Showing posts with label #MP Pappu Yadav. Show all posts
Showing posts with label #MP Pappu Yadav. Show all posts

‘बह@$द, तुम आओ सा$, लतखोरी ठीक कर दूँगा’: बिहार के जिस जंगलराज ने सत्येंद्र दुबे को मार डाला, अब उसी जंगलराज की ‘पैदाइश’ पप्पू यादव का NHAI अधिकारी को धमकाने का ऑडियो वायरल

        पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (बाएँ), मृतक सत्येंद्र दुबे की प्रोफाइल (फोटो साभार : Aajtak & indiatimes)
क्या आपको राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के इंजीनियर सत्येंद्र दुबे याद हैं। दुबे की हत्या इसलिए कर दी गई थी, क्योंकि वो बिहार में सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त थे। अब एक ऑडियो सामने आया है जिसमें में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव NHAI के ही एक अधिकारी को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में पप्पू यादव NHAI अधिकारी पर एक एंबुलेंस ड्राइवर को नौकरी पर रखने का दवाब डाल रहे हैं। पप्पू यादव अधिकारी को धमकती देते हुए कहते की 2 मिनट में ‘लतखोरी’ खत्म कर दूँगा। जब अधिकारी उनके सासंद होने का हवाला देते हुए मर्यादित तरीके से बात करने की गुजारिश करते हैं, तब भी सासंद का लहजा नहीं बदलता है। वे अपने लोगों से इस अधिकारी के घर के बारे में पूछते हुए सुनाई देते है।

पप्पू यादव के वायरल ऑडियो में क्या हैं।

इस वायरल ऑडियों की पुष्टि ऑपइंडिया नहीं करता है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह ऑडियों कब का है। इसमें पप्पू यादव NHAI अधिकारी को धमकाते हुए सुनाई देते हैं। फोन पर आते ही पप्पू यादव कहते है शेखर जी पप्पू यादव… NHAI अधिकारी जब कहते हैं, ‘हाँ’, तब पप्पू यादव कहते हैं कि इतना लूज मत होईये, हाँ… टाइट रहिए। फिर पप्पू यादव NHAI अधिकारी को कहते हैं एंबुलेंस में ड्राइवर थे मनीष को रख लो यार। जब अधिकारी कहते हैं कि हमारे अंदर का चीज नहीं है, तब पप्पू यादव भड़क जाते हैं और गुस्सा करते हुए कहते ‘जो है उसको रखो’

इसके बाद अधिकारी सासंद से कहते हैं कि ‘हम कहाँ से रखें’। आग बबूला हुए पप्पू यादव अधिकारी से पूछते हैं कि ‘अभी कहाँ हो’। अधिकारी जवाब देते हैं कि ‘दिल्ली में हैं’। पप्पू यादव अधिकारी से कहते हैं कि ‘लतखोरी’ और जो ‘पैसा इधर-उधर करते हो’ 2 मिनट में खत्म हो जाएगी। इसके बाद पप्पू यादव अपने आसपास खड़े लोगों से पूछते हैं ‘घर कहाँ है इस साले का’। पीछे खड़े लोग बताते हैं कि पूर्णिया में है हॉस्पिटल में हैं। पप्पू यादव पूछते हैं ‘हॉस्पिटल में क्या काम करता है’।

पप्पू यादव इसके बाद अधिकारी से पूछते है ‘कब आ रहे हैं इधर’। अधिकारी जवाब देते हुए कहते हैं ‘हम काहें आप को बोले’। पप्पू यादव 2 से 3 बार कहते हैं कि ‘तुम्हारा दिमाग खराब है क्या’। और अधिकारी उन्हें याद दिलाते हैं कि ‘आप सांसद है, तहजीब से बात कीजिए’। फिर पप्पू यादव गाली देते हुए बोलते है ‘बह@$द तुम्हारा दिमाग खराब है क्या’, तुम आओ सा$, तुम्हारा इलाज करवाकर सही करते हैं। लेकिन फिर भी अधिकारी कहते रहते हैं कि ‘आप सांसद है तमीज में बात कीजिए।’ इतने में पीछे से आवाज आती है कि ‘आने दो इसको’। पप्पू यादव और NHAI अधिकारी का ऑडियो क्लिप भी आप सुन सकते हैं।

क्या था सतेंद्र दुबे मामला?

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद, कई लोगों को सत्येंद्र दुबे की याद आई। सत्येंद्र दुबे एक ईमानदार इंजीनियर थे जो NHAI के तहत काम कर रहे थे। सत्येंद्र दुबे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ PMO को पत्र लिखा था। पर वो गलती कर बैठे, पत्र में अपना नाम लिख दिया। सरकार की तरफ से उनकी पहचान उजागर कर दी। और फिर हुआ वही, जो बिहार के ‘जंगलराज’ में अक्सर होता था। बिहार के गया में सर्किट हाउस में 27 नवंबर 2003 को सत्येंद्र दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस घटना ने देश भर में इंजीनियरों के बीच डर पैदा कर दिया था कि ईमानदारी से काम करने पर उन्हें भी इसी तरह का अंजाम भुगतना पड़ सकता है। हालाँकि, इस मामले में मुख्य आरोपित उदय मल्लाह को पकड़ा गया, लेकिन सत्येंद्र दुबे के भाई का मानना है कि असली अपराधी अभी भी बाहर हैं और सीबीआई ने इस मामले को ठीक से नहीं सुलझाया।

पप्पू यादव खुद को कांग्रेस का बताते हैं और हाल ही में उन्होंने तेजस्वी यादव को जननायक बताया है। बिहार में जंगलराज अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है। इनकी सरकार बनने के बाद क्या ही होगा। 90 से 2015 का दौर देखकर समझ सकते हैं। खुद को ‘गरीबों का मसीहा’ के तौर पर प्रचार करते हुए पप्पू यादव जी, लालू यादव के उसी जंगलराज की उपज है

पप्पू यादव की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए अपने ही करीबियों राम बाबू से दिलवाई गई धमकी का रचा था ड्रामा: बिहार पुलिस का खुलासा

जिस तरह अपने ही लोगों से कभी स्याही, जूता फेंकवाना, थप्पड़ मारना और पानी फेंकना आदि हरकते कर चुनावों में जनता की सहानुभूति बटोरने अरविन्द केजरीवाल की घिनौनी हरकतों को अन्य नेताओं ने भी अपनाना शुरू कर दिया है। जिसका नया उदाहरण पप्पू यादव का सामने आया है।     
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले राम बाबू राय ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बि​हार पुलिस के अनुसार उसने पूछताछ में बताया है कि अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिए पप्पू यादव ने खुद यह साजिश रची थी।

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने 3 दिसंबर 2024 को बताया कि पूछताछ में राम बाबू राय ने बताया कि पप्पू यादव के सहयोगियों ने उससे संपर्क किया था। उसे 2 हजार रुपए एडवांस दिए थे और काम होने पर 2 लाख रुपए देने का वादा किया था।

उसे भोजपुर जिले में पार्टी का पदाधिकारी बनाने का प्रलोभन भी दिया गया था। इसके बाद राम बाबू ने धमकी के 2 वीडियो शूट किए थे। दूसरे वीडियो को कुछ दिन बाद वायरल करने का प्लान था, लेकिन उससे पहले ही बिहार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। राम बाबू को इन दावों की पुलिस गहराई से जाँच कर रही है। 

पहले कहा- 24 घंटे में खत्म कर दूँगा इसका नेटवर्क, अब कह रहे- मुझे Z श्रेणी सुरक्षा दो: पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी; लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का गुंडा बताना पड़ा भारी


लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने यूएई से धमकी भरा फोन किया है। सांसद पप्पू यादव को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पप्पू यादव ने पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का गुंडा बताया था और 24 घंटे में पूरे गैंग को खत्म करने का दावा किया था।

अपने बड़बोलेपन से मजबूर पप्पू यादव ने मीडिया के सामने आकर खुलेआम लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खत्म करने का दावा तो कर दिया लेकिन बाद में उन्हें समझ में आ गया था कि उन्होंने बड़ा पंगा ले लिया है। इसी का नतीजा था कि पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करने के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उनसे लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा सवाल पूछा तो वे हत्थे से भड़क गए और पत्रकारों को ही हिदायत दे दी कि वे लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल न पूछे।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म करने का दावा करने वाला पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से जेड श्रेणी की सुरक्षा माँगी है। उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। कथित तौर पर उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है और उनकी जान को खतरा है। पप्पू यादव ने इस मामले की सूचना बिहार के डीजीपी को भी दी है ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

इससे पहले पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को चैलेंज देते हुए कहा था कि वो ’24 घंटों’ में लॉरेंस बिश्नोई और उसके पूरे गैंग को खत्म कर देंगे।

 

दरअसल, मूल रूप से गोपालगंज के रहने वाले बाबा सिद्दीकी की पिछले दिनों मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस हत्याकांड को लेकर राजनीति भी खूब हुई थी। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने तो लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का गुंडा तक कह दिया था और कहा था कि अगर उन्हें खुली छूट मिल जाए तो 24 घंटे के भीतर पूरे गैंग को खत्म कर देंगे।

मीडिया में भारी फजीहत के बाद पप्पू यादव खुद का चेहरा बचाने के लिए मुंबई जा पहुंचे और वहां जाकर बाबा सिद्दीकी के बेटे से मुलाकात की। मुंबई पहुंचने के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि था कि 'आ गया मुंबई!... मुंबई में पप्पू यादव ने दिवंगत बाबा सिद्दीक़ी के बेटे जिशान से मिलकर घटना पर दुख जताया और यह आश्वस्त किया कि हर परिस्थिति में वो उनके और पूरे परिवार के साथ हैं।

बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान से मिलने के बाद पप्पू यादव ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से भी मिलने की कोशिश की थी लेकिन शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण सलमान से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई हालांकि, सलमान खान से उनकी लंबी बातचीत हुई थी। पप्पू यादव ने सलमान खान से कहा था कि हर परिस्थिति में मैं आपके साथ हूं। अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फोन नंबर से पप्पू यादव को हत्या की धमकी दी गई है। धमकी में लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पप्पू यादव का बड़बोलापन उनपर भारी पड़ गया है।

बिहार : रावण फूँकने जा रहे थे पप्पू यादव, खुद के पेट में लगी रॉकेट; Video


बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दशहरा के दिन रावण दहन के दौरान दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। दरअसल, रावण दहन के लिए पप्पू यादव ने जैसे ही पटाखे में आग लगाई, उसमें लगा रॉकेट ने बैकफायर करते हुए उनके ही पेट में घुस गया। इससे पप्पू यादव की शर्ट में आग लग गई। हालाँकि, वे बाल-बाल बच गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

रावण दहन का यह कार्यक्रम पूर्णिया शहर के मरंगा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में हो रहा था। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पप्पू यादव के हाथ में पटाखा जल रहा है। उनके साथ खड़े पुलिस अधिकारी भी हाथ में पटाखा पकड़े हुए हैं। अचानक वो रॉकेट बैकफायर करता है और पप्पू यादव के पेट पर जाकर लगता है और उनकी शर्ट में आग लग जाती है।

इस दौरान आसपास के लोग पप्पू यादव को बचाने की कोशिश करते हैं। उनकी आँखों को हाथों से ढँकते हैं। हालाँकि, पप्पू यादव उस पटाखे को छोड़ते नहीं हैं। इस कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव को मुख्य अतिथि की हैसियत से बुलाया गया था।

बिहार : ‘पूर्णिया में अगले 5 साल रहना है, तो 1 करोड़ रूपए देने ही पड़ेंगे’: रंगदारी माँगने के आरोप में नवनर्वाचित सांसद पप्पू यादव और उनके सहयोगी पर FIR

वर्तमान संसद में कितने आपराधिक छवि वाले सांसद हैं, चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए और किस कारण उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत दी गयी? क्या संसद को अखाडा बनाने में क्या चुनाव आयोग अपनी गुप्त भूमिका निभा रहा है? दूसरे, जनता भी कसूरवार है जो ऐसे उम्मीदवारों को वोट देती है। जब आपराधिक छवि वालों जनता ही अपनी भलाई देखती है तो ऐसे लोगों से बड़ा पागल, बुद्धिहीन और अंधा(सूरदास कहना महान कवि का अपमान होगा) भारत के अलावा दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलेगा। 

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके सहयोगी अमित यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ फोन पर रंगदारी माँगने के आरोप में मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव के सहयोगी अमित यादव ने एक कारोबारी से फोन पर 1 करोड़ रुपए की डिमाँड की थी, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 4 जून 2024 को फर्नीचर व्यवसाई के मोबाइल पर पप्पू यादव के करीबी अमित यादव ने धमकी दी कि 5 साल पूर्णिया में रहना है तो एक करोड़ रूपए देने होंगे। अगर 1 करोड़ नहीं दिए गए, तो उन्हें पूर्णिया छोड़कर जाना पड़ेगा। यही नहीं, उन्हें जान से भी मारने की धमकी दी गई है। इस शिकायत के आधार पर सांसद पप्पू यादव और अमित यादव के खिलाफ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 93/2024 दिनांक 10.06.2024 धारा-385/504/506/34 भादवि में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

पूर्णिया के एसपी ने दी जानकारी

पूर्णिया के एसपी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूर्णिया के नए सांसद के खिलाफ यह प्राथमिकी एक फर्नीचर व्यवसाई की शिकायत पर दर्ज की गई है। आरोप है कि तीन साल पहले 02.04.2021 को माननीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा 10 लाख रूपए रंगदारी टैक्स की माँगी की गई थी। वर्ष 2023 के दुर्गा पूजा के दौरान मोबाईल एवं वाटसएप काल पर 15 लाख रुपए, दो सोफा सेट माँगने के साथ-साथ धमकी और गाली-गलौच की गई।
पुलिस ने आगे बताया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी माननीय सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव के खास अमित यादव के द्वारा दिनांक-05.04.2024 को मोबाइल पर करीब 10 से 15 कॉल करके अर्जुन भवन पूर्णिया, माननीय सांसद पप्पु यादव के आवास पर बुलाने एवं 25 लाख रुपए रंगदारी की बात फर्नीचर व्यवसाई द्वारा आवेदन में उल्लेख किया गया है। इसके अतिरिक्त दिनांक-04.06.2024 को दुबारा फर्नीचर व्यवसायी के मोबाइल पर अमित यादव द्वारा धमकी दिया गया कि 05 साल पूर्णिया में ही रहना है और एक करोड़ रूपया नहीं देने पर पूर्णिया छोड़कर जाने की धमकी के साथ जान से मारने की भी धमकी दी गई।
बाहुबली और दबंग की छवि वाले पप्पू यादव के खिलाफ अलग-अलग थाने में 41 केस लंबित हैं। पप्पू यादव को दो मामलों में सजा भी हो चुकी है। इन दोनों केसों में पप्पू यादव जमानत पर हैं।