![]() |
राजस्थान के सीएम गहलोत पर बिफरी कन्हैया लाल की बहन |
रिपब्लिक टीवी से बातचीत में कन्हैया लाल की बहन ने ये भी कहा कि जिस तरह उनके भाई को मारा गया है, उसी तरह उनके हत्यारों को भी मारा जाना चाहिए। यह वीडियो मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद द्वारा कन्हैया लाल की बर्बर हत्या किए जाने के अगले दिन का है।
उदयपुर की सड़कें हुईं भगवामय।
— Ambuj (@Ambuj_IND) June 30, 2022
भारी संख्यां में कन्हैयालाल के समर्थन में उदयपुर की सड़कों पर उतरे हिन्दू समाज के लोग। pic.twitter.com/Tp2nSEHYdW
गहलोत जी, ध्यान दें...
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) June 30, 2022
पीछे आपकी पुलिस खड़ी है और आगे ये जनाब कत्लेआम की धमकी दे रहे हैं!#Rajasthan pic.twitter.com/uybZTHAoqZ
रिपब्लिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर 5 मिनट 24 सेकेंड का यह वीडियो 29 जून को पब्लिश हुआ है। इस वीडियो के 25वें सेकेंड पर आप कन्हैया लाल की बहन को कहते सुन सकते हैं, “जैसे मेरे भाई को काटा है, वैसे उसको भी काटो। मेरे परिवार में 2 भतीजे और भाभी हैं उन्हें इंसाफ दिलाओ।” इसी वीडियो के 50वें सेकेण्ड पर मृतक की बहन कहती है, “हिन्दू की मौतें आए दिन हो रही है। फिर भी हिन्दू को कुछ नहीं सुन रहा। मुसलमान की इतना सुन रहा। मुसलमान को जरा सा भी कुछ होता है तो उनके लिए सरकार खड़ी रहती है।”
वीडियो में कन्हैया की बहन आगे कहती है, “जिसने काटा उसे भी काटो तब लगेगा कि हिन्दू के लिए सरकार है, वरना हिन्दू के लिए सरकार नहीं है।” इसके बाद पत्रकार ने सवाल किया कि पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री गहलोत से क्या कहना चाहेगा? इसके जवाब में कन्हैयालाल की बहन कहती है, “गहलोत तो मुसलमान का गुलाम है एक नंबर का।” एक अन्य महिला ने कहा कि हत्या के बदले हमें हत्या ही चाहिए।
"सर तन से जुदा" जैसे तालिबानी नारे बुलंद करने वालों को वहीं तालिबानियों के पास पार्सल कर देना चाहिए !
— Meenakshi Joshi 🇮🇳 (@IMinakshiJoshi) June 30, 2022
टेलर का नाम अब्दुल होता तो
— Arun Yadav 🇮🇳 (@beingarun28) June 30, 2022
अब तक केजरीवाल ,राहुल पिंकी सब एक एक करोड़ का चैक लेकर उदयपुर पहुँच गए होते 😡
नोएडा का मोहम्मद आसिफ ने कन्हैयालाल की हत्या पर लिखा "बहुत अच्छा किया मेरे भाई।"
— Prashant Kr. Umrao (@ippatel) June 30, 2022
अब यूपी पुलिस की सेवा में इसकी चाल देखिए। pic.twitter.com/33Kyc1p1bz
— Shailendra Yadav (@shailen36762664) June 30, 2022
इस मामले में राजस्थान पुलिस कन्हैया लाल को मिल रही धमकियों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने के कारण आलोचना के घेरे में है। कन्हैया लाल ने अपनी शिकायत में हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा माँगी थी। उनकी निर्मम हत्या के बाद से मुख्यमंत्री गहलोत इसके पीछे ‘आतंकी संगठन’ की भूमिका की ओर इशारा कर पुलिस की पीठ थपथपाते रहे हैं। हालाँकि अब तक की जाँच के निष्कर्षों के आधार पर NIA ने इसमें आतंकी संगठन की संलिप्तता के एंगल को खारिज कर दिया है।
सोशल मीडिया पर कन्हैयालाल की हत्या को LIVE करना चाहते थे हत्यारे, #NIA से पूछताछ में हुआ ख़ुलासा #UdipurMurderCase #KanhaiyaLal #JusticeForKanhaiyaLal @_poojaLive pic.twitter.com/2YPci32529
— News18 India (@News18India) July 1, 2022
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक NIA को मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने बताया है कि वे कन्हैयालाल की हत्या को सोशल मीडिया पर LIVE करना चाहते थे। लेकिन किसी कारणवश उन्हें इस हत्या का वीडियो बनाकर वायरल करना पड़ा। इनके साथ कई दूसरे लोग भी इस नेटवर्क में शामिल थे। एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की भी जानकारी सामने आ रही है, जिसमें शामिल अन्य लोगों की जाँच की जा रही है।
![]() |
साभार: ट्विटर यूजर नेताजी बॉन्ड) |
उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद राजस्थान पुलिस की लापरवाही की भारी आलोचना हो रही है, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस बेहद सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है। उदयपुर घटना का सोशल मीडिया पर समर्थन करने नोएडा पुलिस ने गुरुवार (30 जून 2022) को आसिफ खान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।
Hindu Vendors in Karnataka holding placard to register protest against Udaipur Incident
— Wali ವಾಲಿ (@Netaji_bond_) June 30, 2022
"I won't speak the Truth, won't stand in support of people who do it, I am poor, My family is dependent on me, Do not Kill us" pic.twitter.com/lGzd8miPJ9
अवलोकन करें:-
राजस्थान के उदयपुर में हिन्दू टेलर कन्हैया लाल तेली (Kanhaiya Lal Murder) की हत्या के मामले में एकजुटता दिखाने के लिए कर्नाटक () के हिन्दू दुकानदार आगे आए हैं। इसी क्रम में गुरुवार (30 जून 2022) को मैसूर में हिन्दू दुकानदारों ने मृतक कन्हैया लाल के प्रति एकजुटता दिखाने और उनकी हत्या के विरोध में पोस्टर अभियान शुरू किया। दरअसल, बीजेपी से निलंबित चल रही पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद पर कथित बयान के समर्थन में उनके 8 साल के बेटे द्वारा गलती से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने को वजह बनाकर कन्हैयालाल तेली की हत्या कर दी गई थी।