Showing posts with label #President Putin. Show all posts
Showing posts with label #President Putin. Show all posts

15000 से अधिक लोग खुलेआम करेंगे सेक्स : पुतिन के परमाणु धमकी के विरोध में यूक्रेन के लोगों का जवाब

                                                                                                                               प्रतीकात्मक चित्र
रूस और यूक्रेन में भीषण युद्ध जारी है। इस साल फरवरी में शुरू हुई इस जंग को आठ महीने होने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी के बीच खबर है कि यूक्रेन ने भी स्टीमी सेक्स पार्टी (Steamy Sex Party) की योजना बनाई है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन द्वारा परमाणु हमला शुरू करने की स्थिति में टेलीग्राम ग्रुप पर ऑर्गी ऑन शेकेविस्त्सा: ऑफिशियल (Orgy on Shchekavystsa: Official) के लिए 15000 से अधिक लोगों ने साइन अप किया है। इसका हिंदी में मोटा-मोटी मतलब यह हुआ कि 15000 से अधिक लोग सामूहिक तौर पर सेक्स करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर एक पहाड़ी पर होने वाले कार्नल एक्ट्रावागांजा (Carnal Extravaganza) में भाग लेने वालों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने हाथों को धारियों से सजाएँ, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे किस तरह की गतिविधियों में रुचि रखते हैं। एनल सेक्स में रुचि रखने वालों को तीन धारियाँ, जबकि ओरल सेक्स पसंद करने वालों को चार धारियाँ बनाने के लिए कहा गया।

                                                                                                        फोटो साभार: v_serduchka

एक महिला ने रेडियो चैनल से बात करते हुए कहा, “यह निराशा के विपरीत है। सबसे खराब स्थिति में भी लोग कुछ अच्छा खोजेंगे। लेकिन यह यूक्रेन के लोगों का मेगा-आशावाद है।” वहीं एक अन्य आदमी ने कहा, “यह दिखाने का प्रयास है कि जितना अधिक वे हमें डराने की कोशिश करेंगे, उतना ही हम इसे किसी और चीज में बदल देंगे।”

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच सामूहिक सेक्स को लेकर अपडेट टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से खेरसॉन में जवाबी कार्रवाई को रूसियों को दिखाने के लिए बीडीएसएम जैसी सेक्स पार्टियाँ हैं। अफवाह है कि पुतिन यूक्रेन की सीमा के पास परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहे हैं और कीव में अधिकारी एहतियात के तौर पर पहले से ही पोटेशियम आयोडाइड की गोलियाँ दे रहे हैं।

यूक्रेन से जंग के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में धमकी देते हुए कहा था कि वह रूस सीमा की रक्षा करने के लिए हर तरह की ताकत का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने पश्चिमी देशों के चेताते हुए कहा था कि वो इस बात को गीदड़ भभकी नहीं समझें।

पुतिन की इस धमकी को सीधा परमाणु हमले की धमकी से जोड़कर देखा जाने लगा। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि अगर पुतिन ने इस युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो उसका विनाशकारी परिणाम होगा।

राष्ट्रपति पुतिन के काफिले पर आत्मघाती हमला, कार के पास ही हुआ बम विस्फोट, कई गिरफ्तार

राष्ट्रपति पुतिन  (फोटो साभार: टीवी9 भारतवर्ष)
देश और दुनिया के तमाम बड़े मीडिया संस्थान अपनी रिपोर्ट्स में रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर हुए जानलेवा हमले की बात बता रहे है। हालाँकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन के काफिले को पहले एक एम्बुलेंस ने रोका और उसके बाद उनकी कार के पास बम का जोरदार धमाका हुआ।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमले की खबर का ‘द मिरर’ समेत कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है। इनमें कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन की लिमोजिन कार के ठीक पास में बम धमाका हुआ, इस हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए हैं। वहीं पुतिन को हमले के बाद सुरक्षित स्थान पर भी ले जाया गया।

हमले के इन दावों में बताया जा रहा है कि पुतिन की कार के बाएँ तरफ के छोर में जोरदार धमाका हुआ था और उसके बाद वहाँ पर धमाके के कारण बहुत धुआँ भी फैला। यह हमला कब और कहाँ हुआ है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आई है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि वे जब अपने निवास स्थान की तरफ लौट रहे थे, उस दौरान उन पर हमला हुआ। हमले के बाद पुतिन की गाड़ी को बमनिरोधक और बुलेटप्रुफ सुरक्षाकर्मियों ने हर तरफ से घेर लिया और फिर आसपास फैले धुआँ को हटाने का प्रयास किया गया। यह एक आत्मघाती हमला था। राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात कुछ लोगों को भी हमले के बाद गिरफ्तार किया गया है।

बीते दिनों पुतिन के ‘युद्ध मास्टरमाइंड’ एलेक्जेंडर डुगिन की बेटी दारिया डुगिन की मृत्यु भी इसी तरह के एक कार बम धमाके में हो गई थी, जबकि उस हमले में दरिया के पिता बाल-बाल बचे थे। यह हमला रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार (20 अगस्त 2022) को हुआ था। हमले में मरने वाली दारिया पेशे से एक पत्रकार थीं। वहीं इस हमले में यूक्रेन का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही रूस के भीतर मौजूद पुतिन विरोधी भी शक के दायरे में हैं। रूसी जाँच एजेंसियों की मानें तो इस हमले में विस्फोटक ड्राइवर की सीट की तरफ से कार के नीचे लगाया गया था और इसमें टारगेट अलेक्जेंडर था, जबकि जान उनकी बेटी की चली गईं।