Showing posts with label #Mumbai Attack. Show all posts
Showing posts with label #Mumbai Attack. Show all posts

केरल की लेखिका एश्लिन जिम्मी के लिए मुंबई पर आतंकी हमला ठीक, कहा- मुझे शाहरुख-सलमान के साथ काम नहीं करने दिया, इसलिए वहाँ के लोगों को मारें पाकिस्तानी आतंकी

एश्लिन जिम्मी (बाएँ) मुंबई हमलों का समर्थन करती है (चित्र साभार: Erbmjha/X & India Today)
केरल की लेखिका बताई जाने वाली एक महिला का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह देश में आतंकी हमले का समर्थन कर रही है। वह चाहती है कि मुंबई में पाकिस्तान से आतंकी आकर लोगों को मारें तो उसे खुशी होगी। अब उस पर कार्रवाई की माँग हो रही है।

मुंबईकरों पर हमले की इच्छा रखने वाली इस महिला का नाम एश्लिन जिम्मी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जा रहे एक वीडियो में जिम्मी एक लड़के से अंग्रेजी में बातचीत कीर्ति दिखाई देती है। स्क्रीन देखने पर पता चलता है कि यह बातचीत डिसकॉर्ड नाम के एक एप पर हो रही है।

बातचीत में लड़का उससे पूछता है कि क्या वह 26/11 जैसे मुंबई हमलों का समर्थन करती है। इस पर जिम्मी कहती है, “मैंने कहा कि मैं पाकिस्तानियों के मुंबई आने और लोगों को मारने का समर्थन करती हूँ। क्योंकि मुंबई एक बेकार जगह है।”

इस पर लड़का जिम्मी से इस घृणा का कारण पूछता है तो वह बताती है, “अगर मुंबई के लोग एक दूसरे को स्नेह करते तो वह मुझे बुलाकर शाहरुख़ खान कि हीरोइन बनने का मौक़ा देते। लेकिन मुझे किसी ने नहीं बुलाया। आखिर उन्होंने मुझे शाहरुख या सलमान की हीरोईन बनने का मौक़ा क्यों नहीं दिया।”

सोशल मीडिया पर एश्लिन जिम्मी का यह वीडियो वायरल होने के बाद अब उस पर कार्रवाई की माँग हो रही है। एक्स पर कई यूजर सुरक्षा एजेंसियों से जिम्मी पर नजर बनाए रखने के लिए कह रहे हैं। बताया गया है कि एश्लिन जिम्मी केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली है और लेखिका है।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी बताया है कि उसकी परवरिश दुबई में हुई है। उसका वीडियो साझा करते हुए कुछ यूजर्स ने केरल पुलिस से कार्रवाई की माँग भी की है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, “केरल की लेखिका एश्लिन जिम्मी से मिलिए, जो भारत में आतंकवादी हमलों का समर्थन करती है। वह मुंबई पर आतंकवादी हमले को उचित ठहराती है, क्योंकि उसे शाहरुख खान और सलमान खान के साथ हीरोइन बनने का मौका नहीं मिला। NIA उसकी गतिविधियों पर नज़र रखें।”

एक और यूजर ने भी इस महिला की जाँच किए जाने की माँग की। अभी इस एश्लिन जिम्मी के विषय में और जानकारियाँ सामने नहीं आई हैं। लेकिन उसके विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है।


मोदी सरकार के बाद जावेद अख्तर ने घर में घुस पाकिस्तान को मारा

गीतकार जावेद अख्तर के पाकिस्तान जाने पर भारत में हो रहे विरोध को पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घर में घुसकर अपनी  शायर-जीकल स्ट्राइक से मात देकर उसकी हैसियत दिखाकर विरोधियों को शांत कर दिया।   
पाकिस्तान में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे गीतकार जावेद अख्तर ने इस्लामी मुल्क के खिलाफ कुछ ऐसा कहा, जिससे वो सोशल मीडिया में खासे चर्चा में बने हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछे गए एक सवाल का उन्होंने जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जावेद अख्तर के जवाब की तारीफ कंगना रनौत भी करते नहीं थक रही हैं।

लाहौर में आयोजित फैज फेस्टिवल में शिरकत करने पहुँचे जावेद अख्तर सवालों का जवाब दे रहे थे। ऐसे में एक शख्स के सवाल का जवाब देते हुए जावेद ने कहा, “हमने तो हिंदुस्तान में नुसरत (नुसरत फतह अली खान) के बड़े-बड़े फंक्शन किए, मेहंदी हसन के बड़े-बड़े प्रोग्राम किए लेकिन आपके मुल्क में लता मंगेशकर का एक भी फंक्शन नहीं हुआ।” उन्होंने आगे कहा कि हम एक दूसरे को इल्जाम न दें। अहम बात यह है कि फिजा इतनी गरम है वो कम होनी चाहिए।

जावेद अख्तर ने आगे कहा, “हम बंबई (मुंबई) के लोग हैं। हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था। हमलावर नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे। हमलावर आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं। यह शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में है तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।”

अभिनेत्री कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के इस बयान पर उनकी तारीफ की है। जावेद अख्तर के बयान वाले वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने ट्विटर पर लिखा, “जब मैं जावेद साहब की कविताएँ सुनती हूँ तो लगता है माँ सरस्वती की इन पर कैसी कृपा है लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में, तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में। जय हिंद जावेद साहब, घर में घुसकर मारा।”

कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच मनमुटाव की स्थिति रहती है। जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस भी किया हुआ है। कंगना भी कई मौकों पर जावेद अख्तर के खिलाफ बोलती सुनी गई हैं। पाकिस्तान में दिया गया जावेद अख्तर का बयान कंगना को इतना पसंद आया कि वे उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं।