Showing posts with label #Nag Panchami. Show all posts
Showing posts with label #Nag Panchami. Show all posts

‘मस्जिद के पास से नहीं गुजरेगा महावीरी झंडा’: बिहार में 400 की भीड़ ने किया शोभा यात्रा पर हमला, पुलिसकर्मी-महादलित समेत 12 घायल

बिहार के पश्चिम चम्पारण स्थित बगहा में महावीरी झंडा यात्रा पर मुस्लिम भीड़ का हमला
हरियाणा के नूँह और राजस्थान के अलवर के बाद अब बिहार के पूर्वी एवं पश्चिम चम्पारण में हिन्दुओं की यात्रा पर मुस्लिम भीड़ द्वारा हमले की खबर सामने आई है। बिहार में यूँ तो नागपंचमी के दिन महावीरी झंडे को लेकर कई जगह झड़प की खबर सामने आई, लेकिन पश्चिम चम्पारण के बगहा में मामला हाथ से निकल गया। बगहा में शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए, फिर खूब आगजनी और तोड़फोड़ हुई। मुख्य घटना बगहा के रतनमाला की है, जहाँ सोमवार (21 अगस्त, 2023) को महावीरी अखाड़े ने जुलूस निकाला था।

इसके बाद दोनों ही पक्ष उग्र होकर आपस में भिड़ गए। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। तोड़फोड़ भी हुई। पुलिस के जवानों समेत इस घटना में एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। पूरे इलाके में पुलिस बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है, लेकिन अब भी तनाव बना हुआ है। उधर पूर्वी चम्पारण के मेहसी, कल्याणपुर और दरपा थाना क्षेत्रों में भी यात्रा को लेकर झड़प हुई। तीनों जगहों पर पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। हालाँकि, स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब हिन्दुओं में यह बात धारण करने लगी है कि जब हिन्दुओं की कोई शोभा यात्रा मुस्लिम क्षेत्रों से नहीं निकल सकती फिर हिन्दू क्षेत्रों से मुस्लिमों की कोई धार्मिक यात्रा क्यों? यदि यह धारणा ज़मीन पर उतर आयी, उस स्थिति में गंगा-जमुनी तहजीब से जनता को गुमराह करने वालों को बोलने का कोई हक़ नहीं। जिस तरह आज मस्जिदों और मुस्लिम घरों से पत्थरबाज़ी होती है, क्यों नहीं उन स्थानों को जमींदोज़ किया जाता? आखिर किन की शह पर पत्थरबाज़ी होती है और कौन पत्थर सप्लाई करता/करवाता है? कौन इन को वित्तीय सहायता दे रहा है? क्यों नहीं पत्थरबाजों पर shoot at sight के आदेश दिए जाते? क्यों नहीं इनको और इनके परिवारों को सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाता?

बताया जा रहा है कि तीनों इलाकों में ईंट-पत्थर भी जम कर चले हैं। पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी दिनेश राय भी बगहा पहुँचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बगहा में घायलों में एक पत्रकार भी शामिल है। बताया जा रहा है कि शोभा यात्रा जैसे ही एक मस्जिद से होकर गुजरी, वहाँ मौजूद मुस्लिमों ने इसका विरोध किया। वो कहने लगे कि इधर से महावीरी झंडा नहीं ले जाया जा सकता है। झड़प में एक व्यक्ति के घर में भी तोड़फोड़ मचाई गई।

SDM डॉ अनुपमा सिंह भी घटनास्थल पर कैम्प कर रही हैं। जहाँ यात्रा में 400 लोग शामिल थे, वहीं दूसरी तरफ से भी 200 के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। शोभा यात्रा अपने निर्धारित रास्ते से ही जा रही थी। घायलों में होमगार्ड सिपाही नगीना यादव, रतनमाला निवासी अमित कुमार, बनकटवा निवासी आयुष कुमार, रतनमाला निवासी पहावरी प्रसाद, राधेश्याम माँझी, पत्रकार मुन्ना राज, गोलू कुमार, बिहार पुलिस के सिपाही हरीश राम, रतनवाला निवासी भगवान चौधरी शामिल हैं।

अनुमंडल अस्पताल में इन सभी का इलाज चल रहा है। अस्पताल ने बताया है कि भगवान चौधरी की स्थिति गंभीर है, बाकियों की हालत खतरे से बाहर है। प्रभारी एसपी अशोक चौधरी कह रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है, रतनमाला में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं दरपा के पिपरा गाँव में कचहरी टोला होकर शोभा यात्रा पछियारी टोला पहुँची, इसके बाद मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दरपा के SHO धर्मेंद्र यादव को भी चोट लगी है।

हालाँकि, पुलिस कह रही है कि हर जगह स्थिति शांतिपूर्ण है और मीडिया के माध्यम से वो संदेश देना चाहते हैं कि माहौल में कोई तनाव नहीं है।