संगठनों को जोड़कर एक संयुक्त अभियान चलाएगा।