Showing posts with label #Praveen Nettaru murder. Show all posts
Showing posts with label #Praveen Nettaru murder. Show all posts

कर्नाटक : BJYM नेता की हत्या के बाद कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता दे रहे सामूहिक इस्तीफा

 कर्नाटक में कुल्हाड़ी से BJYM नेता की हत्या के बाद भड़के कार्यकर्ता

कर्नाटक के मंगलूरु में भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद अब सरकार के विरोध में BJYM कार्यकर्ता भी आ गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने कर्नाटक के कई हिस्सों में इस्तीफा देने का अभियान शुरू कर दिया है।

नूपुर शर्मा के जिस सच को झूठ साबित करने और नबी का अपमान समझ 'सर तन से जुदा' का जो नंगा नाच खेला जा रहा है और टीवी चर्चाओं में बैठ मुस्लिम स्कॉलर खंडन नहीं सड़क पर आकर मुसलमानों को ऐसी मानसिकता वालों को पुलिस के हवाले करने की मुहीम चलानी होगी। भाजपा और संघ को अपने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच में मुस्लिम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सड़क पर भेजकर सच्चाई बतानी होगी। इसे सिर्फ मुस्लिम लुभावन प्रकोष्ठ बनाकर रखने की जरुरत नहीं। अब कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या के विरोध में सामूहिक इस्तीफा दिया जा रहा है यह भाजपा ही नहीं भाजपा विरोधियों -चाहे वह पार्टियां है या इस्लामिक संगठन या फिर कट्टरपंथी - के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। अनेकों बार अपने लेखों में संकेत दिए कि सच को झूठ साबित करना खतरनाक हो सकता है। इस सामूहिक इस्तीफे की चोट बहुत गहरी होने वाली है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आए दिन होने वाले हमले के विरोध मे कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चिक्कमंगलुरु में युवा मोर्चा के सदस्य सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्यकर्ताओं के जीवन की रक्षा करने में विफल रही है जिसने उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया है।

राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले की बेल्लारे इलाके में 26 जुलाई 2022 की रात करीब 9 बजे बीजेपी नेता के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही शहर में तनाव बढ़ गया है और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हत्या के विरोध में दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे, पुत्तूर, सुल्या, कड़ाबा में बंद बुलाया गया है। वहीं घटना के बाद से ही भाजपा ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

वहीं कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही प्रदर्शन के दौरान पथराव और इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने पुत्तूर, सुल्या, कदबा और बेलथांगडी में धारा 144 लागू कर दी है।

प्रवीण की हत्या के मामले में PFI और SDPI पर संदेह जताया गया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पुलिस को संदेह है कि हत्या बेल्लारी के मुस्लिम युवक मसूद की हत्या के बदले में की गई होगी। क्योंकि कुछ दिनों पहले एक युवक की हत्या हुई थी। कर्नाटक पुलिस ने भी मामले की जाँच के लिए 5 स्पेशल टीम का गठन किया है। इनमें से तीन टीमें केरल, मदिकेरी और हसन गईं हैं। बेल्लारे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा, “प्रारंभिक रिपोर्ट और कुछ मीडिया रिपोर्ट एसडीपीआई और पीएफआई लिंक की तरफ इशारा करती हैं। उन्हें केरल में बढ़ावा दिया जा रहा है। कर्नाटक में कॉन्ग्रेस उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। कर्नाटक में हमारी सरकार कार्रवाई करेगी और दोषियों को सजा देगी।”

घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने एक ट्ववीट में लिखा, “दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले।”